सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.05.2019

लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत-बहेड़ी में खूब चला नोटा
तीसरे नंबर पर रहे नोटा समर्थक
@रामनरेश शर्मा
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत बहेड़ी में नोटा का वर्चस्व भी देखने को मिला बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नोटा पर मोहर लगाई, नोटा को नेताओं के प्रति आक्रोष की तरह देखा जाता है जो कि पीलीभीत बहेड़ी में रिकार्ड तीसरे नंबर पर रहा। चुनाव के दौरान किसान नेता वीएम सिंह ने खुले मंच से किसानों को नोटा का समर्थन करने की अपील की थी। अगर गौर किया जाये तो इस अनुपात में ही पीलीभीत बहेड़ी में किसान मौजूद है, चुनाव में नोटा का बढ़ता रूझान स्पष्ट करता है कि पीलीभीत बहेड़ी का कृषक नेताओं से संतुष्ट नहीं हैं।
वर्ष 2009 में नोटा उपयोग का पहली बार विकल्प दिया गया था और स्थानीय चुनाव में भारतीय मतदाताओं को नोटा उपयोग करने के मामले में छत्तीसगढ़ पहला राज्य बना। इसके बाद लगातार नोटा का प्रचलन बढ़ा है पीलीभीत बहेड़ी आम चुनाव में किसान नेता वीएम सिंह ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए समर्थकों से नोटा प्रयोग करने की अपील की थी। गुरूवार को आये चुनावी परिणाम बताते है कि कहीं न कहीं पीलीभीत के किसानों का नेताओं से मोहभंग हो रहा है। पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र में नोटा का रिकार्ड उपयोग किया गया। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के बावजूद राजनैतिक दिग्गत नेताओं के पास किसानों की समस्याओं का निदान नहीं है। नोटा का बढ़ता स्तर स्पष्ट कर रहा है कि किसान परेशान और आहत है इस लिए उसने सभी उम्मीदवार को नकारते हुए नोटा का प्रयोग किया हैं। पीलीभीत चुनावी रूझान में रिकार्ड 9853 मतदाताओं ने नोटा को विकल्प के रूप में चुना हैं।   
-------------------------------

पूरनपुर में डीएलएड अभ्यिर्थियों की मेहनत पर फिर सकता है पानी
पूरनपुर-पीलीभीत। डीएलएड के अभ्यिर्थियों के लिए शिक्षा विभाग की लापरवाही ने भारी मुसीबत खड़ी कर दी है, पूरनपुर बीआरसी बैच के सभी अभ्यिर्थियों का ऑनलाइन डाटा गायब होना बताया जा रहा है। जो एक बड़ी समस्या के रूप में देखा जा रहा हैं। इसकी भनक लगने पर अभ्यिर्थियों में हड़कम्प मचा हुआ है और विभागीय अधिकारी मौन धारण कर चुके है। शिक्षा विभाग पूरे मामले में ऑनलाइन फाल्ट बताकर पल्ला झाड़ रहा हैं। 

शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए वर्ष 2017 में सरकार ने प्राइवेट स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अध्यापकों को डीएलएड का प्रशिक्षण दिलाने के लिए समुचित व्यावस्था की गई थी। इसके अंर्तगत पूरनपुर विकास क्षेत्र में कार्यशालाएं आयोजित की गई और यह क्रम लगातार दो वर्ष चला। नियमानुसार प्राइवेट कॉलेज व बीआरसी कार्यालय पर प्रशिक्षण दिलाये गए। दो साल पूर्व होने पर वर्ष 2019 में डीएलएड का परिणाम घोषित हुआ तो बीआरसी बैच के सभी अभ्यिर्थियों के नाम गायब है। इससे हड़कम्प मचा हुआ है। पूरनपुर बीआरसी कार्यालय पर 101 अभ्यर्थी का पंजीकरण हुआ था इनमें से 94 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। पूरे बैच के अभ्यर्थी के नाम वेब साइट पर अपलोड न होने से शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। फिलहाल इस समस्या का हल न निकाले जाने पर प्रशिक्षु अध्यापकों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसके बारे में संबंधित एबीआरसी वासुदेव यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीआरसी कार्यालय पर प्रशिक्षण देने वाले अभ्यर्थियों का डाटा ऑनलाइन फीड न होना तकनीकी कारण हो सकता है विभागीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा हैं।   
-------------------------------
भागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया गया वर्णन
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव मोहनापुर में सिद्ध बाबा स्थान पर चल रहे शिव शक्ति यज्ञ एवं भागवत कथा कार्यक्रम में गुरूवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।

भागवत कथा में काशी से पधारे विद्वान श्री ब्रह्मचारी जी महाराज के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है। इससे पूर्व अग्नि मंथन करके कुंड में अग्नि प्रज्वलित की गई और वैदिक मंत्र उच्चारण किये गए। यज्ञ में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के भक्तजन भारी संख्या में पहुंच कर यज्ञशाला की परिक्रमा कर भागवत कथा का भरपूर आनन्द उठाया। यज्ञ में प्रमुख रूप से अजय सिंह, रामपाल सिंह, कामता प्रसाद, महेश नाथ, विनोद नाथ, माधवराम, सत्यपाल, गौरव सिंह, सुभाष बाजपेई, हरि सिंह, परिवार के संदीप खंडेलवाल सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
-----------------------------
दुराचार के मामले में आरोपित को जेल
पूरनुपर-पीलीभीत। दो दिन पूर्व घर के बाहर बुलाकर तमंचे के बल पर दो लोगों ने महिला के साथ दुराचार करने के मामले में गुरूवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया है।

गांव अभयपुर माधौपुर की रहने वाली एक महिला को दो दिन पूर्व दो आरोपितों ने घर के बाहर बुलाकर तमंचे की नोक पर महिला को गन्ने के खेत में लेजाकर पूरी रात्रि दुराचार किया था। इसके बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। गुरूवार को पुलिस ने आरोपित गुरूजीत सिंह को पकड़ कर जेल भेज दिया है और दूसरा आरोपित फरार चल रहा है। पुलिस दूसरे आरोपित की तलाश में जुटी है।
---------------------------------
नाबालिग किशोरी को लेकर युवक फरार
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गया है, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ेरचौरा निवासी शीशपाल पुत्र लटूरी एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर गांव से चंपत है। इस करतूत की जानकरी गांव वालों को लगी तो सनसनी फैल गई और आरोपित ग्रामीण युवक शीशपाल की तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नही चला। इसके चलते नाबालिग किशोरी के परिजनों की और से पुलिस ने गांव से फरार युवक को मुख्य आरोपी ठहराते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही दोनों की तलाश में है।
------------------------
लकड़ी का सौदा करने गए ठेकेदार आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट
पूरनपुर-पीलीभीत। लकड़़ी का सौदा करने गए दो ठेकेदार आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते जमकर हाथापाई हुई। एक ठेकेदार ने दूसरे के विरूद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

गांव शेरपुर निवासी काले पुत्र कुदर तुल्ला लकड़ी खरीद करने के लिए बिलहरी गया था। बिलहरी में कृषक से मोलभाव करने के दौरान ठेकेदार शकील खां पुत्र मुसफ्फेर खां वहां आ पहंचा। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ और शकील खां गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर शकील खां ने काले की जमकर लात घूसों से पिटाई लगा दी।
--------------------------------------
पानी लेने गई किशोरी को धुना, रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। नल से पानी भरने गई एक किशोरी को दो लोगों ने जमकर पीटा, उसे बचाने आईं मां को भी लात घूंसो से पीटा। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव टांडा छत्रपति निवासी मुरली पुत्र काशीराम की पुत्री राजवती सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। इसी बीच गांव के ही कमलेश, रामराखन पुत्र काशीराम व केशमती देवी पत्नी रामराखन गाली गलौज करने लगे। इसका किशोरी राजवती ने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। उसे बचाने आईं मां को भी आरोपितों ने नहीं छोड़ा और बुरीतरह लात घूसों से धुनाई लगा दी। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
---------------------------------------- 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...