सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जीसीए मार्केटिंग कंपनी निवेशकों का धन लेकर चंपत

जीसीए मार्केटिंग कंपनी निवेशकों का धन लेकर चंपत पूरनपुर-पीलीभीत। जमा राशि पर अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर जमा किए गए लाखों रुपए लेकर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पूरनपुर से फरार हो गई है, इससे निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है। खास बात यह है कि जीसीए मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से संचालित ब्रांच कोतवाली रोड पर कई साल तक लोगों को ठगने का काम करती रही और संबंधित अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। करीब दो-तीन साल पहले कोतवाली रोड पर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक ऑफिस का संचालन शुरू हुआ था। इसके बाद गांव गांव कमीशन एजेंट बनाए गए थे। पूरनपुर क्षेत्र में कम समय के दौरान जीसीए मार्केटिंग कंपनी ने देखते ही देखते करोड़ों रुपया अर्जित कर लिया। बाकायदा निवेशकों को इस दौरान जमा राशि पर तयशुदा ब्याज का भुगतान किया गया। लेकिन इसके बाद कंपनी कहां गायब हो गई कोई नहीं जानता। कमीशन एजेंटों के संपर्क में आए निवेशकों ने जब रुपए वापस करने को कहा तो इस घपले की परतें खुलना शुरू हो गई है। पूरनपुर क्षेत्र के गांव मुझा कलां निवासी फार्मर मंजीत सिंह ने पूरे प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ऑनलाइ...

कन्या विवाह अनुदान पाने को जल्द करें आवेदन, सरकार लुटा रही खजाना

कन्या विवाह अनुदान पाने को जल्द करें आवेदन, सरकार लुटा रही खजाना पूरनपुर-पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों पर मेहरबान है, सुमंगला योजना सहित गरीब बेटियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  इन योजनाओं में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रमुख है, शिक्षा पूरी कर चुकी गरीब कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष अनुदान दे रहे हैं। आर्थिक सहायता के रूप में गरीब कन्याओं को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ₹51000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पीलीभीत मंडी समिति में आगामी 14 नवंबर को सामूहिक विवाह संपन्न होंगे। खास बात यह है कि इन करीब बेटियों की शादी में जनपद के दिग्गज नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।  इंसेट- पूरनपुर ब्लाक को मिला 50 शादियों का लक्ष्य उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरनपुर को 50 शादियां संपन्न कराने का लक्ष्य दिया गया है इसके अंतर्गत गरीब कन्याओं के आवेदन प्रपत्र स्वीकार किए जाएंगे। इंसेट- आवेदन में लग...

संकट मोचन हनुमान की शरण में पूरनपुर के अधिकारी

संकट मोचन  हनुमान   की शरण में पूरनपुर के अधिकारी पूरनपुर की सुख शांति को आयोजित किया गया धार्मिक अनुष्ठान पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील परिसर में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। एसडीएम एवं तहसीलदार सहित अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की और हवन उपरांत विशाल भंडारा कराया। व्यक्ति विशेष हो या फिर अधिकारी परेशानियों के घेरे में घिर जाता है तो परआत्मा की शरण में जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचता। पुरानी कहावत है कि जब इंसानी दिमाग काम करना बंद कर दे तो ईश्वर के सहारे सब कुछ छोड़ देना चाहिए। ऐसा ही कुछ पूरनपुर के अधिकारियों के साथ चल रहा है, इससे परेशान अधिकारियों ने मंगलवार को संकट मोचन हनुमान जी का स्मर्ण किया और तहसील पूरनपुर की सुख शांति के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ विधिविधान पूर्वक संपन्न कराया। यज्ञ में पूर्ण आहुतियों के साथ ही तहसील परिसर में विशाल भण्डारे का कार्यक्रम हुआ जो कि शाम तक निरंतर चलता रहा। धार्मिक अनुष्ठान में एसडीएम चन्द्रभानु सिंह व तहसीलदार आशुतोष कुमार ने सहकर्मचारियों और अधिवक्ताओं के साथ पूजा अर्चन की। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता स...

अब सुरक्षा गाॅर्ड ने गाड़ी निकालनें को तान दी बंदूक

अब सुरक्षा गाॅर्ड ने गाड़ी निकालनें को तान दी बंदूक पूरनपुर-पीलीभीत।  भगवा नेता व सिख युवकों के बीच हुए विवाद का शांत नहीं हो पाया था कि सोमवार को बैंक में कैश ले जा रही गाड़ी के गार्डों ने पुल पर जमकर हंगामा किया और गाड़ी को पहले निकालने के बदले कथित तौर पर बंदूक तान दी। इससे हरदोई ब्रांच पुल पर जमकर हंगामा हुआ। खास बात यह है कि आये दिन पुल पर विवाद होता है उसके बावजूद भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं किये जा रहे हैं। हरदोई ब्रांच पुल खस्ता हाल है और मरम्मत के बाद भी एक साथ सभी वाहन नहीं निकल पा रहे है, इसको लेकर आये दिन विवाद की स्थिति बनती है। बीजेपी जिला मंत्री राजेन्द्र कश्यप का झगड़ा भी गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था उसके बाद सोमवार को विवाद होने से बचा। पीलीभीत से कैश ला रही गाड़ी के गार्ड ने पुल पर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या बीआरओ आई जीजी 3868 को पहले निकालने को लेकर गाॅर्ड बंदूक लेकर रोड पर उतर आये और दोनों ओर से आ रहे वाहनों को असलहों की दम पर रोक दिया। इससे गाड़ी चालकों में हड़कम्प मच गया और काफी देर हंगामा होता रहा। सुरक्षा गाॅर्ड की दबंगई की वीडियो बनाने प...

भाजपाईयों की संकल्प यात्रा की पुलिस ने निकाली हवा

थाने गेट पर पुलिस ने रोक दी भाजपा की संकल्प यात्रा, जिलाध्यक्ष से फोन पर नहीं की बात पूरनपुर-पीलीभीत।  भाजपाईयों की संकल्प यात्रा की पुलिस ने ही हवा निकाल दी और थाने पर गेट पर यात्रा में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं को जेल भेजने की धमकी देकर जमकर हड़काया। इसके बाद मामला जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता तक पहुंचा तो दरोगा ने बात करने से इन्कार कर दिया। घंटो झमेला चलने के बाद पुलिस ने हिदायत देकर भाजपाईयों को थाने से छोड़ा। गाँधी संकल्प पद यात्रा पूरनपुर विधानसभा सह संयोजक अचलेंद्र मिश्र अचल के नेतृत्व में विधान मंडल सुल्तानपुर के गांवो में निकाली जा रही थी। भाजपा कार्यकर्ता यात्रा के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए तिरंगे के साथ चल रहे थे। गाँव सेहरामऊ उत्तरी से प्रारम्भ होकर हमीरपुर होते हुए जगतपुर में संकल्प यात्रा का समापन होना था लेकिन थाना गेट पर ही पुलिस ने यात्रा को रोक लिया और परमिशन मांगते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इससे अफरा तफरी मच गई और संकल्प यात्रा का नेतृत्व कर रहे अचलेन्द्र मिश्र अचल ने पूरे मामले से भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता को आवगत कराया ...

एडी बेसिक ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का धुरिया पलिया में समापन, एडी बेसिक ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत पूरनपुर-पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। बरेली मण्डल के एडी बेसिक ने पहुँचकर विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण किए। धुरियापलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के संकुल क्षेत्र के छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।            ब्लाक क्षेत्र की सभी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में संकुल स्तर पर विजयी आए हुए छात्रों ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि बरेली मण्डल के एडी बेसिक एस.एन. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूरनपुर खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेशपाल थे। एडी बेसिक एस.एन. सिंह ने ब्लाक स्तर पर विजयी हुए छात्रों को पुरस्कार वितरण किए। दूसरे दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ तथा देश भक्ति की नाटक का मंचन भी किया गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता में 50, 100, 200, 400 मीटर की दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, एकांकी...

बीजेपी नेता पिटाई प्रकरण: गले मिलकर खत्म कर दिए सब गिले-शिकवे

सिख समाज के बुद्धिजीवियों ने सुलझाया बीजेपी नेता का प्रकरण पूरनपुर-पीलीभीत।  बीजेपी नेता की पिटाई का प्रकरण दिल्ली से आये सिख समाज के बुद्धिजीवी वर्ग ने सुलझा दिया है, दोनों पक्ष गले मिलकर समझौते पर राजी हो गए है। इससे पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली हैं। पुवायां चुनाव में जा रहे भाजपा के जिला मंत्री राजेन्द्र कश्यप के साथ हरदोई ब्रांच नहर पुल पर अभद्रता हुई थी। आरोप था कि बीजेपी नेता ने रास्ते से गाड़ी निकालने के लिए रिवाल्वर लहराया था। इससे भड़के सिखों ने जिला मंत्री के साथ हाथापाई कर दी थी। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा सिख समाज के पक्ष में खुलकर सामने आ खड़े हुए। उसके बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रेस कांफे्रस कर दी। उसके बाद पुलिस ने उसी रात दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इससे हड़कम्प मचा और छीना मैरिज पैलेश में दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मंजिन्दर सिंह सिरसा ने पहुंचकर सिख समाज के साथ मीटिंग की। शनिवार की रात पुलिस की मौजूदगी में घंटो मंथन चलने के बाद अगले ...