सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

30.06.2019

राईसमिल पार्टनर की संदिग्ध अवस्था में मौत पूरनपुर-पीलीभीत। एक राईसमिल पार्टनर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक को प्रसाद में जहर देने की बात कही जा रही है। अस्पताल पहुंचे परिजन यह बात कहकर विलाप कर रहे थे। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोतवाली पूरनपुर में तहरीर नही दी गई है। गांव सबलपुर निवासी घनश्याम दीक्षित उर्फ पिंटू सिरसा के जंगल में बाबा इक्कोत्तरनाथ मंदिर पूजा अर्चना करने गए थे। बताया जाता है वहीं रास्ते में मिले कुछ लोगों ने उन्हें प्रसाद में जहरीला पदार्थ दे दिया और चले गए। इसके बाद घनश्याम दीक्षित उर्फ पिंटू50 की हालत खराब होने लगी। एक सिक्ख की मदद से वे गांव सबलपुर पहुंचे, जहां से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये गए। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पीलीभीत में एक निजी अस्पताल में घनश्याम दीक्षित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे एसआई अजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं। इस संबंध में कोतवाल योगेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। -----------------------

29.06.2019

मेनका के आदर्श गांव में पुलिस ने किया तांडव , सरेआम पीटे गए महिला बच्चे  पूरनपुर-पीलीभीत। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के आदर्श गांव में खाकी ने जमकर तांडव किया और सरेआम महिला बच्चों को बुरीतरह पीटा। पुलिस की पिटाई से जब महिला बेहोश हो गई उसके बाद उसे जबरन कोतवाली लाया गया। थाना पूरनपुर पहुंची पीड़िता ने राजस्व कर्मचारियों सहित आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह उस समय शर्मशार हो गया जब एक मध्यवर्ग के किसान की जमीन पर चकबन्दी अधिकारी फार्मरों को जबरन कब्जा कराने पहुंचे। पीड़ित महिला प्रेमवती पत्नी बेचेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में उसके पति बेचेलाल के नाम एक चक मिला हुआ है जिसे पूंजीपति फार्मर मनजिंदर सिंह एवं हरप्रीत सिंह पुत्रगण लखविंदर सिंह हासिल करना चाहते हैं। आरोप है कि 28 जून को दबंग फार्मर एसीओ चकबंदी विभाग एवं कानूनगो व लेखपाल के साथ गांव पहुंचे और खेत को जबरन जुटवाने की कोशिश की। बेचेलाल की पत्नी

28.06.2018

पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा फर्जी लोन कराने के मामले में फंसे बैंक कर्मी                                                          पूरनपुर-पीलीभीत। किसी की जमीन पर किसी को लोन लेने के मामले में पुलिस ने पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले की तफ्तीश में आरोपियों के नाम प्रकाश में आ सकते हैं। पूरनपुर की बैंको में चल रहा फर्जीबाड़े एक मामला उजागर हुआ है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी कृषक ने पूरनपुर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बैंक ने कृषक के साथ धोखाधड़ी करके उसकी जमीन पर दूसरे फार्मर को लोन दे दिया, लोन खतौनी पर दर्ज भी नहीं किया गया हैं। कटपुरा माधोटांडा निवासी कृषक यादवेन्द्र सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह की तहरीर पर पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ व फार्मर पिता, पुत्र सोवरन सिंह एवं लखविन्दर सिंह निवासी रंजीत फार्म सिसैइया थाना गजरौला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक कर्मचारियों की मदद से कृषि भूमि गांटा संख्

27.06.2018

जनपद पीलीभीत में भी गिरेंगी भारतीय जनता पार्टी की साख वर्चस्व में आयी प्रवीण तोगड़िया की अपनी पार्टी रामनरेश शर्मा (सरल)                                          पूरनपुर-पीलीभीत।  आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है, इसके साफ संकेत मिलने लगे हैं। जैसे जैसे आम चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे पार्टी की टांग खीचने के लिए संगठन व नई पार्टी वर्चस्व में आने लगीं हैं। बीजेपी में अंदरूनी हालत ठीक नहीं बताये जा रहे है। जनपद पीलीभीत की बात करें तो विधानसभा चुनाव में चार चार विधायक भारतीय जनता पार्टी को मिले हैं। राज्य में सरकार बनने के बाद विधायकों की कार्यप्रणाली से पीलीभीत की जनता कतई संतुष्ठ नहीं दिख रही है। नेताओं की बात करें तो वे अंदरूनी तौर पर पार्टी हाईकमान से नाखुश है। सोशल साइटों पर कुछ छुटभैय्या नेता पार्टी के खिलाफ जहर उगल रहे है। कुल मिलाकर सूबे से लेकर विधानसभा स्तर तक एक जैसी तस्वीर सामने आ रही हैं, लोग नेताओं से संतुष्ठ नहीं है और नेता पार्टी से। इस बीच हिन्दुओं के धड़ाक नेता कहे जाने वाले प्रवीण तोगड़िया ने लखनऊ में नई पार्टी का गठन कर लिया है,

26.06.2018

जुआ खेलते दबोचे गए युवक थाने से रिहा पूरनपुर-पीलीभीत।  एक दिन पहले जुआ खेलते पकड़े गए युवकों को पुलिस ने थाने लाकर छोड़ दिया। इसके बाद ये प्रकरण थाने में ही चर्चा का विषय बन गया। नगर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेन्द्र कुमार ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। नगर के बिजलीघर रोड पर स्थित टैक्सी अड्डे के पास एक झोपड़ी में जुआ होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश व 3310 रूपये कब्जे में लिए थे। जुआ खेलते पकड़े गए नसीम खां पुत्र सलीम खां व मास्टर मो0 कमर पुत्र मास्टर इब्राहिम निवासी मोहल्ला ढका को नगर पुलिस चौकी प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने हिरासत में लेकर जुआ अधिनियम की धारा के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया था। बताया जाता है कि उसके बाद पुलिस ने आरोपियां से साठ गांठ करके उन्हें थाने से ही मुचलके पर रिहा कर दिया। उक्त प्रकरण काफी चर्चा का विषय बना रहा। ------------------------- सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घट

25.06.2018

ट्रांस शारदा क्षेत्र की 75 हजार आबादी से नौका घाटों पर शुरू हुआ अवैध धन वसूली का धंधा रामनरेश शर्मा (सरल) पूरनपुर-पीलीभीत। सदियों से बरसात का दंश झेलते आ रहे ट्रांस शारदा क्षेत्र के वाशिन्दों के लिए भाजपा सरकार में भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुल निर्माण के दावे खोखली राजनीती की पोल खोल रहे हैं। वर्षो से चली आ रही अवैध धन वसूली की प्रथा पिछले वर्ष बंद होने के बाद पुनः शुरू हो चुकी है। बरसात से पहले ही नौका घाटों पर जमकर अवैध वसूली की जा रही हैं। बरसात शुरू होने से पहले ही नेपाल सीमावर्ती गांवों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। 15 जून को वैकल्पित यातायात व्यवस्था बंद हो जाने से नौका घाटों पर खुलेआम अवैध वसूली करने वाले सक्रिय हो चुके है। शारदा नदी पर बना पेंटून पुल 15 जून को पीडब्लयूडी ने हटा लिया था इसके बाद एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी जिला प्रशासन ने 75 हजार आबादी के लिए यातायात की कोई वैकल्पित व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले वर्ष निर्धारित राशि से तीन गुना अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। पेंटून पुल हटने के बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र के लो

24.06.2018

विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित की गई पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विश्व कर्मा की स्मृति पर मार्ल्यापण कर दीप प्रजलित किया गया। गावं अभयपुर ज0 जगतपुर नौगवां में रविवार को विश्वकर्मा महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ राजाराम शर्मा ने विश्वकर्मा की चित्र पर मार्ल्यापण दीप प्रजलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक प्रेमचन्द्र शर्मा ने की।  बैठक में मुख्य अतिथि रहे संतराम विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के लोगों से एकजुट रहने की बात कही। उन्होनें ने बताया कि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तर पर तो भीड़ जुटाने का काम किया है। विश्वकर्मा समाज के लोगों से सभी राजनीतिक पार्टियां वोट आसानी से ले लेती है, किन्तु उनको राजनीतिक में भागीदारी नही दी जाती है। भगवान विश्वकर्मा के समक्ष संकल्प लेना पड़ेगा, तभी राजनीतिक पार्टियां विश्वकर्मा समाज को भागीदारी दे सकती है। बैठक में डा0 हेमराज शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राज्यपाल शर्मा, राजाराम शर्मा, डा0 रामबहादुर शर्मा, सियाराम शर्मा, सुनील शर्मा, रवि विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। ----

23.06.2018

दावत ए वलीमा में गर्म रोटी न मिलने पर मेहमानों ने किया तांडव पूरनपुर-पीलीभीत। वलीमा की दावत में गर्म रोटी न मिलने से विवाद हो गया। इसके बाद दावत ए वलीमा जंग ए मैदान में तब्दील हो गया। कई लोगों को भगदड़ में चोटे आई तो कुछ लोगों पर लाठियां बरसाई गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर में रहसुद्दीन के लड़के की शादी के बाद शनिवार को वलीमा की दावत बुलाई गई थी। शेरपुर कलां के रहने वाले ताहिर अंसारी का शामियाना लगा हुआ था। दावत में रोटी को लेकर विवाद हो गया और लोग भागना शुरू हो गए। दावत में आये लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तन्दूर तोड़ दिये और कुर्सियां फेंक दी। तोड़फोड़ कर रहे लोगों को मना करने गए टेंट स्वामी ताहिर अंसारी को बुरीतरह लाठियों से पीटा गया। इससे वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। डायल 100 उन्हें अस्पताल लेकर आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट स्वामी पर गांव के ही माजिद, लल्ला, अरशद, फैजान, कय्यूम व सकील ने जमकर लाठियां बरसाई। मारपीट के दौरान एक युवक की उंगली हाथ से अलग हुई हैं। ------------------------------ युवती को भगाने के मामले में दर्ज हुआ पुलिस केस पूरनपुर-पीली

22.06.2018

ईद पर दिल्ली से घर लौट रहा युवक रास्ते से गायब पूरनपुर-पीलीभीत। दिल्ली से घर लौट रहा युवक रास्ते से गायब हो गया। ईद के दिन युवक घर नही पहुंचा। परेशान परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदी दर्ज करने की मांग की हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां की रहने वाली विवाहिता उजमा बेगम पत्नी आदिल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया हैं कि उसका पति आदिल खां पीलीभीत नौगवा फाटक का रहने वाला है और ईद से पहले दिल्ली काम के सिलसिले में गया था। 15 जून को आदिल खां ने फोन पर घर लौटने की बात कही, लेकिन शाम तक शेरपुरकलां नहीं पहुंचा। इसके बाद फोन पर संपर्क किया गया तो वह स्विच ऑफ हैं। विवाहिता युवक आदिल खां को गायब हुए एक सप्ताह बीत रहा है इससे परिजन अनहोनी को लेकर परेशान हैं। विवाहिता उजमा बेगम पत्नी आदिल खां ने कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हैं। --------------------------- 24 जून को पूरनपुर में होंगे बाबा जय गुरू देवी के उत्तराधिकारी पूरनपुर-पीलीभीत। आगामी 24 जनू को बाबा जय गुरू देव के उत्ताधिकारी एवं सन्त बाबा पंकज महाराज पूरन

21.06.2018

किसान फैसला करें कि एमपी को छोड़ना है या फिर गन्ने को : वीएम सिंह पूरनपुर-पीलीभीत। किसानों के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले पूर्व विधायक एवं किसान नेता वीएम सिंह ने पूरनपुर पहुंच कर एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया। ठाकुर निरंजन सिंह आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने किसानों की समस्याओं से जुड़े सवालों पर जबाव दिये। आगामी आम चुनाव 2019 में बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए विपक्षी दल कमर कस चुके है। किसानों की हालत खराब होती जा रही है, किसानों पर बैंक के कर्ज बढे़ है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर सीधा जबाव देते हुए कहा कि पीलीभीत के किसानों को फैसला करना होगा कि वे गन्ना बोना छोड़ेंगे या फिर एमपी को। भारत में पर्याप्त मात्रा में गन्ना चीनी का उत्पाद होने के बाद भी पाकिस्तान से 54 मीट्रिक टन चीनी क्यों मंगाई गई। गन्ना रहते चीनी मिले बंद नही होनी चाहिए। इसके साथ ही जब तक किसानों का बकाया भुगतान न हो उस समय तक किसानों की आरसी काटना ठीक नहीं है। किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि सरकार जुमलों की राजनीति करना छोड़ दे, किसानों के लिए कुछ करके दिखाए। मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि

20.06.2018

नई दिल्ली में संपन्न हुआ सप्तऋषि 2018 सम्मान समारोह                                                                                               आकांक्षा सक्सेना (ब्लॉगर) कानपुर-पीलीभीत। जवाहर लाल नेहरू यूथ सेंटर  - नई दिल्ली में पूरी भव्यता से कायस्थवाहिनी अंतर्राष्ट्रीय द्वारा 17 जून 2018 को आयोजित सप्तऋषि 2018 सम्मान समारोह में कायस्थ समाज के देश विदेश से चिकित्सा, लेखन, कला, साहित्य से सम्बंधित क्षेत्रों से 150 से भी ज्यादा प्रतिष्ठित लोग, अतिथियों व वाहिनी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया तथा सफल बनाया। कार्यक्रम समयानुसार आरम्भ हुआ। सभी के स्थान ग्रहण पश्चात व्यापार प्रकोष्ठ के अरविंद जी द्वारा विगत वर्ष में आयोजित सप्तऋषी 2017 की झलकियां प्रस्तुत की गयीं। इस के बाद संस्कृति अनुसार श्री चित्रगुप्त भगवान के मनोरम चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ साथ अतिथियों, सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजली अर्पित की गई। तत्पश्चात प्रवीण श्रीवास्तव व वाहिनी युवा अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। तदोपरांत सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें वाहिनी के उन विशिष्ट सदस्यों को भास्

19.06.2018

प्रधान की दबंगई पर पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मामला पूरनपुर-पीलीभीत। एक दलित के साथ मारपीट करने एवं जाति सूचक गालिया देने के मामले में माधोटांडा पुलिस ने वर्तमान प्रधान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव धमंगदपुर में वर्तमान प्रधान वसीवुल्ला खां के खिलाफ एक दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया हैं। आरोप हैं कि प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए ग्रामीण नरेन्द्रपाल जाटव के साथ गाली गलौज की और विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा। झगड़ा ग्राम पंचायत की खुली मीटिंग से शुरू हुआ था। ग्रामीण ने अधिकारियों की मौजूदगी में कोटेदार के यहां से पूरा राशन न मिलने की शिकायत की थीं। बताया जाता हैं उसके बाद प्रधान ने जाति सूचक गालियां दी और विरोध करने पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा। इससे गुस्साएं ग्रामीण थाना माधोटांडा पहुंचे और प्रधान के खिलाफ तहरीर देकर आपराधिक मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस ने ग्रामीण नरेन्द्रपाल पुत्र भजन लाल की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान वसीवुल्ला सहित मसीवुल्ला, अजीज खां, अफसर खां के विरूद्ध गंभीर मामला दर्ज किया हैं। --