सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.05.2019

नेपाल में सीरियल बम विलास्ट के बाद सीमा पर एसएसबी सतर्क
हजारा-पीलीभीत। पड़ोसी देश नेपाल में रविवार को एक के बाद एक बम फटने से हुई 4 लोगों की मौत के बाद सीमा पर एसएसबी अलर्ट हो गई है, भारत नेपाल की खुली सीमा पर सोमवार को जवानों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।



नेपाल की राजधानी काठमांडू में बम फटने से चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मची हुई है। नेपाल में बम फटने की घटना से चौकन्ने हुए 49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान के अंर्तगत भारतीय व नेपाली नागरिकों की तलाशी शुरू कर दी है। बीओपी चौकी सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, कंबोज नगर, टिल्ला नंबर 4,शारदा पुरी, कमलापुरी, बढ़ा मझरा, बसही, आजाद नगर के जवान सतर्क हो गए है और भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए पैनी निगाह रखे हुए है। सीमा पर गश्त बढ़ा दी है, वहीं आने जाने वालों को चेक किया जा रहा है। कंबोज नगर बीओपी चौकी के प्रभारी यशपाल शर्मा ने बताया है कि नेपाल में बम फटने की घटना से सीमा पर एसएसबी सतर्क होकर गश्त कर रही है, सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और आने जाने वालों की सघन तलाशी लेकर सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।

---------------------------------------
कोचिंग सेन्टरों का निरीक्षण संबंधि आदेश हवा हवाई
पूरनपुर-पीलीभीत। गुजरात के सूरत में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान कई छात्रों व शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के गुव्वार को देखकर लोगों की रूह कांप गयी। पांच मंजिला इमारत से किस तरह विद्यार्थियों ने आग से बचने के लिए मौत की छलांग लगा दी। लाइव मौत के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे को दृष्टिगत रखते हुए बरेली मण्डल के सभी जनपदों में संचालित कोचिंग सेन्टरों की जांच शुरू कर दी गई है।



संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मण्डल बरेली डा0 प्रदीप कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी करते हुए अनाधिकृत रूप से संचालित कोचिंग सेन्टर पर तत्काल कार्रवाई को लिखा गया है, आदेश में उल्लेख किया गया कि सूरत शहर के हादसे से सबक लेते हुए निगरानी की जाये कि स्थानीय तौर पर इस तरह के कोई कोचिंग सेन्टर संचालित न किये जा रहे हों। संचालित कोचिंग सेन्टरों पर मानक पूरे किये गए है या नहीं, अग्निशमन संयन्त्र उपलब्धता सुनिश्चित की गई है या नहीं। निरीक्षण के उपरांत प्रभावी कार्रवाई को कहा गया है। इस संबंध में बीईओ सुरेशपाल ने बताया कि उन्हें कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, आदेश मिलने पर निरीक्षण किया जायेगा।

--------------------------------------

नेपाली पुरोहित ने भारतीय पुलिस चौकी पर कराया धार्मिक अनुष्ठान
विशाल भण्डारे में शामिल हुए दोनों देश के पुलिस व एसएसबी अधिकारी
हजारा-पीलीभीत। थाना हजारा में नेपाल बॉर्डर क्षेत्र की पुलिस चौकी कंबोज नगर में तैनात रहे एसआई यशपाल सिंह ने चौकी परिसर में एक शिव मंदिर निर्माण की नीव रखवायी थी। इस दौरान एसआई यशपाल सिंह का तबादला थाने में हो गया और इसके बाद उपनिरीक्षक सुरेशपाल को कंबोजनगर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया था। सुरेश पाल ने मंदिर का निर्माण पूरा कराने के बाद शिवलिंग की स्थापना करायी और सोमवार को पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के पुरोहित शास्त्री कृष्ण प्रसाद शर्मा व विमल प्रसाद शर्मा ने विधि विधान के साथ हवन पूजन कराया।



धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात एक विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। पुलिस चौकी पर आयोजित भण्डारे में दूरदराज क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने और सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया है। इस मौके पर हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल, कंबोज नगर चौकी प्रभारी सुरेश पाल, एसआई यशपाल सिंह, एसएसबी कंबोज नगर चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा, एसआई देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, अशोक पांडे, पवन कुमार, रॉबिन सिंह, राहुल चौहान, राकेश शर्मा, शम्मी कुमार के अलावा बलजीत सिंह जटाना, कर्मजीत सिंह, शेरगिल प्रधान रामाज्ञा प्रसाद, परशुराम पूर्व प्रधान रंजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

------------------------------------


दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला

पूरनपुर-पीलीभीत। एक विवाहिता को देहज लोभियों ने दो लाख नगदी न लाने के बाद मार पीटकर घर से निकाल दिया, विवाहिता ने प्रताड़ित होने के बाद पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया हैं।



नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी मो0 अफरोज पुत्र अब्दुल मजीद ने बहन चमन फातमा की शादी पूरनपुर देहात के मोहल्ल करीमगंज में अकील अहमद पुत्र बसीर अहमद के साथ छह माह पहले की थी। आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे। इसके चलते नव विवाहिता चमन फातमा के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और दो लाख रूपये नगदी लाने को दबाव बनाया गया। जबकि शादी में करीब आठ लाख रूपये का दान दहेज दिया गया था। विवाहिता को घर से निकाले जाने के बाद भाई मो0 अफरोज ने अकील अहमद, कबीर अहमद, शहनाज, मुशीर अहमद, नफीशा, शबाना व बसीर अहमद के विरूद्ध दहेज एक्ट व उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हैं।

--------------------------------------

ग्यारह हजार की लाइन टूटकर घर में गिरी, हादसा टला

पूरनपुर-पीलीभीत। मोहल्ला रजागंज देहात में ग्यारह हजार की लाइन में फाल्ट होने पर तार टूटकर घर में गिरा गया, इससे हड़कम्प मच गया और आनन फानन में विद्युत विभाग को सूचना दी गई।



दो दिन पहले भी रजागंज में जर्जर तार टूटने से हड़कम्प मचा था और भारी हंगामे के बीच विद्युत कर्मचारियों ने तार को ज्वाइन्ट किया। स्पार्किंग के बाद मोहल्ले के लोग प्लास्टिक कोडिड वाइरिंग डालने की मांग कर रहे है लेकिन विद्युत अधिकारी मनमानी पर उतारू है। सोमवार को ग्यारह हजार की लाइन टूटकर नाजिम खां नामक मीडिया कर्मी के गेराज में गिरी तो चीखपुकार मच गई और आनन फानन में बिजली लाइन की सप्लाई रोकी गई। लगातार तार टूटने के बाद भी संबंधित अधिकारी जर्जर तार डालकर हादसे का इंतजार करने में लगे हैं।

------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...