सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडी बेसिक ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का धुरिया पलिया में समापन, एडी बेसिक ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
पूरनपुर-पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। बरेली मण्डल के एडी बेसिक ने पहुँचकर विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरण किए। धुरियापलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के संकुल क्षेत्र के छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
           ब्लाक क्षेत्र की सभी खेलकूद की प्रतियोगिताओं में संकुल स्तर पर विजयी आए हुए छात्रों ने ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि बरेली मण्डल के एडी बेसिक एस.एन. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूरनपुर खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेशपाल थे। एडी बेसिक एस.एन. सिंह ने ब्लाक स्तर पर विजयी हुए छात्रों को पुरस्कार वितरण किए। दूसरे दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ तथा देश भक्ति की नाटक का मंचन भी किया गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता में 50, 100, 200, 400 मीटर की दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, एकांकी, समूहगान, अन्ताक्षरी, बॉलीवाल आदि प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर में 50 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में सुखदासपुर के मोईन प्रथम, सिमरिया के मो0 शाहिल द्वितीय, चंदुइया के गौरव सरकार तृतीय, बालिका वर्ग में सेला की सानिया प्रथम, खाता की दामिनी द्वितीय, मैनी गुलड़िया की लवप्रीतकौर तृतीय, 100 मीटर में बालक वर्ग में सिमरिया के मो0 शाहिल प्रथम, सुखदासपुर के मोईन द्वितीय, चंदुइया के गौरव सरकार तृतीय, बालिका वर्ग में पुरैना ता0 महाराजपुर की मोनिका प्रथम, सुखदासपुर की रिफा द्वितीय, भगवंतापुर की पूनम तृतीय, 200 मीटर में बालक वर्ग में सुखदासपुर के मोईन प्रथम, चंदुइया के शंकर द्वितीय, फैजुल्लागंज के सन्तोष तृतीय, बालिका वर्ग में पुरैना ता0 महाराजपुर की मोनिका प्रथम, सुखदासपुर की अरविश द्वितीय, खाता की दामिनी तृतीय, 400 मीटर में बालक वर्ग में सिमरिया के मो0 शाहिल प्रथम, खाता के ऋतिक शर्मा द्वितीय, फैजुल्लागंज के अखिलेश तृतीय, बालिका वर्ग में धुरियापलिया की शिखा बी प्रथम, पुरैना ता0 महाराजपुर की प्रीती मण्डल द्वितीय, सुखदासपुर की रिफा तृतीय स्थान मिला।
    जूनियर स्तर में 100 मीटर में बालक वर्ग में फैजुल्लागंज के संदीप प्रथम, पुरैना ता0 महाराजपुर के दीपक कुमार द्वितीय, दुर्जनपुर कलां के विकास तृतीय, 200 मीटर की बालिका वर्ग में भगवंतापुर कई राखी प्रथम, मैनी गुलड़िया की शबीना द्वितीय, बूंदीभूड़ की संगीता तृतीय, 400 मीटर के बालक वर्ग में मझारा के संजीवकुमार प्रथम, फैजुल्लागंज के गोविंद द्वितीय, चंदुइया के शेखर मण्डल तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में बालक वर्ग में पुरैना के तूफान प्रथम, चंदुइया के शेखर द्वितीय, मझारा के दिनेश कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में पुरैना की मीना वैरागी प्रथम, सिमरिया की गंगोत्री द्वितीय, पुरैना की संजना तृतीय, चक्का फेंक में धुरियापलिया की सोनी प्रथम, कन्या घुँघचिहाई की गायत्री द्वितीय, पुरैना की संजना सरकार तृतीय, अन्ताक्षरी में सिमरिया ता0 अजीतपुर की रोली एंड पार्टी प्रथम, सुखदासपुर की साजिया एंड पार्टी द्वितीय, एकांकी में सिमरिया ता0 अजीतपुर की नेहा एंड पार्टी प्रथम, सुखदासपुर की फिजा एंड पार्टी द्वितीय, समहूगान में सिमरिया ता0अजीतपुर की लक्ष्मी एंड पार्टी प्रथम, गजरौला खास की हिमानी एंड पार्टी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्रसिंह गंगवार ने किया। इस मौके पर सूर्यप्रकाश गंगवार, सन्तोष कुमार, अर्जुनसिंह गंगवार, रामसनेही, सर्वेशकुमार स्वर्णकार,  विमलकुमार, भूपेंद्रकुमार, रईस अहमद, ऋषी सक्सेना, रोहित मिश्रा, महेश यादव, अनुपम शुक्ला, देवेश कुमार, मो0 फुरकान, राधाकृष्ण कुशवाहा, मनोजकुमार, सुरेशचन्द्र राठौर, वासुदेव यादव, सुंदरलाल, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------------------------
विवाहिता को जान से मारने का प्रयास
पूरनपुर-‘पीलीभीत। एक विवाहिता को ससुरालियों ने जमकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

पीलीभीत के सुनगढ़ी निवासी वीरावती पत्नी रामपाल ने दी तहरीर में बताया है कि पुत्री कमलेश देवी का विवाह सुरेन्द्र उर्फ गुड्डू पुत्र स्वः बलवीर निवासी पंकज काॅलोनी के साथ आठ वर्ष पूर्व किया था। विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग आये दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़िता के तीन पुत्र व एक पुत्री है। आरोप है कि सोमवार को पति सुरेन्द्र उर्फ गुड्डू, देवर भारत, सास ने मिलका विवाहिता कमलेश को जमकर लात घूंसो से पीटा और जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। शोर शराबा सुनकर माहल्ले वालों ने बमुश्किल विवाहिता को उक्त लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़िता की माता ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
---------------------------------------------------
बंदर के हमले से युवक घायल 
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक पर बंदर ने अचानक हमला कर दिया। बंदर के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गाव मकरंदपुर सिरसा निवासी रमन पाल पुत्र गेंदनलाल पर एक बंदर ने अचानक हमला करके घायल कर दिया है। बताया जाता है कि रामनपाल छत पर कपड़े उठाने के लिए गया था। इस बीच अचानक बंदर आ गया उसे भगाने पर बंदर ने युवक पर हमला कर दिया और रमनपाल की गर्दन को काट लिया। चीख पुकार सुनकर आये परिजनों ने बंदर को भगा कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है। जहां उसकी गर्दन में कई टांके लगे है और हालत में सुधार है। 
-----------------------------------------
ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में कराया गया दवाई का छिड़काव
पूरनपुर-पीलीभीत। मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर नगर से लेकर ग्राम पंचायतों में मच्छर मारने वाली दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। इससे बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में सोमवार को प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खां के नेतृत्व में पूरे गांव में मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कराया गया है। दवाई का छिड़काव गलियों से लेकर नालियों में भी कराया गया है। जिससे मच्छरों से फैलने वाली बीमारी डेंगू व मलेरिया से बचा जायें। इसमे टीटीएस ग्रप के लोग व पूरे गांव ने सहयोग किया है। इस मौके पर दिलशाद खां, अमानत खान, जुनैद खान, पप्पू खान, समीर खान, अमानत खान के साथ ही टीटीएस टीम भी शामिल रही है।
--------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...