सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.06.2018

विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित की गई

पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को विश्वकर्मा महासंघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विश्व कर्मा की स्मृति पर मार्ल्यापण कर दीप प्रजलित किया गया।



गावं अभयपुर ज0 जगतपुर नौगवां में रविवार को विश्वकर्मा महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ राजाराम शर्मा ने विश्वकर्मा की चित्र पर मार्ल्यापण दीप प्रजलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता अध्यापक प्रेमचन्द्र शर्मा ने की।  बैठक में मुख्य अतिथि रहे संतराम विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज के लोगों से एकजुट रहने की बात कही। उन्होनें ने बताया कि विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तर पर तो भीड़ जुटाने का काम किया है। विश्वकर्मा समाज के लोगों से सभी राजनीतिक पार्टियां वोट आसानी से ले लेती है, किन्तु उनको राजनीतिक में भागीदारी नही दी जाती है। भगवान विश्वकर्मा के समक्ष संकल्प लेना पड़ेगा, तभी राजनीतिक पार्टियां विश्वकर्मा समाज को भागीदारी दे सकती है। बैठक में डा0 हेमराज शर्मा, विजय कुमार शर्मा, राज्यपाल शर्मा, राजाराम शर्मा, डा0 रामबहादुर शर्मा, सियाराम शर्मा, सुनील शर्मा, रवि विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

-------------------------

मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। कुछ दबगों ने अबैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीडित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।



गांव आनन्दपुर उर्फ भगवन्तापुर निवासी सालिकराम पुत्र श्यामलाल ने दिए पत्र में बताया है कि गांव अर्जुनपुर में पटटे की भूमि खाता सं0 78 गाटा सं0 17/8 मि0 रकवा 0,4250 है। आरोप है कि 11 जून को छिन्दू सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह व अमरजीत सिंह पुत्र छिन्दू सिंह निवासी अर्जुनपुर ने सालिकराम के खेत की मेड़ को तोड़कर खेत को अपने खेत में मिला लिया है। सालिकराम ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। किसी तरह सालिकराम वहां से जान बचाकर भाग आया। पीड़ित ने इसकी सूचना मांधोटांडा थाने में दी। लेकिन कोई कार्यवाई नही की गई। 19 जून को जब सालिकराम ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गया तभी वहां पहले से मौजूद छिन्दु सिंह व उनके साथी ने मिलकर सालिकराम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल राना से बात कराई। लेखपाल राना ने पुलिस को बताया कि ये जमीन छिन्दू सिंह के नाम कर दी गई है। सालिकराम ने बताया कि लेखपाल विजेन्द्र सिंह राना व हल्का लेखपाल दिनेश पाण्डेय की मिलीभगत से खेत पर अबैध रूप से कब्जा कराया गया है। सालिकराम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।

---------------------

महिला ने बेटे व मां को पीटा, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला ने राह चलते मां बेटे की जमकर पीटाई लगा दी। उक्त मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव महांदिया निवासी गिरीजा देवी का बेटा झाले पर काम करता था। आरोप है कि गांव की ही ऊषा देवी ने बीच रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर गिरीजा देवी व बेटे को पीटकर घायल कर दिया। उक्त मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

-------------------

हत्या कर फेंके गए युवक की दूसरे दिन भी नही हो सकी शिनाख्त

पूरनपुर-पीलीभीत। बाइफकेशन रोड पर हत्या कर फेंके गए युवक की दूसरे दिन भी शिनाख्त नही हो सकी है। युवक के शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके कारण युवक का पोस्टमार्टम भी नही हो सका है।



माधोटांडा क्षेत्र के बाइफकेशन रोड पर 30 बर्षीय युवक का शव पड़े देख हड़कम्प मच गया। वनकर्मी की सूचना पर पहुंचे इस्पेक्टर माधोटांडा व सीओ अनुराग दर्शन ने घटनास्थल का मौका मुयाना किया। युवक के पीठ पर गोली का निशान था। इतना ही नही उसकी पीठ पर धारदार हथियार के निशान भी थे। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली। दूसरे दिन भी युवक की शिनाख्त नही हो सकी है।

-----------------------------

हनुमान मदिर के पास बन रही शराब भट्टी

पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई मैजिक स्टेंट के पास स्थित हनुमान मदिंर के अध्यक्ष रामऔतार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि हनुमान मदिंर के पास शराब भट्टी का खोला जाना उचित नही है। हनुमान मदिंर के पास शराब भट्टी खोलने को लेकर बोर्ड स्थापित कर दिया गया है। मदिंर से पांच सौ मीटर की दूरी पर भट्टी खोली जानी चाहिए। रामऔतार ने पुलिस को तहरीर देकर शराब भट्टी को हटाने की मांग की है।

--------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...