सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.06.2018

ईद पर दिल्ली से घर लौट रहा युवक रास्ते से गायब

पूरनपुर-पीलीभीत। दिल्ली से घर लौट रहा युवक रास्ते से गायब हो गया। ईद के दिन युवक घर नही पहुंचा। परेशान परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदी दर्ज करने की मांग की हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां की रहने वाली विवाहिता उजमा बेगम पत्नी आदिल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया हैं कि उसका पति आदिल खां पीलीभीत नौगवा फाटक का रहने वाला है और ईद से पहले दिल्ली काम के सिलसिले में गया था। 15 जून को आदिल खां ने फोन पर घर लौटने की बात कही, लेकिन शाम तक शेरपुरकलां नहीं पहुंचा। इसके बाद फोन पर संपर्क किया गया तो वह स्विच ऑफ हैं। विवाहिता युवक आदिल खां को गायब हुए एक सप्ताह बीत रहा है इससे परिजन अनहोनी को लेकर परेशान हैं। विवाहिता उजमा बेगम पत्नी आदिल खां ने कोतवाली पहुंचकर पति की गुमशुदी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया हैं।

---------------------------

24 जून को पूरनपुर में होंगे बाबा जय गुरू देवी के उत्तराधिकारी

पूरनपुर-पीलीभीत। आगामी 24 जनू को बाबा जय गुरू देव के उत्ताधिकारी एवं सन्त बाबा पंकज महाराज पूरनपुर के गांव इटौरिया में अपने अनुआइयों के बीच पहुंच रहे है।



संत पंकज महाराज शाकाहार प्रचार एवं नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक करने का वीणा उठाये हुए हैं। इसी श्रंखला में बाबा जय गुरू देव के भक्तों के लिए आध्यात्मिक व वैचारिक संदेशों का प्रवाह भी करेंगे। गांव इटौरिया व विहारीपुर में करीब 11ः00 बजे बाबा का उड़न खटोला उतरने की सूचना अनुआइयों ने दी हैं। हेलीकाप्टर से आगमन के बाद सन्त पंकज महाराज उपदेश देकर भक्तों को सूरत शब्द योग, साधना के बारे में विस्तार से बतायेंगे। वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जरा कोठी पर यातायात के संसाधनों की उचित व्यवस्था की रहेंगी।

-------------------------

शक्तिपीठ पर आयोजित हुआ पांच कुण्डीय महायज्ञ

पूरनपुर-पीलीभीत। ब्लाक रोड स्थित गन्ना दफ्तर में गायत्री शक्तिपीठ पर विशेष धार्मिक अनुष्ठा आयोजित किया गया। गायत्री परिजन आचार्य श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस हर्ष के साथ मनाया गया।



परसादपुर गोशाला व गायत्री मंदिर पर जुटे गायत्री परिजनों ने पूजा अर्चना के उपरांत सामूहिक रूप से गुरूदेव आचार्य श्रीराम शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दहेज रहित दो नव दंपतियों का विवाह संपन्न कराया गया। सावित्री देवी संग राम किशोर मुंशीपुर व राजकुमारी संग रोहित कुमार निवासी उगनापुर ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अन्नतराम पालिया, संदीप खण्डेलवाल, सत्य प्रकाश शुक्ला, कढेर सिंह, मिथलेश दीक्षित, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अवधेश, बृजेन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहें।

-----------------------------

एक माह बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ बलवे का मामला

पूरनपुर-पीलीभीत। एक माह पूर्व हुई वारदात के मामले में एसपी के आदेश पर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया हैं।



मुकदमे में वादी मो0 जाहिद खां ने नौ लोगों पर मारपीट करने व नगदी छीनने सहित कई गंभीर आरोप गलाये है। वारदात 20 मई की बताई जा रही है। पूरे मामले में पुलिस को भी दोषी करार दिया गया है। आरोप है कि वारदात के बाद उपनिरीक्षक अजय सिंह ने कोई कार्रवाई नही की। मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी मोहम्मद जाहिद खां पुत्र अहमद नूर खां ने पुलिस अधीक्षक वालेन्दु भूषण सिंह को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि 20 मई के दिन वे पास की मस्जिद में नमाज अदा करके लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो रहा था और वाहिद खां, फिरोज खां, मोहसिन खां, जमातुल्ला, इश्तयाक खां उर्फ कल्लू, अब्बास खां, दानिश खां, मो0 मियां उर्फ छोटे व दानिश खां निवासीगण गणेशगंज पूर्वी फातिर खां को पीट रहे थे। फातिर खां को बचाने गए मो0 जाहिद खां पर उक्त लोगों ने हमला कर दिया और 15 हजार नगदी व एक मोबाइल छीन लिया। विरोध पर बुरीतरह पीटा। इसके पास पुलिस ने रिपोर्ट खिलने से मना कर दिया। उक्त मामले में पुलिस अधीक्षक वालेन्दु भूषण सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश किये है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं।

------------------------------

बिजली चोरी के दो मामले दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे दो लोगों के खिलाफ सुधीर शर्मा, अवर अभियंता विद्युत उपकेन्द्र पूरनपुर ने कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।



चेकिंग के दौरान जेई सुधीर शर्मा ने मोहल्ला रजागंज टाउन एरिया में छोटे मियां पुत्र मिथ्थू व जाकिर हुसैन पुत्र सदीक हुसैन के घर से बिना कनैक्शन विद्युत सप्लाई पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की है। जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ विद्युत एक्ट का मामला पंजीकृत किया हैं।

-------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...