सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.05.2019

शारदा पार ठेकेदार के खिलाफ मजदूरों ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन
बोरी ना देने से बाढ़ बचाव कार्य हुआ ठप
हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के सर्वाधिक कटान प्रभावित गांव राणा प्रताप नगर में इस समय शारदा नदी के भूमि कटान से गांव को बचाने के लिए बाढ़ बचाव कार्य के तहत कटर बनाने का काम चल रहा है। रविवार को ठेकेदार ने मजदूरों को बालू भरने के लिए बोरी नहीं दी इसके चलते सैकड़ों मजदूर आक्रोशित हो उठे और मुंशी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ठेकेदार के मुंशियो का घेराव करते हुए बोरी की मांग करने लगे। बोरी नही मिलने से दर्जनों मजदूर अपने घर वापस चले गए और बाढ़ बचाव कार्य ठप कर दिया। ठेकेदार के मशीनों द्वारा बालू भरने के लिए बोरी न मिलने की जानकारी होने पर राणा प्रताप नगर क्षेत्र पंचायत सदस्य शशीकला शर्मा के अलावा तेज प्रताप सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण मुंशी के पास पहुंचकर बोरी न देने की जानकारी चाही तो मुंशी कोई स्पष्ट जवाब नही दे सका। ग्रामीणों ने मजदूरों को शाम को ही बोरी उपलब्ध कराने की बात कही है ताकि अगले दिन सुबह धूप होने से पहले ही मजदूर अपनी बोरिया भरकर नदी तक पहुंचा सकें। ठेकेदार के मुंशी शाम को सभी लोगों को बोरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है तब जाकर ग्रामीणो गुस्सा शांत हुआ। यहां बता दें कि बाढ़ बचाव कार्य के तहत कटर बनाने में खेल किया जा रहा है इतना ही नहीं कटर के ऊपर जिओ बैग लगाने से पहले कटर के सभी साइटों पर लगभग 7 मीटर का स्लोप बनना चाहिए इसके बाद ही जिओ बैग लगाने का प्रावधान है लेकिन मुंशी गण अपनी मनमानी पर उतारू हैं। इसकी शिकायत क्षेत्र पंचायत सदस्य शशीकला शर्मा ने बाढ़ खंड के अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से की थी जिस पर बाढ़ कांड के एक्सईएन शैलेश कुमार मौके पर पहुंचकर कटरो का निरीक्षण कर स्लोप बनाने का आदेश दिया था लेकिन अभी तक अमल नही किया गया है। बाढ बचाव कार्य के तहत संसाधनो की कमी और अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणो सहित मजदूरो ने विभागीय अधिकारियो व ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उधर बाढ खंड के अभियंता का फोन रिसीव न होने से पक्ष नही मिल सका है।
-------------------------------------------
निम्बल चैरीटेबल फांउडेशन आंफ इंडिया सोसाइटी ने रमजान के माह में गरीबों को बांटे कपड़े

पूरनपुर-पीलीभीत। रमजान के महीने में शेरपुर कलां के 51 महिला-पुरुषों को नए वस्त्र वितरित किए गए। नए वस्त्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

रविवार को निम्बल चैरीटेबल फांउडेशन इंडिया सोसाइटी के अध्यक्ष जुबैर रजबी ने नये कपड़ो के साथ सीमई एवं कपड़े की सिलाई के रूपये बांट कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एक के बाद एक गरीबों को कपड़े वितरित किए गए। दो घंटे तक चले कार्यक्रम में 51 गरीबों को कपड़े बांटे गए। ईद के चार दिन पहले गरीब नए वस्त्र पाकर खुश नजर आए। संस्था के नदीम हसन ने कहा कि सोसायटी हर साल ईद के मौके पर गरीबों को कपड़े वितरीत करती है। इससे गरीब वर्ग के लोग भी ईद की खुशियों में हंसी खुशी तरीके से शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर होते रहना चाहिए। ईद के मौके पर संस्था हर साल गरीबी मजलूमो का ख्याल रखती है इनकी जरूरत के मुताबिक लोगो की मदद करती है। हाजी जफर खां ने संस्था की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खां, हाजी जफर खां. जुबैर रिजबी. नदीम हसन खां. शमशीद खां. शोबी खां. अनबर खां. मीनू बरकाती, दिलशाद. सलमान. कामरान खां. फिरासत खां.जावेद खां. मुकर्रम खां. इलियास. ग्यासुद्दीन खां. इबादतनूर खां. नदीम खां. फैसल खां आदि लोग मौजूद रहे।
--------------------------------
अवैध खनन पर अपर जिलाधिकारी ने देर रात्रि मारा छापा, मचा हड़कम्प
पूरनपुर-पीलीभीत। रातों रात चल रहे अवैध खनन की भनक लगने पर एडीएम न्यायिक देर रात्रि छापा मारकर एक ट्रेक्टर चालक को हिरासत में लिया है, अचानक हुई छापेमारी के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। खनन कराने के मामले में स्थानीय अधिकारियों पर शक की सुई घूम रही है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों में मतभेद उभरे हैं।

पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के मामले में बीती रात्रि अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने छापे मारी करते हुए एक ट्रेक्टर ट्राली को चालक सहित दबोच लिया और उसे साथ ले गए। देर रात्रि हुई कार्रवाई से हड़कम्प मचा रहा और अधिकारियों की नीद में खलल पड़ गया। अवैध खनन में लगे दर्जनों वाहन खेतों से होकर भाग निकले और एक टै्रक्टर ट्राली को मिट्टी के साथ पकड़कर पुलिस चौकी घुंघचिहाई लेजाकर खड़ा कराया गया हैं।  
----------------------------------
सोशल मीडिया पर आया डीएलएड अभ्यर्थियों से अवैध वसूली का आडियो
पूरनपुर-पीलीभीत। सोशल मीडिया पर एक ऑडिया वायरल हुआ है, आडियो में डीएलएड के अभ्यर्थियों से अवैध वसूली की जा रही है। इससे अभ्यर्थियों में हडकम्प मच गया है।

डीएलएड के अभ्यर्थियों के लिए शिक्षा विभाग पहले ही मुसीबत खड़ी कर चुका है, पूरनपुर बीआरसी बैच के सभी अभ्यर्थियों का ऑनलाइन डाटा गायब होना बताया जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों में हडकम्प मच गया है। विगत दो वर्षो से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए सरकार प्राइवेट स्कूलों एवं शिक्षण सस्थांनो में कार्यरत अध्यापकों को डीएलएड का प्रशिक्षण दिलाने का काम रही है। इस क्रम में चर्चा का विषय बन चुका बीआरसी बैच अब अधर में लटक हुआ है। पूरे प्रकरण को लेकर एक ऑडियो सोशल मीडिया पर आया हुआ है इस ऑडियो में एक वरिष्ठ एबीआरसी पर प्रति फायल दो सौ रूपये लेने का आरोप लग रहा है। यह आडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। आडियो में डीएलएड अभ्यर्थियों से दो सौ रूपये की अवैध वसूली की कहानी है।
-----------------------------------
स्पार्किंग होने से ग्यारह हजार लाइन टूटकर छत पर गिरी
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात तारो में स्पार्किंग होने से ग्यारह हजार लाइन टूटकर एक छत पर गिर गई, छत पर लेटे कई लोग बाल बाल बचे।

मोहल्ला रजागंज देहात व नूरी नगर में छतो के ऊपर से ग्यारह हजार की विद्युत लाइन निकली है, इससे ग्रमीणों के जान माल का खतरा बना हुआ है। इसको लेकर वि़़द्युत अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र दिए गए। लेकिन अभी तक वि़द्युत लाइन को नही हटाया गया। बीती रात्रि अचानक स्पार्किंग होने से ग्यारह हजार की लाइन टूटकर छत के ऊपर गिर गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं क्षेत्रिय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। मौके पर पहुंचे वि़द्युत विभाग के एसडीओ ने टूटे तारों को देखकर विद्युत लाइन को सही कराने का अश्वासन दिया है।
------------------------------
बठिया हटाने के विवाद में युवक को लात घूसों से पीटा, अचेत
पूरनपुर-पीलीभीत। बठिया हटाने के विवाद में एक युवक व उसकी मां को दूसरे पक्ष ने पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव पहुंची डायल 100 ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

गांव लुकटिहाई टांडा निवासी अनिल पुत्र रामपाल का रामभजन पुत्र द्वारिका के साथ बठिया हटाने को लेकर विवाद हो गया। इतने में रामभजन अनिल को गाली देने लगा विरोध करने पर रामभजन व उनके पुत्र राजेश, राजीव, अजय पाल ने अनिल को जमकर लात  घूसों से पीटा। अनिल को बचाने आई मां कमला देवी पत्नी रामपाल को दबंगो ने जमकर धुना। मारपीट में अनिल अचेत हो गया। इसकी सूचना डायल 100 को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है।
-----------------------------
मंदिर के धन का दुरूपयोग करने का आरोप 
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव अमरैया कलां में एक ग्रामीण युवक ने लाला बाबा मंदिर के महान्त व अधिवक्ता पर मंदिर के धन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाकर शिकायत मुख्यमंत्री के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई हैं।

सुन्दर लाल पुत्र ओमकार निवासी अमरैया कलां ने महन्त पर मन्दिर की खेती को ठेके पर देकर धन का गलत तरीके से उपयोग करने का गंभीर आरापे लगाया है। ग्रामीण युवक ने अपनी सफाई में बताया कि 25 जनवरी ने तहसील परिसर पूरनपुर के एक वकील व महान्त के अनुआयी के समक्ष 15 हजार रूपये नकद व चार हजार पांच सौ रूपये का भूसा सहित उन्नीस हजार पांच सौ रूपये देकर खेत ठेके पर लिया। इसके लगभग 10 - 12 दिन पूर्व अधिवक्ता व मन्दिर के पुजारी ने सुन्दरलाल से और रूपयों की मांग की एवं रूपयें तहसील परिसर के विस्तर पर गुप्त रूप से देने को कहा। लेकिन सुन्दर लाल ने रूपये देने से मना कर दिया तो उक्त वकील व पुजारी ने 24 मई को अधिवक्ता महान्त के सहयोग से सुन्दर लाल के खिलाफ जबरदस्ती खेत जोतने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पीड़ित का चालान करवा दिया। ग्रामीण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि मन्दिर की सम्पत्ति का लगातार पिछले 27 वर्षों से दुरूपयोग कर धनराशि को निजी खर्चा में प्रयोग किया जा रहा है। 
---------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...