अब सुरक्षा गाॅर्ड ने गाड़ी निकालनें को तान दी बंदूक
पूरनपुर-पीलीभीत। भगवा नेता व सिख युवकों के बीच हुए विवाद का शांत नहीं हो पाया था कि सोमवार को बैंक में कैश ले जा रही गाड़ी के गार्डों ने पुल पर जमकर हंगामा किया और गाड़ी को पहले निकालने के बदले कथित तौर पर बंदूक तान दी। इससे हरदोई ब्रांच पुल पर जमकर हंगामा हुआ। खास बात यह है कि आये दिन पुल पर विवाद होता है उसके बावजूद भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं किये जा रहे हैं।
हरदोई ब्रांच पुल खस्ता हाल है और मरम्मत के बाद भी एक साथ सभी वाहन नहीं निकल पा रहे है, इसको लेकर आये दिन विवाद की स्थिति बनती है। बीजेपी जिला मंत्री राजेन्द्र कश्यप का झगड़ा भी गाड़ी निकालने को लेकर हुआ था उसके बाद सोमवार को विवाद होने से बचा। पीलीभीत से कैश ला रही गाड़ी के गार्ड ने पुल पर जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि गाड़ी संख्या बीआरओ आई जीजी 3868 को पहले निकालने को लेकर गाॅर्ड बंदूक लेकर रोड पर उतर आये और दोनों ओर से आ रहे वाहनों को असलहों की दम पर रोक दिया। इससे गाड़ी चालकों में हड़कम्प मच गया और काफी देर हंगामा होता रहा। सुरक्षा गाॅर्ड की दबंगई की वीडियो बनाने पर रोड खाली किया गया। उसके बाद पुल से अन्य वाहनों को निकाला गया।
------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें