सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.05.2019

भाकिमयू के विरोध पर झुके अधिकारी बोले एक सप्ताह के अंदर दरोगा-सिपाही के खिलाफ होगी कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व में घोषित थाना घेराव के मामले में आखिरकार अधिकारियों को किसानों की सुध लेनी पड़ी और दरोगा -सिपाही के खिलाफ एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। थाना माधोटांडा में तैनात एक दरोगा व सिपाही के खिलाफ लामबंद हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई को जवाब बनाया।



तहसील कलीनगर के गांव में रहने वाले किसान मजदूरों की तमाम समस्याओं को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र दद्दा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा बंदी का ऐलान किया गया था। गुरूवार को पूर्व में घोषित विरोध प्रदर्शन के तहत सैकड़ों मजदूर व किसानों ने समस्याओं को रखते हुए आवाज बुलंद की और कलीनगर एसडीएम जंगबहादुर यादव को लिखित प्रपत्र सौपे। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से आरोपित दरोगा व सिपाही के प्रति आक्रोष देखा गया है। इसके चलते प्रशासनिक अधिकारियां ने ईद के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है, इसके साथ ही जमीन के मामले में राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर जांच कराने की बात कही हैं। इस मौके पर एसडीएम जंग बहादुर यादव, सीओ कमल सिंह, इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी मौजूद रहे।

-------------------------------------

शादी से लौट रहे कार सवार सड़क दुर्घटना में घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। कस्बा घुंघचिहाई से शाहजहांपुर शादी में शामिल होकर गांव लौट रहे कार सवार दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के कस्बा घुंघचिहाई निवासी छविनाथ के पुत्र अमरपाल की शादी पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के गांव विन्थरा ढकिया निवाजपुर गई थी। शादी समारोह में शामिल होने आये रिश्तेदार निज वाहनों से बारात कराकर लौट रहे थे और लुकटिहाई के पास कार दुघटना में घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर गहरी खायी में चली गई और उसमें बैठे करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में अभिषेक प्रताप 25, गजेन्द्र प्रताप 30 व ओम सिंह 7 निवासी घुंघचिहाई को अधिक चोटे आयी है, इसके अलावा बरेली व बदायूं के रिश्तेदार घायल हैं। उक्त लोगों को बीती रात्रि सीएचसी में भर्ती कराने के बाद पीलीभीत रेफर किया गया हैं।

---------------------------------

पुलिस कस्टडी से फरार आरोपित के मामले में केस

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी से पुलिस कस्टडी में मेडिकल को पूरनपुर सीएचसी लाये गए एक आरोपित के फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपित अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।



शराब तस्करी के मामले में थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने गांव गढ़ा कलां निवासी सुनील कुमार पुत्र मैकू लाल को गिरफ्तार किया था और मेडिकल के बाद पीलीभीत न्यायालय भेजा जा रहा था। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से अचानक आरोपित सुनील कुमर हथकड़ी खोलकर भाग गया और पुलिस कर्मी को भनक नहीं लगी। इसके बाद आरोपित के अस्पताल से भागने की खबर मिलने पर हड़कम्प मच गया। उक्त मामले में थाना पूरनपुर में आरोपित सुनील कुमार के खिलाफ कास्टेबल भुट्टो खां ने मुकदमा दर्ज कराया हैं।

----------------------------------

स्वास्थ्य विभाग ने तलब की पूरनपुर में संचालित लैब की सूची

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर में बड़ी संख्या में संचालित बिना डाक्टर्स वाली जांच लैब के मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, अचार सहिंता समाप्त होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सूची मांगी है इससे हड़कम्प मचा हुआ हैं।



पूरनपुर में करीब एक दर्जन से अधिक जांच लैब संचालित हो रही है, ज्यादातर जांच लैब पर चिकित्सक नहीं है और फर्जी हस्ताक्षर के सहारे जांच रिपोर्ट दी जा रही है। संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह धंधा लगातार जारी है गांव देहात से आने वाले व पूरनपुर के शहरी लोगों को फर्जी जांच रिपोर्ट देकर मोटी रकम वसूल की जाती हैं। कई बार फर्जी जांच रिपोर्ट के मामले में हंगामा व तहरीर देने की नौबत आने के बाद मामला प्रकाश में आया और उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद पीलीभीत स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित जांच लैब की गोपनीय सूची मांगी गई हैं।

-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...