सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.06.2019


मेनका के आदर्श गांव में पुलिस ने किया तांडव, सरेआम पीटे गए महिला बच्चे 
पूरनपुर-पीलीभीत। महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के आदर्श गांव में खाकी ने जमकर तांडव किया और सरेआम महिला बच्चों को बुरीतरह पीटा। पुलिस की पिटाई से जब महिला बेहोश हो गई उसके बाद उसे जबरन कोतवाली लाया गया। थाना पूरनपुर पहुंची पीड़िता ने राजस्व कर्मचारियों सहित आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी का आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह उस समय शर्मशार हो गया जब एक मध्यवर्ग के किसान की जमीन पर चकबन्दी अधिकारी फार्मरों को जबरन कब्जा कराने पहुंचे। पीड़ित महिला प्रेमवती पत्नी बेचेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में उसके पति बेचेलाल के नाम एक चक मिला हुआ है जिसे पूंजीपति फार्मर मनजिंदर सिंह एवं हरप्रीत सिंह पुत्रगण लखविंदर सिंह हासिल करना चाहते हैं। आरोप है कि 28 जून को दबंग फार्मर एसीओ चकबंदी विभाग एवं कानूनगो व लेखपाल के साथ गांव पहुंचे और खेत को जबरन जुटवाने की कोशिश की। बेचेलाल की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो साथ में मौजूद पुलिस बल ने उसे गांव में ही बुरीतरह पीटना शुरु कर दिया। मां प्रेमवती को बचाने के लिए दौड़े प्रमोद पुत्र बेचेलाल को भी बुरी तरह लात घूसों से पीटा गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी पीड़ित महिला को बेहोशी की हालत में थाने लेकर आए जहां पीड़िता ने होश में आने के बाद राजस्व कर्मचारियों के साथ साथ पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
----------------------------------------- 
दामाद के खिलाफ सास ने दर्ज कराई मारपीट की रिपोर्ट  
पूरनपुर-पीलीभीत। शराब पीकर ससुराल पहुंचे दामाद ने जमकर हंगामा किया। जब पत्नी बच्चों ने इसका विरोध किया तो दामाद ने उनकी जमकर धुनाई लगा दी। इससे नाराज सास ने दामाद के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला पंकज कॉलोनी में रामकिशोर सास राजकुमारी पत्नी रामभजन के घर पत्नी शीतल बच्चों के साथ आया हुआ था। आरोप है कि जहां रामकिशोर ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और विरोध पर मारपीट की। बेटी को बचाने पहुंची सास राजकुमारी के भी हाथ जड़ दिए। उक्त मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
----------------------------------- 
चोरी के मामले में नामजद किए गए गांव के आधा दर्जन लोग 
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर चोरी के मामले में गांव के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेर चौरा निवासी प्रेम पाल पुत्र कालका के यहां 16 जून को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था बताया जाता है कि इस दौरान प्रेमपाल की पत्नी मायादेवी आहट पाकर जाग गई। उसने देखा कि गांव के ही करन, प्रद्युम्न, ओमप्रकाश व अर्जुन, जयराखन एवं लीला निवासीगण कढेर चौरा घर के अंदर से सोने चांदी के जेवर एवं बर्तनों के साथ 50 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो रहे हैं। शोर शराबा होने पर फरार हुए लोगों के हिमायतियों ने चोरी गया माल वापस करने का आश्वासन दिलाया था। आरोप है कि उसके बाद उक्त लोग मुकर गए, इसके बाद प्रेमपाल ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। 
-------------------------------- 
गन्ने की फसल खराब होने पर जेसीबी चालक को पीटा 
पूरनपुर-पीलीभीत। खेत पर मिट्टी समतल करने गए जेसीबी चालक की ग्रामीणों ने पिटाई लगा दी। आरोप है कि जेसीबी चालक ने पड़ोसी काश्तकार के खेत में खड़े गन्ने का नुकसान कर दिया और विरोध पर गाली गलौज करने लगा। इससे नाराज ग्रामीणों ने जेसीबी चालक हरपाल सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी मोहम्मदी थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर की जमकर पिटाई लगा दी। उक्त मामले में पुलिस ने जेसीबी चालक हरपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी कास्तकार मुकुट बिहारी पुत्र खरगा इलाज एवं शिव कुमार पुत्र मुकुट बिहारी व राजकुमार निवासीगण मुजफ्फरनगर के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। 
------------------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...