सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.06.2019

राईसमिल पार्टनर की संदिग्ध अवस्था में मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। एक राईसमिल पार्टनर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक को प्रसाद में जहर देने की बात कही जा रही है। अस्पताल पहुंचे परिजन यह बात कहकर विलाप कर रहे थे। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोतवाली पूरनपुर में तहरीर नही दी गई है।



गांव सबलपुर निवासी घनश्याम दीक्षित उर्फ पिंटू सिरसा के जंगल में बाबा इक्कोत्तरनाथ मंदिर पूजा अर्चना करने गए थे। बताया जाता है वहीं रास्ते में मिले कुछ लोगों ने उन्हें प्रसाद में जहरीला पदार्थ दे दिया और चले गए। इसके बाद घनश्याम दीक्षित उर्फ पिंटू50 की हालत खराब होने लगी। एक सिक्ख की मदद से वे गांव सबलपुर पहुंचे, जहां से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये गए। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पीलीभीत में एक निजी अस्पताल में घनश्याम दीक्षित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंचे एसआई अजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं। इस संबंध में कोतवाल योगेन्द्रपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

--------------------------

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर सम्मानित हुए चिकित्सक

पूरनपुर.पीलीभीत। हर वर्ष की भांति इस बार भी नारायण सेवा समिति के संस्थापक संदीप खंडेलवाल श्गायत्री परिजनश् द्वारा डॉक्टर्स डे के अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल मीनू जी;बाल रोग विशेषज्ञद्ध को अपने साथियो के साथ जाकर उनके क्लीनिक पर माल्यार्पण कर दुशाला उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। डॉ राजेश लगभग 30 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रहे हैं एवं उनकी पत्नी डॉ किरन अग्रवाल भी एम एस हैं। इस अवसर पर सन्दीप खंडेलवालए डॉ किरण अग्रवालए डॉ दिनेश गुप्ता संस्थापक रोटरी क्लब पूरनपुरए व्यापारी नेता विजय पाल विक्कीए शैलेंद्र गुप्ता सभासद एअनिल पांडेए राजीव शुक्ला फिजियोथेरेपिस्ट आदि उपस्थित रहे सभी ने डॉक्टर्स डे की बधाई दी।

--------------------------

दो गुटों की भिड़न्त मामले में पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस

पूरनपुर-पीलीभीत। मोहल्ला चौक में मकान को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्रास केस दर्ज किया है। मकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं।



पुलिस ने अनुज गुप्ता पुत्र हरीओम की तहरीर पर अवधेश, महेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र सहित बीसलपुर के मोहल्लसा बख्तावर के रहने वाले सात लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की है। दूसरे पक्ष की ओर से अवधेश गुप्ता पुत्र स्व0 पुत्तू लाल निवासी मोहल्ला बख्तावर, बीसलपुर ने संजीव गुप्ता, प्रदीप, अनुज गुप्ता, सचिन गुप्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर वलबा जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया हैं।

-----------------------------

अधिवक्ता की मौत के मामले में केस दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। एक पखबाड़े पूर्व हुई अधिवक्ता रेहान कादरी की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई कफील अहमद की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।



नगर के मोहल्ला गणेशगंज पूर्वी निवासी अधिवक्ता रेहान कादरी की 16 जून को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसके घर से एक सुसाइट नोट भी मिला था। इसके बाद मृतक के भाई कफील अहमद कादरी पुत्र इसरार अहमद कादरी ने भाभी शगुफ्ता आजमी, शदाकत अली, सुगरा बेगम, शोबी खान व कु0 सानी, अब्दुल अफीज खां एवं अध्यापक तस्लीम पर गंभीर आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। काफी समय तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई। करीब 15 दिनों के बाद पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पैनल वकील रेहान कादरी की बीवी शगुफ्ता पत्नी स्व0 रेहान कादरी व ससुरालियों को आत्महत्या के प्रेरित करने के मामले में नामजद किया हैं।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...