सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.05.2019

जिला गन्ना अधिकारी ने किया सर्वे निरीक्षण कर लगाई चौपाल
पूरनपुर-पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी ने एस.सी.डी.आई. सुनील शुक्ल के साथ खांडेपुर, मनहरिया, व जहूरगंज गांव में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण का चौपाल लगाकर निरीक्षण किया।

पलिया चीनीमिल के गन्ना प्रवंधक कुलदीप राठी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय डी.सी.ओ. ने सर्वेक्षण कर्मियों को पूरी गंभीरता के साथ सर्वे कार्य संपादित करने के निर्देश दिए एवं किसानों से घोषणा पत्र जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी बताया कि घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों का सट्टा इस वर्ष संचालित नही होगा। सर्वे जाँच के बाद गांव खांडेपुर में चौपाल लगाकर कृषकों से सर्वे के समय उपस्थित रहने व सही-सही सर्वे दर्ज कराने का आग्रह किया एवं अवगत कराया कि सर्वे के उपरांत पौधा से पेड़ी व बसंत से शरद कालीन पौधे में परिवर्तन संभव नहीं होगा। एस.सीडी.आई ने बताया कि समिति के नए सदस्य 30 सितंबर 19 तक बनाए जाएंगे इच्छुक किसान गन्ना पर्यवेक्षक या गन्ना विकास परिषद से संपर्क कर सकते है।
------------------------------------
घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकत
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने कोतवाली में आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव पिपरिया मझरा की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही वीर सिंह पुत्र जगदीश सिंह पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वीर सिंह आये दिन महिला को बुरी नजर से देखता था। 24 मई को महिला घर में अकेली थी इसी का फायदा उठाकर आरोपित वीर सिंह घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
----------------------------------------
कथित रोड इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर-पीलीभीत। कथित रोड इंजीनियर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है, आरोप है कि कथित रोड इंजीनियर ने स्थानीय लोगों से एग्रीमेंट किया था कि उनके ट्रैक्टर से रोड पर पानी छिड़काव कराया जायेगा उसके बदले 36 हजार रूपये प्रति माह की इनकम होगी। इसके बाद कई लोगों ने कथित इंजीनियर के साथ अपने वाहन लगा दिए और जब रूपये देने का समय आया तो उक्त व्यक्ति चम्पत है।

गांव कोन निवासी गुरचरन सिंह पुत्र गुरूनाम सिंह ने आरोप लगाया है कि कथित रोड इंजीनियर प्रदीप मेहरा ने गांव के ही कई लोगों से रोड पर पानी छिड़काव व मिट्टी डलवाने के लिए कहा था। यहां तक प्रदीप ने एक ट्रैक्टर का 36 हजार प्रतिमाह देने को कहा था। गुरूनाम सिंह व अन्य लोगों ने टै्रक्टरों से मिट्टी व पानी छिड़काव कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद जब रूपये देने का समय आया तो उक्त कथित रोड इंजीनियर प्रदीप मेहरा गायब है। इसको लेकर गुरूनाम ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया है। उक्त मामले में कई लोगों ने संयुक्त तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
---------------------------------
सिलाई से मना किया तो दबंगों ने युवती को पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। कपड़े सिलाने से मना करने पर एक युवती को जमकर पीटा गया, युवती ने थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी हीना पुत्री कादिर अहमद के पास मोहल्ले के ही युसुफ पुत्र आविद हुसेन, आविद हुसेन पुत्र शहजादे कपड़े सिलाने के लिए आये थे। हीना ने कपड़े सिलने से मना कर दिया इतने में उक्त लोग भड़क गए और गाली गलौज करने लगे। हीना ने इसका विरोध किया तो उक्त आरोपितों ने मिलकर हीना को जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपार्ट दर्ज कराई है।
----------------------------------
रंजिश के चलते घर में लगाई आग
पूरनपुर-पीलीभीत। रंजिश के चलते एक युवक के घर आग लगा दी, आग में पीड़ित का सारा समान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने मिट्टी- पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन उसके बावजूद आग में पीड़ित का लाखों रूपये का समान जलकर राख हो गया।

गांव आनन्दपुर भगवन्तापुर निवासी श्याम बिहारी पुत्र राम रूवरूप का गांव के ही नेवाराम पुत्र दिलसुख, रामजीत पुत्र नेवाराम, रामबेटी पत्नी नेवाराम की पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते मंगलवार की रात आरोपितो ने श्याम बिहारी के घर में आग लगा दी। आग में भूसा 65 हजार की दो भैसे, घरेलू सामान, चारपाई व नगदी आदि जलकर राख हो गई। आग की लपट देख गांव वालों ने आग बुझाने का हर प्रयत्न किया और पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। लेकिन आग में पीड़ित का सब कुछ जल चुका था। आग में श्याम बिहारी का लाखों का नुकसान हुआ है। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर नेवाराम पुत्र दिलसुख, रामजीत पुत्र नेवाराम व रामबेटी पत्नी नेवाराम के खिलाफ आग लगाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
-------------------------------------------
मैजिक स्टैण्ड पर खुलेआम खिलाया जा रहा जुआ, वीडियो वायरल
पूरनपुर-पीलीभीत। आनलाइन सट्टे के बाद अब नगर के मैजिक स्टेण्ड पर खुलेआम जुआ खिलाया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जुआ खेलने वालो को पुलिस का तनिक भी भय नहीं है, इसके चलते नगर में मैजिक स्टैण्ड जुआ अड्डों में तब्दील हो रहे हैं।

नगर के मैजिक स्टैण्ड पर ठेकेदार गाड़ियों के अन्दर लोगों को बुलाकर जुआ खिलाते है, इसकी भनक पुलिस को नही लगती है। जुआ खेलने वाले लोग खुलेआम जुआ खेलते है। नगर में तहसील के पीछे गाड़ी अड्डे पर एवं खुटार व पीलीभीत रूट के मैजिक स्टैण्ड पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया है या फिर इन्हें खाकी का खौफ नही तो खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। मैजिक स्टैण्ड का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जोरो से वायरल हो रहा है। वीडियो में चार से पांच लोग गाड़ी में बैठे इक्का बादशाह का खेल ताश पत्तों के साथ व नगदी लेकर खेल रहे है। फिलहाल पूरनपुर में ऑनलाइन सट्टे के बाद अब ऑफलाइन जुआ चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
----------------------------------
मण्डी समिति में वितरित किये गए अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि के चेक
पूरनपुर-पीलीभीत। अग्निकाण्ड पीड़ितों को मण्डी में अग्नि दुर्घटना सहायता योजना के अंर्तगत आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किये गये है, नरई जलाने के दौरान दर्जनों कृषकों का लाखों रूपये का नुकसान हुआ था। किसानों ने अग्नि दुर्घटना सहायता योजना के तहत मण्डी में आवेदन प्रपत्र प्रस्तुत किये थे। करीब एक माह बाद मंगलवार को किसानों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किये गए हैं।

मण्डी सचिव विजिन बालियान ने पूरनपुर क्षेत्र के करीब तीन दर्जन से अधिक अग्नि पीड़ित कृषकों आर्थिक सहायता राशि के चेक मण्डी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बांटे। कृषकों में गांव जटपुरा, पूरनपुर देहात से मोहल्ला गणेशगंज, खैरपुर, कटपुरा शाहगढ़, अहमद नगर से लोग शामिल हुए। अग्नि दुर्घटना सहायता योजना के अंर्तगत कुल 43 किसानों को चेक दिये गए हैं। इस मौके पर कृषकों के साथ मण्डी सहायक संजय सक्सेना, मनीश अग्रवाल, ऑपरेटर अमरजीत आदि लोग मौजूद रहे।
------------------------------------
बैंक में रूपये जमा करने पहुंचे कृषकों को लगी लाखों की चपत
पूरनपुर-पीलीभीत। बैंक में रूपये जमा करने गए कृषक के थैले से हजारों रूपये चोरी कर लिये गए। किसान को चोरी की भनक लगी तो बैंक में हड़कम्प मचा और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार को लगातार दो वारदाते होने पर सनसनी फैल गई और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई हैं।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी कृषक रूप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह पंजाब एण्ड सिंध बैंक में तीन लाख रूपये जमा करने आये हुए थे। इस दौरान उनके थैले से पचास हजार रूपये निकाल लिये गए। किसान को रूपये निकाले जाने का अहसास होने पर हड़कम्प मच गया। किसान के थैले में ढाई लाख शेष बचे है, 50 हजार निकाले जा चुके हैं। उधर, दूसरी वारदात में कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ इण्डिया में पचास हजार रूपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति की जेब से रूपये निकाले गए हैं। फार्मर सुखपाल सिंह पुत्र सरजीत सिंह निवासी गजरौला जप्ती ने पुलिस को तहरीर दी हैं।
------------------------------------------     
   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...