सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.05.2019

जहरीला पदार्थ खाने से युवक अचेत
पूरनपुर-पीलीभीत। जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई, आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया है।

जिला लखीमपुर क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया निवासी सोनू पुत्र अशरफी लाल पूरनपुर रिश्तेदारी में आया था। बीती रात किसी कारण वश युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वह जमीन पर गिर गया घर वालो ने सोनू को जमीन पर पड़ा देख और आनन फानन में 108 एम्बुलेंस को फोन करके बुलाया। अचेत सोनू को अस्पताल लाया गया। हालत बिगड़ने पर पीलीभीत रेफर कर दिया गया है।
----------------------------------
शमशान जाने का रास्ता न होने से विवाद
पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव बलरामपुर के रहने वाले एक ग्रामीण का बीती रात अचानक देहांत हो गया। सुबह परिवार के लोग ग्रामीण की देह का अंतिम सस्कार करने के लिए शमशान ले जा रहे थे। शमशान को जाने वाला रास्ता न होने से विवाद हो गया और देखते ही देखते काफी भीड़ एकजुट हो गई। इसकी जानकरी पूरनपुर के तहसीलदार को दी गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने विवाद को शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण की देह का अंतिम संस्कार किया गया।
-----------------------------
बीती रात ग्रामीण के दो बैल चोरी
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात चोर ने घर में धाबा बोल दिया और दो बैल चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब युवक को चोरी की भनक हुई तो युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव रघुनाथपुर निवासी राम गोपाल पुत्र लालता प्रसाद ने दी तहरीर में बताया है कि बीती रात चोर ने युवक के घर धावा बोलकर  घर के बाहर बंधे दो बैल चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब राम गोपाल बैल को चारा डालने के लिए गए तो देखा कि बैल वहां नही थे। रामगोपाल ने बैल को इधर उधर तलाश किया लेकिन बैल का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रामगोपाल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
-‘------------------------------ 
रोक के बाद किसानो को दी जा रही कीटनाशक कोरॉजीन 
पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना में इस कीटनाशक दवा को लगाए जाने से गंभीर बीमारियो ंहोने का कारण माना जा रहा है। पीलीभीत में गन्ने की फसल बड़े पैमाने पर होती है, गन्ने की फसल मे कीट रोग लगने पर किसान कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग करते है। कीटनाशक की कुछ दवाईया अधिक समय तक कीटो की रोकथाम करने मे नाकाम हो गई । लिहाजा किसानो ने गन्ने की फसल मे कीटो की रोकथाम करने के लिए बड़े पैमाने पर कोरॉजीन का उपयोग करना शुरू कर दिया है। इस पर डीएम ने रोक लगाइ्र थी लेकिन चीनी मिलों परडीएम की अपील का कोइ्र असर नही दिख रहा है। 

किसानो की माने तो कोरॉजीन के प्रयोग से गन्ने की फसल मे एक बार दवा का छिड़काव करने पर तीन माह तक कीट नही लगता है। इस दवा को उपयोग में लाए जाने से कुछ का मानना है कि जब तीन माह तक फसल मे दवा का उपयोग करने से कीट नही लगता है तो उस दवा का प्रभाव भी गन्ने में अधिक समय तक रहता है। उस गन्ने से तैयार चीनी का उपयोग किए जाने के कारण गंभीर बीमारियां हो सकती है। तत्कालीन ड़ीएम अखिलेश कुमार मिश्रा ने गन्ने की फसल में कोरॉजीन के उपयोग पर भूमि को होने वाले नुकसान पर्यावरण दूषित होने पर चिंता जताते हुए किसानो से कोरॉजीन का उपयोग ना करने की अपील की थी। साथ ही चीनी मिलों की ओर से किसानो को कोरॉजीन दवाई दिए जाने पर रोक लगाने के आदेश अधिकारियो को दिए गए थे। लेकिन चीनी मिलों पर इसका असर नही दिख रहा है। मकसूदापुर चीनी मिल की ओर से किसानो को कोरॉजीन का उपयोग करने को प्रेरित करने के साथ ही कोरॉजीन उपलब्ध कराई जा रही है। पर्यावरण प्रेमियों ने चिंता व्यक्त कर कोरॉजीन दवाई उपलब्ध कराने वालो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
-------------------------------------
                                    वरूण गांधी की जीत पर बांटी मिठाईयां     
पूरनपुर-पीलीभीत। बुधवार को सांसद वरूण गांधी और मेनका संजय गांधी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।

सांसद वरूण गाँधी की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में ग्राम सुल्तानपुर में पूर्व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ वृज क्षेत्र संयोजक एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासंघ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने जीत की खुशियां मनाई। इसी के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष उल्लास के साथ मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर मास्टर राधेश्याम शर्मा, रामवहादुर शर्मा, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकुमार आयॅ, रिक्षीराम पासवान, डा0 सुरेन्द्र शर्मा, अरविन्द शर्मा, रामआसरे शर्मा, सुरेश शर्मा, एवं बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--------------------------------------
खस्ताहाल सड़क से ग्रामीणों को हो रही भारी दिक्कत
पूरनपुर-पीलीभीत। उत्तराखंड को जाने वाले लगभग दो दर्जन गांव के लोगों के लिए डैम की सड़क मुख्य है। इस सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आवागन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई वर्ष बाद इस जर्जर सड़क पर सरकार की गड्ढामुक्त योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शारदा सागर डैम के जीरो से 19 किमी. तक सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपए स्वीकृत होना बताया जा रहा है

आचार संहिता हटने पर इस सड़क पर निर्माण कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जमकर खानापूरी की जा रही है। ठेकेदार ने पेमंद लगाकर भराव किया और अब उसके ऊपर कोलतार डालकर सड़क को बराबर किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी जानबूझकर भी अंजान बने हैं। आरोप है कि बजट को ठिकाने लगाने के लिए सड़क का निर्माण तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने डैम के ऊपर से बने पैराफिट के पास से एक नाले का भी निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें भी घटिया ईंट लगाई जा रही है, ठेकेदार की विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण सही ढंग से न होने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की बात कही है। सड़क निर्माण कार्य में हो रही खानापूरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। शारदा सागर खंड के अधिशासी अभियंता हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। सड़क पर निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में हो रहा है।
------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...