सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.06.2018

ट्रांस शारदा क्षेत्र की 75 हजार आबादी से नौका घाटों पर शुरू हुआ अवैध धन वसूली का धंधा


रामनरेश शर्मा (सरल)

पूरनपुर-पीलीभीत। सदियों से बरसात का दंश झेलते आ रहे ट्रांस शारदा क्षेत्र के वाशिन्दों के लिए भाजपा सरकार में भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुल निर्माण के दावे खोखली राजनीती की पोल खोल रहे हैं। वर्षो से चली आ रही अवैध धन वसूली की प्रथा पिछले वर्ष बंद होने के बाद पुनः शुरू हो चुकी है। बरसात से पहले ही नौका घाटों पर जमकर अवैध वसूली की जा रही हैं।



बरसात शुरू होने से पहले ही नेपाल सीमावर्ती गांवों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। 15 जून को वैकल्पित यातायात व्यवस्था बंद हो जाने से नौका घाटों पर खुलेआम अवैध वसूली करने वाले सक्रिय हो चुके है। शारदा नदी पर बना पेंटून पुल 15 जून को पीडब्लयूडी ने हटा लिया था इसके बाद एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने पर भी जिला प्रशासन ने 75 हजार आबादी के लिए यातायात की कोई वैकल्पित व्यवस्था नहीं की है। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले वर्ष निर्धारित राशि से तीन गुना अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। पेंटून पुल हटने के बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोग शारदा नदी पर स्थित नौका घाटों में से मोतिया घाट, राहुलनगर घाट, कबीरगंज घाट व धनारा घाट एवं थाना माधोटांडा के कल्लू घाट से होकर गुजरते है। इन घाटों पर अनाधिकृत रूप से जमे नौका चालक करीब 05 माह तक मनमाना किराया वसूल करते आये है जोकि इस साल भी 15 जून से शुरू हो चुका है। ट्रांस शारदा क्षेत्र की 17 पंचायतों के 47 गांवों में वसे 75 हजार लोग बरसात में इस समस्या से सदियों से जूझते आ रहे है। हर बार के चुनावों में पुल निर्माण एक मुद्दा रहता है उसके बाद भी इस समस्या का आज तक कोई निदान नहीं हुआ। बरसात के दौरान करो या मरो की स्थिति होती है।

इंसेट-

रपट लिखाने के लिए तय करना होगा 150 किमी का सफर

बरसात के दिनों में गांव चंदिया हजारा के लोगों की भी मुश्किले बढ़ जाती है। वैसे तो पुलिस चौकी चंदिया हजारा नगर से करीब 8/10 कि0मी0 दूरी पर स्थित हैं, लेकिन पेंटूल पुल हटने के बाद फौजदारी की वारदात होने की स्थिति में भीरा पलिया से होकर थाना हजारा जाने का रास्ता हैं। इसकी दूरी 150 कि0मी0 हैं।

इंसेट-

मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नही हैं। बीडीओ बता सकते है कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों के लिए यातायात के क्या इंतजाम किये गये है।
झब्बर प्रसाद चौहान, एसडीएम पूरनपुर

-------------------------

सपाईयों ने एक दिवसीय धरना देकर किया प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। सपाईयों ने जनहित से जुड़ी अतिमहत्व पूर्ण समस्याओं के हल न होने से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रर्दशन कर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।



ब्लाक रोड पर विभिन्न मांगो को लेकर समाजवादी पार्टी के सपा नगर अध्यक्ष महेश आजाद, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं सभासद तौफिक अहमद कादरी, अहीद खां, नादिर रजा बरकाती, अग्रेंज सिंह के नेतृत्व में सोमवार को धरना दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बढ़ती रोजाना होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए इमरजेंसी केन्द्र बड़ा करने की मांग की गई। महिला सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ की नई तैनाती करने की मांग की गई। अस्पताल के कमरों में साफ सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। अन्य समस्याओं में पूरनपुर से पीलीभीत बरेली जाने के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से अंग्रेज सिंह, आशिफ, ओमकार गुप्ता, हाशिम अली,  
ऋषभ सिंह, समी रजा, चांद शेरी, निरंकार सिंह, नदीम अहमद सभासद आदि लोग उपस्थित रहें।

----------------------------

सुकन्या समाज सेवा समिति ने लगाया मीठे शर्बत का प्याऊ

पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को नगर में महादेव मंदिर पर सुकन्या समाज समिति के द्वारा मीठे शर्बत का प्याऊ लगाया गया। दिन के 11 बजे से 04 बजे तक चला। प्याऊ में रिक्शे वाले व हजारों राहगीरों ने शर्बत पीकर गर्मी से राहत पायीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमन गुप्ता, पुष्कर गुप्ता, सन्नी कपूर, धीरेन्द्र पाल सिंह, उमाशंकर शुक्ला, रामनिवास शर्मा, सौरभ मिश्रा, दीपक गुप्ता, अशीष गुप्ता, राहुल शुक्ला, राजू गुप्ता, निखिल गुप्ता, संजय सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहें।

----------------------

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरामद किया गोमांस

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने शेरपुरकलां में मुखबिर की सूचना पर एक खेत से प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। इस पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी मौके से भाग निकले। मौके से फरार आरोपियों की पहचान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।



मुखबिर की सूचना पर एसआई रोहित कुमार ने पुलिस बल के साथ शेरपुर कलां में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक खेत से पशुओं के अवशेष व एक बाइक बरामद की है। उपनिरीक्षक रोहित कुमार को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि शेरपुरकलां में अनीस अहमद पुत्र महमूद ठाकुर, निजाम पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ मदारी, गुलफाम पुत्र ईशाक व इकबाल उर्फ साण्ड पुत्र इदरीश निवासी कुरैशियान गोवध कर रहे है। छापेमारी के दौरान उक्त लोग गोवध करने में लिप्त थे और पुलिस को देखकर टॉच की रोशनी में भाग निकले। मौके से एक बाइक संख्या यूपी 26 डब्ल्यू 9839 पलसर व 45 किलो गोमांस बरामद किया गया हैं। पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।

------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...