सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.06.2018

जनपद पीलीभीत में भी गिरेंगी भारतीय जनता पार्टी की साख

वर्चस्व में आयी प्रवीण तोगड़िया की अपनी पार्टी

रामनरेश शर्मा (सरल)                                         
पूरनपुर-पीलीभीत। आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है, इसके साफ संकेत मिलने लगे हैं। जैसे जैसे आम चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे पार्टी की टांग खीचने के लिए संगठन व नई पार्टी वर्चस्व में आने लगीं हैं। बीजेपी में अंदरूनी हालत ठीक नहीं बताये जा रहे है।



जनपद पीलीभीत की बात करें तो विधानसभा चुनाव में चार चार विधायक भारतीय जनता पार्टी को मिले हैं। राज्य में सरकार बनने के बाद विधायकों की कार्यप्रणाली से पीलीभीत की जनता कतई संतुष्ठ नहीं दिख रही है। नेताओं की बात करें तो वे अंदरूनी तौर पर पार्टी हाईकमान से नाखुश है। सोशल साइटों पर कुछ छुटभैय्या नेता पार्टी के खिलाफ जहर उगल रहे है। कुल मिलाकर सूबे से लेकर विधानसभा स्तर तक एक जैसी तस्वीर सामने आ रही हैं, लोग नेताओं से संतुष्ठ नहीं है और नेता पार्टी से। इस बीच हिन्दुओं के धड़ाक नेता कहे जाने वाले प्रवीण तोगड़िया ने लखनऊ में नई पार्टी का गठन कर लिया है, एैसा माना जा रहा है कि नई पार्टी का गठन सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को नीचा दिखाने के लिए किया गया हैं। हिन्दुत्व के मुद्दे पर बनीं सरकारों ने अपने कार्यकाल में हिन्दुओं का मोहभंग करने का काम किया है। जो लोग आरएसएस से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे थे आज वे प्रवीण तोगड़िया की पार्टी में पदभार ग्रहण कर रहे हैं। जनपद पीलीभीत में भी प्रवीण तोगड़िया की नई पार्टी अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद का गठन चर्चा में है। बताया जा रहा हैं विहिप व बजरंगदल में वर्षो से श्रद्धा रखने वाले हजारों लड़के प्रवीण तोगड़िया की नई पार्टी में जुड़ रहे है। विश्व हिन्दू परिषद में धमाल मचाने वाले दबंग नेता रूम सिंह यादव को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में हुई बैठक में राम विनोद को जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इसके साथ ही मनोज को जिलाउपाध्यक्ष, राजपाल वर्मा जिला महांमंत्री, अनुज यादव को अर्न्तराष्ट्रीय बजरंगदल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। पार्टी में ईश्वर दयाल को जिला महामंत्री व पीतम सिंह को पूरनपुर का तहसील अध्यक्ष मनोनित किया गया है। करीब एक दर्जन से अधिक युवाओं को प्रवीण तोगड़िया की नई पार्टी में पदभार ग्रहण कराया गया है। इससे पता चलता है कि जनपद पीलीभीत में भी भारतीय जनता पार्टी से मोर्चा लेने के लिए विहिप के पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया की फौज तैयार रहेंगी।

----------------------------

खेत की मेड़ काटने के विरोध में विधवा को पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक दबंग काश्तकार ने विधवा महिला के खेत की मेड़ जोतकर अपने खेत में मिला ली। विधवा महिला जब मेड़ काटने का विरोध किया तो दबंग काश्तकार ने पीड़िता को जमकर पीटा।



पुलिस ने उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीगंज निवासी विधवा स्त्री कुसुमा देवी पत्नी स्व0 जयपाल सिंह के पड़ोसी काश्तकार रामऔतार पुत्र खान सिंह व रमेश पुत्र देश खेत की मेड़ काटकर अपने खेत में मिला ली। खेत पर गईं कुसुमा देवी ने इसका तीखा विरोध किया तो आरोपियों गाली गलौज करते हुए विधवा स्त्री के साथ बुरीतरह मारपीट की। मामला कोतवाली पहुंचने पर उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की हैं।

----------------------

बाइक-साईकिल की टक्कर में एक घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। बाइक व साईकिल की आमने सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति बुरीतरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल तक पहुंचाया। सड़क दुर्घटना में बाइक चालक मौके से भाग निकला।



पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी शकील पुत्र शेर मोहम्मद को एक बाइक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में साईकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शकील को काफी चोटे आई। दुर्घटना के बाद शकील को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

-------------------------

सर्प दंश से अचेत हुआ ग्रामीण

पूरनपुर-पीलीभीत। देर शाम को घर के पास खेत में एक ग्रामीण को सर्प ने काट लिया। सांप के काटने के बाद ग्रामीण अचेत होने लगा। इसके बाद गांव में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार से ही सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति को राहत मिल गई।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा कलां के पास स्थित गौटिया (मुझईया) के रहने वाले ग्रामीण गोल्डी पुत्र वनवारी लाल को उसक घर के पास ही एक काले सर्प ने डश लिया। सांप के काटने के बाद गोल्डी ने शोर मचाकर परिजनों को बताया कि उसे सर्प ने काटा है। इसके बाद अचेत होने लगा। पीड़ित को अचेतावस्था में सीएचसी लाकर एमरजेंसी बार्ड में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार में ही लाभ मिल गया। चिकित्सक ने बताया कि ग्रामीण पूरी तरह खतरे से बाहर हैं।

-------------------

वांछित आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी युवक को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार करके जेल भेजा है।



नगर की पंकज कॉलोनी निवासी प्रमोद पुत्र विजय यादव मारपीट के मामले वांछित चल रहे थे। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपी प्रमोद यादव को घर से गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं।

--------------------

हनुमान मंदिर पर किया गया भंडारे का आयोजन

पूरनपुर-पीलीभीत। बुधवार को जोगराजपुर हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लेकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।



थाना शेहरमऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में बुधवार को रेलवे ठेकेदार संजय सिंह सुनीता सिंह ने हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें जोगराजपुर, हमीरपुर, दौलतपुर आदि ग्रामों से बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासक अधिकारियों में देवेन्द्र प्रताप मिश्रा एडीएम न्याय पीलीभीत, व तहसीलदार ने आकर बाबा के दरबार में हाजरी लगाई और प्रसाद ग्रहण किया।

-----------------------



हाईटेंशन लाइन के तार टकराने से लगी आग

पूरनपुर-पीलीभीत। कलीनगर मैन चौराह पर हाईटेंशन लाईन के तार तेज हवा के चलते आपस में टकरा गए। जिससे आग लग गई। धीरे धीरे आग ने बिकराल रूप ले लिया। आग लगने से अफरा तफरा मच गई। राहगीरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई। लेकिन विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नही पंहुचा। आग पर ग्रामीणों ने बमुश्किल काबू पाया। काफी समय बाद लाइन बंद की गई।

------------------------

रूपये की लेनदारी के विवाद में महिला को धुना

पूरनपुर-पीलीभीत। रूपये के विवाद में एक महिला को जमकर पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।



थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव जदमपुर खुर्द कलां निवासी महिला सुशीला पत्नी रतिराम ने सतीश व सतीश के ताऊ निवासी भायपुर पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सास से उक्त लोगों का रूपये की लेनदारी का विवाद था। इसको लेकर ही कहासुनी हो रही थी कि अचानक सतीश व उसके ताऊ ने लाठी डंडो से हमला करके घायल कर दिया।

---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...