सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.06.2018


जुआ खेलते दबोचे गए युवक थाने से रिहा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक दिन पहले जुआ खेलते पकड़े गए युवकों को पुलिस ने थाने लाकर छोड़ दिया। इसके बाद ये प्रकरण थाने में ही चर्चा का विषय बन गया। नगर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेन्द्र कुमार ने दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।



नगर के बिजलीघर रोड पर स्थित टैक्सी अड्डे के पास एक झोपड़ी में जुआ होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआरियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश व 3310 रूपये कब्जे में लिए थे। जुआ खेलते पकड़े गए नसीम खां पुत्र सलीम खां व मास्टर मो0 कमर पुत्र मास्टर इब्राहिम निवासी मोहल्ला ढका को नगर पुलिस चौकी प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने हिरासत में लेकर जुआ अधिनियम की धारा के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया था। बताया जाता है कि उसके बाद पुलिस ने आरोपियां से साठ गांठ करके उन्हें थाने से ही मुचलके पर रिहा कर दिया। उक्त प्रकरण काफी चर्चा का विषय बना रहा।

-------------------------

सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार हाइवे पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।



कोतवाली क्षेत्र के गांव जादोपुर गहलुईया निवासी मजलूम खां बेटे मौजूद खां के साथ एक बाइक पर सफर कर रहे थे। भोपतपुर में दुकान करते है। मंगलवार को दोनों पिता पुत्र बाइक से जादोपुर गहलुईयां से भोपतपुर जा रहे थे। खुटार हाइवे पर कढेरचौरा के पास पीछे से आये ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई है। एक्सिडेंट के बाद ट्रक चालक व परिचालक मौके से भाग निकले और गांव वालों ने ट्रक को घेर लिया है। दुर्घटना की सूचना पर एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया हैं।

----------------------------
महिला के साथ हुआ बलात्कार पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का मामला
पूरनपुर.पीलीभीत। महिलाओं के प्रति पीलीभीत पुलिस कितनी संवेदनशील है इसकी मिसाल थाना सेहरामऊ उत्तरी के एक गांव में देखने को मिली है। बलात्कार पीड़िता ने थाने में दुराचार की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की आरोप है कि पुलिस ने पूरे मामले के तहरीर बदलवाकर बलात्कार का मामला मात्र छेड़छाड़ में दर्ज कर दिया। उसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे परेशान पीड़िता ने पुलिस उपाधीक्षक अनुराग दर्शन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बलात्कार पीड़िता महिला ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 12 जून की रात्रि करीब 1रू00 बजे उसके घर के अंदर छोटे वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी बहादुरपुर ने पति की गैरमौजूदगी में जबरन बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता जब थाने तहरीर लेकर पहुंची तो स्थानीय पुलिस ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करने की बजाय मात्र छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ना होने से परेशान महिला ने पुनः कार्रवाई की मांग की है।
-------------------------------------------------------------
एक माह बाद भी शुरू नहीं हुई विद्युत सप्लाई

पूरनपुर-पीलीभीत। पिछले दिनों आई तेज आंधी में गिरे बिजली पोल अभी तक ठीक नहीं कराये गए है। इसको लेकर शेरपुर कलां में विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ रोष पनप रहा हैं।



विगत 29 मई को आंधी तूफान के दौरान शेरपुर कलां में एक दर्जन से अधिक विद्युत पोल धराशाई हो गए थे। उसके बाद से अभी तक ये विद्युत लाइन शुरू नहीं की गई है। शेरपुर कलां के प्रधानपति हाजी रियाजतनूर खां ने बताया कि लगातार संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बाद भी गांव की विद्युत व्यवस्था दुरूस्त नही कराई जा रही है। लाइन चालू न होने से गांव की पेयजल व्यवस्था बुरीतरह प्रभावित है, पानी टंकी बंद हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों पर हठधर्मी करने का आरोप लगाया हैं।

---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...