संकट मोचन हनुमान की शरण में पूरनपुर के अधिकारी
पूरनपुर की सुख शांति को आयोजित किया गया धार्मिक अनुष्ठान
पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील परिसर में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। एसडीएम एवं तहसीलदार सहित अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की और हवन उपरांत विशाल भंडारा कराया।
व्यक्ति विशेष हो या फिर अधिकारी परेशानियों के घेरे में घिर जाता है तो परआत्मा की शरण में जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचता। पुरानी कहावत है कि जब इंसानी दिमाग काम करना बंद कर दे तो ईश्वर के सहारे सब कुछ छोड़ देना चाहिए। ऐसा ही कुछ पूरनपुर के अधिकारियों के साथ चल रहा है, इससे परेशान अधिकारियों ने मंगलवार को संकट मोचन हनुमान जी का स्मर्ण किया और तहसील पूरनपुर की सुख शांति के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ विधिविधान पूर्वक संपन्न कराया। यज्ञ में पूर्ण आहुतियों के साथ ही तहसील परिसर में विशाल भण्डारे का कार्यक्रम हुआ जो कि शाम तक निरंतर चलता रहा। धार्मिक अनुष्ठान में एसडीएम चन्द्रभानु सिंह व तहसीलदार आशुतोष कुमार ने सहकर्मचारियों और अधिवक्ताओं के साथ पूजा अर्चन की। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता संजय पाण्डेय व संजय विश्वास रहे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अधिवक्ता गौरव पाण्डेय, पेशकार विमल सक्सेना सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------------------------------
उपचार के दौरान घायल की मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। एक हफ्ते पूर्व एक युवक सड़क हादसे में गभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक का बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है।
गांव चंदिया हजारा निवासी गोंविद पुत्र भुवन हलधर 14 अक्टूूबर को बाइक से पूरनपुर आ रहा था। इस दौरान शेरपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की भिंडत हो गई। हादसे में युवक गोंविद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को बरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते बाद युवक गोंविद की उपचार के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-------------------------------------
सीएचसी में जल्द हो चिकित्सकों की तैनाती
पूरनपुर-पीलीभीत। मंगलवार को सभासद तौफिक अहमद कादरी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जानलेवा डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों के लिए चिंता जाहिर की गई।
बैठक में सभासद तौफिक अहमद कादरी ने कहा कि जिले में डेंगू का कहर फैल रहा है, इससे दर्जनों मौते हो चुकी है। उनका कहना है कि स्वास्थय केन्द्रों पर व जिला चिकित्सालय में घोर लापवाही व समुचित व्यवस्था न होने के चलते बरेली के निजी चिकित्सालय बुखार पीड़ितों से पटे पड़े है। इतना ही नही प्राईवेट डाक्टर मोटी फीस लेकर मरीजों की जेब झाड़ने में डटे है। सपा नेता महेश आजाद, अग्रेज सिंह, शाहिद हुसैन ने मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल में अतिरिक्त डाक्टर्स की तैनाती की जाये। साथ ही डेंगू की जांच की रिपोर्ट तत्काल मिलने की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। बैठक में नुसरत परवीन कादरी, ऋषभ सिंह, ओमकार गुप्ता, ब्रजपाल यादव, अहीद, कुलदीप शर्मा, समीरजा, मेहर सिंह, लालू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
----------------------------------
रंजिश के चलते धान की फसल जलाई
पूरनपुर-पीलीभीत। रंजिश के चलते कुछ लोगों ने ग्रामीण की धान की फसल में आग लगा दी। इससे हडकम्प मच गया और आनन फानन में आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
दिलावरपुर निवासी राजाराम पुत्र मुला ने दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही हीरालाल व ओमप्रकाश के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा था। इसके बाद समझोते में खोत राजाराम के पक्ष में चला गया। आरोप है कि इसके चलते हीरालाल और ओमप्रकाश रंजिश मानने लगे और खेत में खड़ी धान की फसल को आग लगा दी। खेत में लगी आग की सूचना राजाराम को मिली तो हड़कम्प मच गया और आनन फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इससे किसान राजाराम को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ााराजाराम ने हीरालाल व ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
--------------------------------------------
दीप यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव में चल रहे प्रज्ञा पुराण कथा के अन्तर्गत विशाल दीप यज्ञ कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ो भक्त मौजूद रहे और जीवन में बुराईयों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
ग्राम सुआबोझ में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वक्ताओं नें गुरुदेव का संदेश भक्तों को दिया एवं जीवन में बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। सतमार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने का मूल मंत्र दिया। प्रज्ञा पुराण कथा में भारी संख्या में गायत्री परिजन व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से कढेर सिंह, महेंद्र नरेश पाल, शिवशंकर, राम बहादुर, गायत्री परिजन सन्दीप खण्डेलवाल, लालता, संतोष, शशि गुप्ता, आशा पांडे, ग्रीश, केशव, प्रेम, गुरु कृपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
-----------------------------
आग बुझाने में जले ग्रामीण के हाथ
पूरनपुर-पीलीभीत। घर में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया और इस दौरान आग को शांत करने का जतन कर रहे ग्रामीण के हाथ झुलस गये। इसके बाद उसके सीएचसी में लाकर उपचार कराया गया हैं।
गांव पिपरिया दुलई के मूल निवासी राजेश कुमार मोती लाल सिरसा में भट्टे के पास रहने लगा है, बीती रात अचानक चिंगारी से आग लगने पर ग्रामीण के साथ झुलस गये। ग्रामीण को रात्रि में ही अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया हैं।
---------------------------------------
सौतले पुत्र ने किया जमीन पर अवैध कब्जा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला के सौतले पुत्र ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता व उसके बच्चे को घर से भगा दिया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
मोहल्ला रजागंज देहात की रहने वाली महिला रहीसन बेगम पत्नी स्वः जलील अहमद ने दी तहरीर में बताया है कि पति जलील अहमद ने दो शादियां की थी। इसमें से पहली पत्नी की तीन लड़के है जबकि पीड़िता के दो लड़के व दो पुत्रियां है। पीड़िता ने बताया कि पति जलील अहमद के नाम शिकारपुर में भूमि खाता संख्या 00088 गाटा संख्या 38/1,7440 है। आरोप है कि उस जमीन में पीड़िता रहीसन बेगम का एक एकड़ हिस्सा है लेकिन उसके सौतेले पुत्र इरशाद ने जमीन पर बल पूर्वक कब्जा कर रखा है। पीड़िता ने कई बार इसका विरोध किया लेकिन आरोपित मानने को तैयार नही है। इतना ही नही आरोपित महिला व उसके बच्चे को घर से भगाने पर उतारू है। इसको लेकर मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित इरशाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
--------------------------------------------
कोर्ट में पेश हुई चंगई सभा से अपहरण की गई युवती
पूरनपुर-पीलीभीत। एक हफ्ते पूर्व चंगई सभा से अपहरण की गई युवती को पुलिस ने बरामद करके चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को पुलिस ने युवती को कोर्ट में दर्ज किया है।
गांव अभयपुर जगतपुर की रहने वाली 17 वर्षीय युवती पिछले तीन चार सालों से लगातार पूरनपुर में हो रही चंगई सभा में शामिल होने के लिए जाती थी। एक हफ्ते पूर्व 15 अक्टूवर को पड़ोसी आशा देवी के साथ चंगई सभा में शामिल होने के लिए आई थी। वहीं से युवती का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए बब्लू पुत्र जागीर सिंह, पूरन सिंह पुत्र शाखा, जितेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी कुंवरपुर ताल्लुक गजरौला के अलावा पड़ोसन महिला आशा देवी पत्नी कैलाश निवासी भायपुर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था और मंगलवार कोे युवती को कोर्ट में पेश करके उसका बयान लिया गया है।
-------------------------------------
किसानों ने तहसीलदार का किया घेराव
पूरनपुर-पीलीभीत। पराली जलाने को लेकर किसानों पर हो रहे मुकदमे को लेकर किसानों में काफी रोष व्याप्त है। इसको लेकर मंगलवार को किसानों ने मिलकर तहसीलदार का घेराव किया है।
प्रदेश सरकार ने प्रदूषण से बचने के लिए पराली जलाने पर रोक लगा रखी है, वहीं पराली जलाने वाले किसानों पर पुलिस सख्ती बरतें हुए है। पराली जलाने को लेकर अब तक दर्जनों किसानों पर मुकदमें हो चके है। किसानों पर हो रहे मुकदमें को लेकर किसान में काफी रोष पनप रहा है। इसको लेकर मंगलवार को दर्जनों किसानों ने कलीनगर तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य का घेराव किया है। हालांकि तहसीलदार के समझाने पर किसान मान गए और हंगामा शांत हुआ।
-------------------------------------


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें