सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.06.2018

किसान फैसला करें कि एमपी को छोड़ना है या फिर गन्ने को : वीएम सिंह

पूरनपुर-पीलीभीत। किसानों के लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाले पूर्व विधायक एवं किसान नेता वीएम सिंह ने पूरनपुर पहुंच कर एक प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया। ठाकुर निरंजन सिंह आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने किसानों की समस्याओं से जुड़े सवालों पर जबाव दिये।



आगामी आम चुनाव 2019 में बीजेपी पर दबाव बनाने के लिए विपक्षी दल कमर कस चुके है। किसानों की हालत खराब होती जा रही है, किसानों पर बैंक के कर्ज बढे़ है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों पर सीधा जबाव देते हुए कहा कि पीलीभीत के किसानों को फैसला करना होगा कि वे गन्ना बोना छोड़ेंगे या फिर एमपी को। भारत में पर्याप्त मात्रा में गन्ना चीनी का उत्पाद होने के बाद भी पाकिस्तान से 54 मीट्रिक टन चीनी क्यों मंगाई गई। गन्ना रहते चीनी मिले बंद नही होनी चाहिए। इसके साथ ही जब तक किसानों का बकाया भुगतान न हो उस समय तक किसानों की आरसी काटना ठीक नहीं है। किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि सरकार जुमलों की राजनीति करना छोड़ दे, किसानों के लिए कुछ करके दिखाए। मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से केन्द्र में बीजेपी सरकार आई हैं पूरे देश में 3.5 लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके है। वीएम सिंह ने प्रेस वार्ता में पूरनपुर पीलीभीत के किसानों को खुद अपने हक की लड़ाई लड़ने का संदेश दिया और अफसोस भी जाहिर किया कि वे विछले 25 सालों किसानों के लिए मेहनत करते आ रहे है लेकिन यहां के किसानों ने खड़ा होना तक नहीं सीख पाया हैं। इस मौके पर वीएम सिंह समर्थक ठाकुर निरंजन सिंह, कल्लू खां, अन्नत अग्रवाल, धीरेन्द्र पाल सिंह धीरू, जुल्फिकार अली, सिकंदर खां आदि लोग मौजूद रहें।

----------------------------

1977 से न्याय के लिए लड़ने वाले कोर्ट साहब को नहीं मिल रहा इंसाफ

जब खुद न्याय को भटक रहा इंसाफ मुलाज़िम


पूरनपुर-पीलीभीत। जिस व्यक्ति ने कोर्ट में रहकर गरीब मजलूमों को न्याय दिलाने का काम किया हो वह आज अपनी छोटी छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकारी दफ्तरों में भटकने को मजबूर है।



वर्ष 2012-13 में बरेली विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे बिन्द्रा प्रसाद यादव सेवा निवृत्त होने के बाद पूरनुपर तहसील की पंचायत अमरैयाकलां के गांव खाता में आकर रह रहे है। अधिवक्ता बिन्द्रा प्रसाद यादव ने सन् 1977 में बतौर सरकारी वकील पीलीभीत कोर्ट में नियुक्ति के बाद लंबा सफर तय किया और गरीब, असहायों को न्याय दिलाने में माध्यम बने। वर्ष 2006 में सीतापुर से अभियोजन अधिकारी के पद से रिटायर हुए। उम्र ढलने के साथ ही वे पैतृक गांव खाता लौट आये, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रिटायमेंट की उम्र में भी भ्रष्टाचार के सिस्टम से मोर्चा लेना पड़ सकता हैं। गांव में पुश्तैनी जमीन पर खेतीबाड़ी का सपना लेकर लौटते थे, लेकिन समस्याओं के फेर में फंसकर परेशान हो चुके है। लंबे समय तक पीलीभीत, बरेली, खैराबाद व सीतापुर आदि में रहे कोर्ट साहब जब गांव लौटे तो उनके खेत में गांव समाज का पानी जरिए नाली छोड़ा जा रहा था। पानी की रोकथाम व बदइंतजामी से खेत में खड़ी फसल को नुकसान होते देख उन्होंने इसका विरोध किया तो प्रधान से मोर्चा लेना पड़ गया। इसके बाद समस्या के निस्तारण के लिए सैकड़ो बार अधिकारियों को पत्राचार कर चुके है लेकिन मामला शून्य ही रहा। बात यहीं खत्म नहीं होती है सीएम द्वारा संचालित ऑनलाइन शिकायत प्रणाली (आईजीआरएस) पर लगातार शिकायत करने के बाद भी कोई हल नही निकला, हा इतना जरूर हुआ हैं कि गांव में प्रधान से मन बुराई बन चुकी हैं। कोर्ट साहब की समस्या छोटी है, लेकिन इसके मायने बड़े है। एक सवाल यह उठता हैं कि जब ऐसे वरिष्ठ नागरिक को न्याय नहीं मिल रहा है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं तो एक आम व्यक्ति की समस्या का निस्तारण किस तरह किया जाता होगा।

-------------------------

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए विशेष आयोजन

पूरनपुर-पीलीभीत। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय स्कूल कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। योगाभ्यास के दौरान हजारों लोगों ने योग अभ्यास किया।  



पतंजलि योग समिति व गायत्री परिवार की संयुक्त इकाई के माध्यम से लोगों को योगाभ्यास कराया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम में हजारों लोग योगाभ्यास करने स्कूल मैदानों में उपस्थित हुए। नगर के जेसीस रिवर्डेल इंटर कालेज में भाजपा विधायक बाबूराम पासवान व एसडीएम झब्बर प्रसाद चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अनुराग दर्शन ने शिविर में उपस्थित होकर योगसाधना में प्रतिभाग किया। योगाचार्य सुश्री रजनी वर्मा व योग शिक्षक सर्वेश कुमार, ब्रजेश योगी ने योगाभ्यास के दौरान योग साधना का मूलमंत्र बताया। सफल आयोजन पतंजलि योग समिति के प्रभारी ओम शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर तहसील प्रभारी डा0 सत्यपाल शर्मा, मोहित सिंह संगठन मंत्री, प्रधानाचार्य नरेशचन्द्र शुक्ल, प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, हेमलता वर्मा, गायत्री परिजन संदीप खण्डेलवाल, राजेश्वर मिश्रा, अमन वर्मा, निश्चल पाण्डेय, सुखलाल वर्मा, सर्वेश स्वर्णकार, हरिओम पाण्डेय, राधा कृष्ण कुशवाहा आदि लोगा मौजूद रहें।

------------------------------

सड़क दुर्घटना में दंपति घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे पर एक दंपति दुर्घटना का शिकार हो गया। घायलों को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई।



जनपद लखीमपुर के गांव अलियापुर के रहने वाले दिलीप कुमार पत्नी राधा के साथ पीलीभीत जा रहे थे। खुटार हाइवे पर एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया हैं।

-----------------------------

चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं। उपनिरीक्षक अमितपाल सिंह ने गश्त के दौरान आसाम हाइवे चौराहे पर श्याम सिंह पुत्र कल्लू निवासी बंजरिया को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

-------------------

बच्चे को गाली देने के विरोध पर महिला को पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। बच्चे को गाली देने के विरोध पर दो महिलाएं आमने सामने आ गई और जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने उक्त मामले में महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए दूसरी महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव महदिया निवासी गणेशी देवी पत्नी दोदराम बच्चे के साथ खेत पर जा रही थी। इस दौरान गांव की ही ऊषा देवी पत्नी श्रीकृष्ण ने बिना बात पर गालियां देने शुरू कर दिया। गणेशी देवी ने जब इसका विरोध किया तो ऊषा देवी ने उसकी जमकर पिटाई लगा दी।

-----------------------------

गला दबाने से हुई थी नवविवाहिता की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव दुर्जनपुर में हुई नव विवाहिता की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सनसनी खेज खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो गया ि कनव विवाहिता की मौत गला दबाने से हुई है। इस केस में पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति सहित सास, ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हैं।



गांव दुर्जनपुर उर्फ नजीरगंज में 18/19 की रात्रि नवविवाहिता मीना देवी पत्नी मैकू लाल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इसके बाद सुबह गांव पहुंचे विवाहिता मीना देवी के भाई मोहन कुमार पुत्र कढेर निवासी निजामपुर ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का मामला स्पष्ट होने पर थानाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति मैकू लाल व ससुर राजाराम एवं सास सुशीला देवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं। आरोपी महिला सुशीला देवी के साथ एक साल के बच्चे का भी चालान किया गया है।

---------------------------



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...