कन्या विवाह अनुदान पाने को जल्द करें आवेदन, सरकार लुटा रही खजाना
पूरनपुर-पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों पर मेहरबान है, सुमंगला योजना सहित गरीब बेटियों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रमुख है, शिक्षा पूरी कर चुकी गरीब कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष अनुदान दे रहे हैं। आर्थिक सहायता के रूप में गरीब कन्याओं को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ₹51000 की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पीलीभीत मंडी समिति में आगामी 14 नवंबर को सामूहिक विवाह संपन्न होंगे। खास बात यह है कि इन करीब बेटियों की शादी में जनपद के दिग्गज नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।
इंसेट-
पूरनपुर ब्लाक को मिला 50 शादियों का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पूरनपुर को 50 शादियां संपन्न कराने का लक्ष्य दिया गया है इसके अंतर्गत गरीब कन्याओं के आवेदन प्रपत्र स्वीकार किए जाएंगे।
इंसेट-
आवेदन में लगने वाले प्रपत्र
सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए आय, जाति प्रमाण पत्र सहित बैंक की पासबुक एवं वर वधु के आधार कार्ड की छाया प्रति उपलब्ध करानी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी किए जा रहे हैं और ब्लॉक स्तर पर एडीओ समाज कल्याण कार्यालय में योजना से संबंधित अभिलेख जमा किए जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें