सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31.05.2019

पुलिस विभाग में दम तोड़ रही तबादला नीति

पूरनपुर-पीलीभीत। आम चुनाव संपन्न होने के साथ ही सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू हो चुका है, लेकिन पीलीभीत में इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।



जनपद पीलीभीत में पुलिस महकमे की बात करें तो आचार संहिता लगने से पहले ही स्थानांतरित हो चुके पुलिसकर्मी मलाईदार कोतवाली एवं थाना स्तर पर धाक जमाए बैठे हैं। पुलिस विभाग में उच्चाधिकारियों को गुमराह करके नटवरलाल पुलिसकर्मियों को मनचाहे थाने एवं कोतवाली में तैनाती दी गई है। सीधी बात कही जाए तो पुलिस विभाग में तबादला नीति वर्तमान समय में पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है और मनमाने तरीके से दरोगा- इंस्पेक्टर कोतवाली व थानों में जमे हुए हैं। तैनाती के दौरान कई बार गंभीर आरोप लगने के बाद भी पुलिस इस्पेक्टर व उप निरीक्षकों को क्लीन चिट देने के साथ ही नए थाना और कोतवाली का चार्ज दिया गया। अगर पुलिस विभाग से हटकर बात की जाए तो चुनाव संपन्न होने के तत्काल बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनपद स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। लेकिन पुलिस विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया। पुलिस विभाग किस तरह तबादला नीति की धज्जियां उड़ा रहा है इसकी जिंदा मिसाल पूरनपुर सर्किल में देखी जा सकती है, कोतवाली पूरनपुर में तैनात एक इंस्पेक्टर पर लगातार कई गंभीर आरोप लगे और उसके बाद भी कोतवाली पूरनपुर का चार्ज संभाले हुए हैं। दूसरी ओर पूरनपुर कोतवाली में तैनात रहे वरिष्ठ उपनिरीक्षक पर तैनाती के दौरान छापेमारी में एक महिला की मौत का आरोप लगा था। उसके बाद भी उनको क्लीन चिट देकर एक थाना में प्रभारी बनाया गया है।

--------------------------------

हरदोई ब्रांच नहर में मिला अज्ञात शव, मचा हड़कम्प

पूरनपुर-पीलीभीत। हरदोई ब्रांच नहर में एक ग्रामीण का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।



घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव मटेहना कालोनी नम्बर 11 के पास हरदोई ब्रांच नहर में एक अज्ञात ग्रामीण का शव तेरता देखा गया। शव नहर में मिलने से ग्रामीणां में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी घुंघचिहाई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

-----------------------------------

उपडाकघर की सेवाएं बाधित होने से दिक्क्त

पूरनपुर-पीलीभीत। उपडाकघर की सेवांए कई दिन से बाधित होने से लोगों में काफी रोष व्याप्त है। इसके चलते लोगोंं ने उच्चधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर सेवाएं सुचारू कराने की मांग की है।



मोहल्ला गणेशगंज में स्थित डाकघर में 27 मई से रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट सेवा बाधित चल रही है। इतनी बड़ी तहसील होने के बावजूद 5 दिनों से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट न होने से आवेदक डाक नहीं भेज पा रहे है। इससे तहसील क्षेत्र के लोग काफी परेशान है। पोस्ट मास्टर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे है, स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री उपडाकघर से न होने से मुझाखुर्द के शहवाज खां, कढ़ैया के विजयपाल सिंह, राधाकृष्ण, ओमप्रकाश, कुंदन सिंह आदि ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को मेल से व टोलफ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

-----------------------------------

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर

पूरनपुर-पीलीभीत। आगामी 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर है, नगर के सनातन धर्म इन्टर कालेज पूरनपुर में विशाल कार्यक्रम किया जा रहा हैं।

पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी ओम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि योग कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य भाग ले सकते है, योगासन के लिए व्यक्ति विशेष को एक चादर लेकर प्रातः चार बजे कार्यक्रम में प्रतिभाग करना होगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हो रहे कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हो सकते हैं।

----------------------------------

सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा कराई गई अलविदा की नमाज

पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को नगर की मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गए थे।

धार्मिक स्थलों के पास पुलिस तैनात की गई थी।  मुस्लिम बहुल्य गांव व कस्बो में हजारों लोगों ने नमाज पढ़ी और देश व कौम के लिए दुआ की। पूरनपुर क्षेत्र में 51 मस्जिद व 06 ईदगाह में नमाज अदा की गई। थाना माधोटांडा की 14 मस्जिद और 01 ईदगाह में सैकड़ों मुस्लिम लोगों ने खुदा की इबादत में नमाज पेश की। 94वें गांव के थाना सेहरामऊ उत्तरी में 18 मस्जिद एवं 03 ईदगाह में इमाम ने नमाज अदा कराई। उधर, थाना हजारा के ट्रांस शारदा क्षेत्र में 04 मस्जिद में नमाज अदा की गई। पूरनपुर सर्किल क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से विवादित स्थल शाहगढ़ व कल्यानपुर आदि में विशेष चौकसी की गई। तीन बजे के बाद नमाज अदा होने के साथ ही प्रशासनिक व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

---------------------------------

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़ा खुर्द से गिरफ्तार सुनील कुमार पुत्र मैकू लाल को शराब बनाने व बिक्री के अपराध में जेल भेजा जा रहा था। इस दौरान उसे पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य लाकर मेडिकल कराया जाना था लेकिन सुनील कुमार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मेडिकल दस्तावेज पर सिपाही के साइन करने के दौरान आरोपित सुनील के भाग जाने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया और सुनील कुमार के खिलाफ एक और मुकदमा थाना पूरनपुर में दर्ज हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने सुनील कुमार को नजीरगंज से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सुनील कुमार पूरनपुर से भाग कर मौसी के घर नजीरगंज चला गया था। इसके बाद उपनिरीक्षक राजेन्द्र दीक्षित ने आरोपित को खोज निकाला और शुक्रवार को जेल भेजा हैं।

-----------------------------

गोकशी के मामले में एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को रंगे हाथों दबोच लिया है जबकि दूसरा साथी भागने में सफल रहा। नगर पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक निर्देश चौहान ने दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया हैं।



नगर के मोहल्ला साहूकारा में गोकशी की मुखबरी होने पर एसआई निर्देश चौहान ने पुलिस बल के साथ छापेमारी करते हुए इसरार कुरैशी पुत्र इरशाद को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने मौके से दो कुन्टल गोमांस व प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष भी वरामद किये हैं। गोकशी में लिप्ता दूसरा आरोपित रवि कुरैशी पुत्र इरशाद कुरैशी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा और जीना चढ़कर भाग निकला। पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर दोनों के विरूद्ध गोकशी का मुकदमा कायम किया हैं। उधर, थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लौहरपुरी में एक कन्टेनर में छह जिंदा पशु मिलने पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। गांव रघुनाथपुर से ग्रामीण रामगोपाल के बैल चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन निजाकत पुत्र रहमतुल्ला निवासी लोधीपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया हैं। पुलिस कार्रवाई में आरोपित को हिरासत में लिया गया हैं।

----------------------------------

कोर्ट के आदेश पर चार के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शेरपुर कलां के चार लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, आरोप है कि एक युवती से प्रेम सम्बन्ध होने के बाद साजिद नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने खेल करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया और आरोपित पक्ष को क्लीन चिट दे दी। इसके विरोध में पीड़ित कोर्ट की शरण में चले गए और करीब छह माह बाद आरोपित अन्सार पुत्र मुन्ने, नूर इस्लाम पुत्र शमीम, जमाल पुत्र यासीन व मसरूर पुत्र महमूद निवासी शेरपुर कलां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। शेरपुर कलां निवासी शमशाद पुत्र जाबिर हसन की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...