सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.05.2019

वरूण गांधी की रिकार्ड जीत पर विधायक के घर बांटे गए मिष्ठान
पूरनपुर-पीलीभीत। फिरोज वरूण गांधी की रिकार्ड जीत पर विधायक बाबूराम पासवान के घर मिष्ठान बांटे गए कार्यकर्ताआें ने हर्ष उल्लास के एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। विधायक बाबूराम पासवान ने इस रिकार्ड जीत का श्रय जनता को दिया, उन्होंने कहा कि पूरनपुर की जनता ने जो स्नेह उन्हें दिया था वह लोकसभा चुनाव में बरकरार रहा।



लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद मोदी मैजिक देखने को मिला। पूरे देश में एकतरफा बीजेपी उम्मीदवारों ने विपक्ष के दिग्गज नेताओें को धूल चटा दी। मोदी मैजिक के आगे शीर्ष नेता भी अपनी साख नहीं बचा सके। पीलीभीत बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार फिरोज वरूण गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हेमराज वर्मा को 255627 लाख मतों से पराजित किया। फिरोज वरूण गांधी ने 704549 लाख रिकार्ड मत प्राप्त करके भारी जनादेश से पीलीभीत बहेड़ी सीट पर वर्चस्व कायम किया। गठबंधन उम्मीदवार हेमराज वर्मा को 448922 लाख मतों से संतुष्ट करना पड़ा। रिकार्ड जीत से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने देर रात्रि आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और विधायक बाबूराम पासवान के आवास पर मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल, कौशल बाजपेई, पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह, परगट सिंह, अनुराग अग्निहोत्री, ऋतुराज पासवान, राजमणि पासवान, प्रफुल्ल मिश्रा एड, रवि वर्मा, शिवराम पासवान, बालक राम वर्मा, राम कृष्ण, राजू आचार्य, जैतराम पासवान एड, निशान्त सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

-------------------------------

पेट्रोल पंप से बाइक चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। धनाराघाट रोड पर स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास से बाइक चोरी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर ज0 भायपुर निवासी कपिल पाण्डेय पुत्र दिलेराम पाण्डेय चाचा के घर पूरनपुर आये हुए थे। इस दौरान धनाराघाट रोड के पास पेट्रोल पम्प के पीछे बाइक संख्या यूके 06 ए0यू0 4543 बुलेट को खड़ी करके अंदर चले गए। उसके बाद वापिस लौटे तो गाड़ी चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दे दी गई हैं।

-------------------------------

डीएलएड अभ्यर्थियों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत। डीएलएड अभ्यर्थियों के पूरे बैच का ऑनलाइन डाटा गायब होने पर हड़कम्प मचा हुआ है, शुक्रवार को प्रशिक्षु अध्यापकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपकर समस्या का निदान कराने की मांग की हैं।



डीएलएड के प्रशिक्षण में भाग ले चुके प्राइवेट शिक्षक व शिक्षिकाओं का साइट एनआईओएस पर रिजल्ट न आने के बाद पता चला कि बीआरसी में प्रशिक्षु सभी अभ्यर्थियों का डाटा गायब है और उनकी दो साल की मेहनत पर पानी फिर सकता है। इसके बाद हड़कम्प मच गया और आनन फानन में प्राइवेट शिक्षक बीआरसी दफ्तर जा थमके। प्रशिक्षु अध्यापकों ने बीईओ सुरेश पाल को संयुक्त ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण की मांग की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार. कौशल मिश्रा. परमानंद मिश्रा. मुकेश. रमादीप कौर.मोहम्मद शाबान आदि मौजूद रहे।

--------------------------------------

सुल्तानपुर में मेनका संजय गांधी की जीत पर बांटी गई मिठाई
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर से मेनका संजय गांधी ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है, इसकी खुशी में प्रधान संघ के अध्यक्ष व विश्वकर्मा संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा ने समर्थकों के साथ अलग अलग गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।



सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से मेनका संजय गांधी व लोकसभा पीलीभीत बहेड़ी में वरूण गांधी की रिकार्ड जीत पर में समर्थकों ने जश्न बनाते हुए मिष्ठा बांटे और एक दूजे को जीत की बधाई दी। चुनावी सरजमी पर मिली दोहरी खुशी के बाद भाजपा समर्थक फूले नहीं समां रहे है। इधर, सिंहपुर गढवा खेड़ा में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बिल्ला सिंह, कजरी प्रधान, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह, परमजीत सिंह की मौजूदगी में जीत का जश्न मनाया। वहीं विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा ने सिमरिया गांव में सैकड़ो समर्थकों के साथ दोहरी खुशी मनाई। उन्होंने समर्थकों व गांव वालों की उपस्थिति में मिष्ठान वितरित किये। इस मौके पर मुख्य रूप से ब्राह्मण महासभा तहसील अध्यक्ष अवधेश त्रिवेदी, विसम्भर दयाल वर्मा, प्रधान रामनिवास शर्मा, उदयवीर सिंह, रामपाल शर्मा, अनिल  मिश्रा, लोकेश त्रिवेदी, रामलडैते वर्मा, श्रीकृष्ण वर्मा, पतराखन लाल वर्मा, हरिशंकर वर्मा मौजूद रहे।

--------------------------------------

सड़क दुर्घटना के मामले में अज्ञात पर केस

पूरनपुर-पीलीभीत। हाइवे पर खड़े व्यक्ति को ठोकर मामले के मामले में पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, हादसा 22 मई का बताया जा रहा है।



आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी रामनिवास पुत्र बाबूराम को बुधवार को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। दुर्घटना में घायल रामनिवास को पूरनपुर लाने के बाद पीलीभीत रेफर किया गया है। पीलीभीत में घायल युवक का उपचार चल रहा है। इधर, घायल व्यक्ति रामनिवास के सगे भाई रामकुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया हैं।

----------------------------------

चंदुइया कॉलोनी में चल रहे अखण्ड हरिनाम महासंकीर्तन में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालू
पूरनपुर-पीलीभीत। चंदुइया कॉलोनी में चल रहे तीन दिवसीय अखण्ड हरिनाम महासंकीर्तन में श्रद्धालुओं भारी संख्या पहुंचकर भक्ति रस का आनंद प्राप्त कर रहे है।

अखंड जप के लिए मेरठ, ऋषिकेश, कोटा, गभिया व चंदिया हजारा से हरिभक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग ले रहे है। गांव वालों के सहयोग से विगत वर्षो से हरिनाम संकीर्तन का कार्यक्रम होता चला आ रहा है जो कि इस बार भव्य तरीके से किया जा रहा है। पण्डाल में पहुंचने वाले श्रीहरि के भक्तों के चरण पखार कर तिलक चंदन करके उन्हें सम्मान पूर्वक संकीर्तन स्थल पर स्िाल देने की रस्म है। भक्तों की टोली हारमोनियम, ढोल व मंजीरे की मधुर धुन के साथ निरंतर अखंड जप और नृत्य के साथ श्रीहरि के नाम का जप कर रहे है यह अद्भुत दृश्य देखते ही बनता है। 26 मई को महा प्रसाद के साथ कार्यक्रम समापन होगा। इस मौके पर गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, गौर अधिकारी, अरविन्द मंडल, सपन सरकार, अमूल्य सिक्दार, रामप्रसाद सरकार, कार्तिक, अशोक राय, विश्वनाथ राय, वीरेंदर मण्डल आदि भक्त उपस्थित रहे।

-------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...