सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.06.2018

दावत ए वलीमा में गर्म रोटी न मिलने पर मेहमानों ने किया तांडव

पूरनपुर-पीलीभीत। वलीमा की दावत में गर्म रोटी न मिलने से विवाद हो गया। इसके बाद दावत ए वलीमा जंग ए मैदान में तब्दील हो गया। कई लोगों को भगदड़ में चोटे आई तो कुछ लोगों पर लाठियां बरसाई गई।



कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर में रहसुद्दीन के लड़के की शादी के बाद शनिवार को वलीमा की दावत बुलाई गई थी। शेरपुर कलां के रहने वाले ताहिर अंसारी का शामियाना लगा हुआ था। दावत में रोटी को लेकर विवाद हो गया और लोग भागना शुरू हो गए। दावत में आये लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तन्दूर तोड़ दिये और कुर्सियां फेंक दी। तोड़फोड़ कर रहे लोगों को मना करने गए टेंट स्वामी ताहिर अंसारी को बुरीतरह लाठियों से पीटा गया। इससे वे बेहोश होकर वहीं गिर गए। डायल 100 उन्हें अस्पताल लेकर आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट स्वामी पर गांव के ही माजिद, लल्ला, अरशद, फैजान, कय्यूम व सकील ने जमकर लाठियां बरसाई। मारपीट के दौरान एक युवक की उंगली हाथ से अलग हुई हैं।

------------------------------

युवती को भगाने के मामले में दर्ज हुआ पुलिस केस

पूरनपुर-पीलीभीत। दो दिन पूर्व पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र की एक महिला ने यादवों पर गंभीर आरोप लगाते हुए घर के अंदर घुसकर हथियारों के दमपर युवती को अगवा करने की तहरीर दी थी। शनिवार को मामला एसपी वालेन्दु भूषण सिंह के संज्ञान में आने के बाद दबंग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।



महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर गांव घुंघचिहाई के रहने वाले विनोद व प्रमोद पुत्रगण राम सिंह यादव पर घर में घुसकर नाजायज असलहों के दमपर पुत्री को अगवा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि रामसिंह यादव उर्फ पप्पू यादव के बेटे विनोद कुमार व प्रमोद कुमार वारदात वाली रात्रि रवि पुत्र रूपराम के साथ उनके घर में तमंचा लेकर घुस आये और मारपीट करके 25 हजार रूपये व जवान पुत्री को अगवा कर ले गए हैं। विरोध करने पर जाति सूचक गालियां दी और हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। महिला ने इसके बाद उक्त मामले की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

-----------------------------

घर में सोता मिला वांछित आरोपी, गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक वांछित आरोपी को सोते हुए घर के अंदर से गिरफ्तार करके जेल भेजा है।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव गोपालपुर में चौकी प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को घर के अंदर से दबोचकर जेल भेजा है। आरोपी नाजिम खां पुत्र रियासतुल्ला निवासी गोपालपुर मु0स0 317/18 में धारा 308 का मुल्जिम हैं। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद वांछित आरोपी का चालान कर दिया गया हैं।

--------------------------

देवरानी की शिकायत पर पत्नी को धुना, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। घर में आए मेहमानों को नाश्ता देने में हुई देरी की शिकायत पर पति ने पत्नी की जमकर धुनाई लगा दी। इसके बाद गुस्साई विवाहिता ने पति सहित देवरानी व उसके पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।



पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज देहात निवासी विवाहिता यासमीन पत्नी फारूख के घर कुछ मेहमान आये हुए थे। उन्हें नाश्ता देने में काफी समय लग गया इसकी शिकायत शाम को घर आये यासमीन के शौहर से की गई। देवरानी रेश्मा ने बताया कि यासमीन ने मेहमानों को काफी देर से नाश्ता दिया। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और फारूख ने यासमीन की लात घूसों से जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद थाने पहुंची यासमीन ने शौहर फारूख व देवरानी रेश्मा एवं देवर हारून के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

-----------------------------

खिलौने बिक्री को लेकर महिलाओं में मारपीट

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ही गांव से सिद्ध बाबा मेला में खिलौना बिक्री करने गए ग्रामीणों की पत्नियों में कहा सुनी के बाद झगड़ा हो गया। एक महिला को मां बेटी ने पकड़कर जमकर धुना। उक्त मामले में पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट कायम की हैं।



सिद्ध बाबा मेला में गांव महदिया निवासी श्रीकृष्ण व दोदराम खिलौना बिक्री करने गए थे। दोदराम के सारे खिलौने बिक्री हुए जबकि श्रीकृष्ण की बिक्री नहीं हुई। इसी बात को लेकर श्रीकृष्ण की पत्नी ऊषा देवी ने शिकायत करते हुए खिलेने बिक्री करा दने की बात कही लेकिन दोदराम की पत्नी गणेशी देवी ने विरोध जाहिर कर दिया। दोनों में झगड़ा होने पर दोदराम की बेटी सीमा व पत्नी गणेशी देवी ने मिलकर ऊषा देवी की जमकर धुनाई लगा दी। मामला कोतवाली पहुंचने पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

---------------------------

सभासदों ने की मानदेय बढ़ोत्तरी करने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। शनिवार को सपा के पूर्व नगरध्यक्ष एवं सभासद तौफीक अहमद कादरी के आवास पर एक आवाश्यक बैठक की गई। सभासदों की संयुक्त बैठक में सरकार के सौतेले रवैइये की निंदा की गई।



सभासद तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि वर्तमान सरकार छोटे जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेला वर्ताव कर रही है। सरकार को चाहिए कि सभासदों के मानदेय में वृद्धि करे। नगर पालिका सभासदों के अधिकार बढ़ने चाहिए। आगनबाड़ियों को कार्यहीन करार दिया गया है। सांसद व विधायकों के भत्ते बढ़ोत्तरी किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पर रेगुलर मीटिंग न बुलाने का आरोप हैं। सभासदों का मानदेय पांच हजार न करने पर आगामी आम चुनाव में भाजपा सरकार का बूथ स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी गई हैं। बैठक में मुख्य रूप से सभासद तौफीक अहमद कादरी, नरेन्द्र शर्मा, नदीम अंसारी, फारूख कुरैशी, राना परवीन, आरिम रजा, रूकसाना बेगम, महेश आजाद एवं पूर्व सभासद नादिर रजा बरकाती, वाजिद अली मौजूद रहें।

----------------------------

टीटीएस कमेटी को जिला सदर ने किया खारिज़

पूरनपुर-पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में कार्यरत संस्था टीटीएस को नव निर्वाचित जिला सदर मौलाना अली जान ने खारिज कर दिया हैं। पीलीभीत के अलावा गांव देहात में चल रही कमेटी को भंग कर दिया गया है और आगामी 29 जून को नई कमेटी का गठन किया जायेंगा।

----------------------

चर्चा मेंः अधिवक्ता रेहान कादरी सुसाइड नोट

पूरनपुर-पीलीभीत। खास ईद के मुबारक मौके पर अधिवक्ता रेहान कादरी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसके बाद वरामद हुए सुसाइट नोट के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतक अधिवक्ता रेहान कादरी के परिजन सुसाइट नोट पर दर्ज 06 लोगों को आत्महत्या का दोषी मान रहे है। पोस्ट मार्टम के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न होने परिजनों में रोष व्याप्त है। इसके बाद अधिवक्ता के भाई कफील अहमद पुत्र इसरार अहमद कादरी निवासी गणेशगंज पूर्वी ने पुलिस अधीक्षक वालेन्दु भूषण सिंह को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं।

-------------------------------

   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...