सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.06.2018

पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

फर्जी लोन कराने के मामले में फंसे बैंक कर्मी

                                                         पूरनपुर-पीलीभीत। किसी की जमीन पर किसी को लोन लेने के मामले में पुलिस ने पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूरे मामले की तफ्तीश में आरोपियों के नाम प्रकाश में आ सकते हैं।



पूरनपुर की बैंको में चल रहा फर्जीबाड़े एक मामला उजागर हुआ है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कटपुरा निवासी कृषक ने पूरनपुर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बैंक ने कृषक के साथ धोखाधड़ी करके उसकी जमीन पर दूसरे फार्मर को लोन दे दिया, लोन खतौनी पर दर्ज भी नहीं किया गया हैं। कटपुरा माधोटांडा निवासी कृषक यादवेन्द्र सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह की तहरीर पर पूरनपुर बैंक ऑफ बड़ौदा स्टाफ व फार्मर पिता, पुत्र सोवरन सिंह एवं लखविन्दर सिंह निवासी रंजीत फार्म सिसैइया थाना गजरौला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक कर्मचारियों की मदद से कृषि भूमि गांटा संख्या 66,67,70,64,65 पर 75 हजार एक बार व दूसरी बार 30 लाख रूपये का लोन स्वीकृत किया गया और लखविन्दर सिंह पुत्र सोवरन सिंह के खाते में रूपये ट्रांसफर किये गए है। जालसाज बड़ी चालाकी के साथ लोन का रूपया डकार गए। यहां तक की बंधक जमीन की खतौनी पर लोन दर्शाया नहीं गया। प्रकरण 2016 मई का है, जानकारी होने पर मालिकानों में हड़कम्प मचा और आनन फानन में उक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया हैं।

-------------------------

नशेड़ी बहनोई ने युवक को मारा चाकू, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। शराब पीकर ससुराल पहुंचे जीजा ने जमकर उत्पात मचाया। गाली गलौज का विरोध करने पर नशेड़ी बहनोई ने युवक को चाकू मार दिया। इसके बाद घर में अफरा तफरी मच गई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में नशेड़ी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की हैं।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर निवासी नन्हे लाल के घर उसका बहनोई मंगा पुत्र जमा निवासी उदयपुर आया हुआ था। बताया जाता है कि मंगा ने काफी शराब पी रखी थी। इसका नन्हे लाल ने विरोध किया तो मंगा अपने साले नन्हे लाल पर चाकू लेकर टूट पड़ा और एक के बाद एक बार करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया और आरोपी मौके से भाग निकला। घायल को अस्पताल लाने के बाद आरोपी बहनोई मंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया गया हैं।

-------------------------

गाय कटवाने से मना किया तो बांका मारकर काट दिया कान

पूरनपुर-पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में गोकसी के मामले में टॉप थाना पूरनपुर क्षेत्र में रोज ऐसी वारदातें हो रही है जिन्हें सुनकर रूह कांप जाती है। यहां गन्ने के खेतों में चालिस पचास प्रतिबंधित पशु रोज काट दिये जाते है। इसके अलावा किराये के मकानों में गोकसी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।



कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव कंजाखेड़ा में एक व्यक्ति का कान इस लिए काट दिया गया कि उसने गाय कटवाने में मदद से साफ मना कर दिया। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के विरूद्ध मुकदमा कायम कर लिया है। गांव कंजाखेड़ा में भूरा पुत्र आलम एक तालाब के पास भैस चरा रहा था। आरोप है कि वहां गांव के ही जयमल पुत्र मीर खां, अकबर पुत्र करम खां व साबिर पुत्र पहलवान आये और शाम को गाय कटवाने के लिए मदद मांगी। मना करने पर गाली गलौज करने लगे और पुलिस मुखबिर बताकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जयमल ने बांके का एक प्रहार करके भूरा का कान काट दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद थाने पहुंचे पीड़ित ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

-----------------------------

विद्युत चोरी के मामले में दो ग्रामीण नामजद

पूरनपुर-पीलीभीत। विद्युत उप केन्द्र माधोटांडा अवर अभियंता ने बिजली चोरी के मामले में दो ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव अमरैया कलां निवासी ग्रामीण रामकुमार पुत्र खुसालीराम व सुखलाल पुत्र गंगाराम के घर बिजली चोरी पाये जाने पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया हैं।

-----------------------------

गरीब कन्याओं की शादी के लिए ब्लाक में कराएं रजिस्ट्रेशन

पूरनपुर-पीलीभीत। पीलीभीत मण्डी समिति में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिए गरीब कन्याएं पूरनपुर ब्लाक में भी आवेदन प्रस्तुत कर सकतीं हैं। एडीओ समाज कल्याण ज्ञानचंद आर्या ने बताया कि 06.07.2018 को पीलीभीत में विवाह समारोह आयोजित होगा। गरीब कन्याएं आय-जाति के प्रपत्रों के साथ ब्लाक कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन करा सकतीं हैं। सरकार 30 हजार रूपये की सहायता राशि नव विवाहिताओं के बैंक खाते में भेज रही हैं।

-------------------------

स्टेट बैंक में आधार बनाने का काम अधर में लटका

पूरनपुर-पीलीभीत। लगातार शिकायतों के बाद प्राइवेट दुकानों पर आधार संसोधन व नया आधार कार्ड बनाने का काम पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नई व्यवस्था में एसबीआई शाखा पूरनपुर में आधार कार्ड बनाए जा रहे है। लेकिन करीब एक सप्ताह से मशीन खराब होने से सैकड़ो की संख्या में लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक से विश्वकर्मा महासंघ उत्तर प्रदेश के महासचिव अनिल शर्मा ने शिकायत की। उसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। इसके चलते सैकड़ो लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...