पुलिस विभाग में दम तोड़ रही तबादला नीति पूरनपुर-पीलीभीत। आम चुनाव संपन्न होने के साथ ही सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू हो चुका है, लेकिन पीलीभीत में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। जनपद पीलीभीत में पुलिस महकमे की बात करें तो आचार संहिता लगने से पहले ही स्थानांतरित हो चुके पुलिसकर्मी मलाईदार कोतवाली एवं थाना स्तर पर धाक जमाए बैठे हैं। पुलिस विभाग में उच्चाधिकारियों को गुमराह करके नटवरलाल पुलिसकर्मियों को मनचाहे थाने एवं कोतवाली में तैनाती दी गई है। सीधी बात कही जाए तो पुलिस विभाग में तबादला नीति वर्तमान समय में पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है और मनमाने तरीके से दरोगा- इंस्पेक्टर कोतवाली व थानों में जमे हुए हैं। तैनाती के दौरान कई बार गंभीर आरोप लगने के बाद भी पुलिस इस्पेक्टर व उप निरीक्षकों को क्लीन चिट देने के साथ ही नए थाना और कोतवाली का चार्ज दिया गया। अगर पुलिस विभाग से हटकर बात की जाए तो चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनपद स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। लेकिन पुलिस विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया। पुलिस विभाग किस तरह तब...