सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

21.05.2019

स्वास्थ्य विभाग दस्त नियंत्रण को चलायेंगा विशेष अभियान जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चे होंगे अभियान के पात्र, 28 मई से चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा पूरनपुर-पीलीभीत। डायरिया जैसे प्राण घातक रोग को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाने की रणनीति तैयार कर चुका है, आगामी 28 मई से 09 जून तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत एएनएम व आशा डोर टू डोर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस व नमक चीनी के घोल पिलाने की सलाह देंगीं। नन्हे बच्चों में पानी की कमी से होने वाले रोग डायरिया की रोक थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना अधिकारी संयुक्त अभियान चलाकर दस्त पखवाड़ा को सफल बनाने में लगे है। अभियान के संबंध में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे एसीएमओ सीएम चर्तुवेदी ने एएनएम व आशा बहुओं के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि आगामी 28 मई से 09 जून तक एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएम वितरण करेंगी और परिवार के लोगों को अभियान तहत टिप्स बताएंगी। बच्चों के लिए ओआरएस व जिं...

20.05.2019

ट्रक चालक ने बाइक सवार रौदे भट्टा मालिक की मौत, एक युवक गंभीर पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दिलावपुर ईंट भट्टे से पूरनपुर आ रहे नसीर अहमद पुत्र शाहनूर 50 निवासी ररूरा थाना बण्डा व आशिफ पुत्र शमशेर 25 निवासी बरखेड़ा की स्वामी महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे तेजगति ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नसीर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई व आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। -------------------------------------------- बाढ़ बचाव कार्...

19.05.2019

सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला क कार ने जोरदार टक्कर मारदी और फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला गोण्डा थाना बाबागंज के गांव दिवरी चौराहा निवासी वृजप्रता पत्नी आंधीराम शनिवार को मिनी बस से बेटे जोगिन्दर व अन्य परिवार के सदस्य के साथ पंजाब शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। पूरनपुर खुटार रोड चीनीमिल के सामने एक ढावा पर खाना खाने के लिए उतरे थे। इसके बाद महिला वृजप्रता खाना खाकर रोड क्रास कर रही थी कि अचानक तेजगति से आ रही अज्ञात कार ने वृजप्रता को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। इधर महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। -------------------------------...

18.05.2019

गर्मी की छुट्टियों में भी प्रेरणा मोबाइल एप के जरिए होगी छात्रों की डाटा फीडिंग अतिरिक्त काम के बोझ तले दबे शिक्षकों की बढ़ रहीं मुश्किले पूरनपुर-पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षण कार्य से दूर होते जा रहे हैं, वे शिक्षण कार्यक्रम के अलावा अतिरिक्त योजनाओं के बोझ तले दबे जा रहे हैं। छुट्टियों के दौरान मिलने वाले निर्देशों की सूची देखकर गुरुजी का पसीना छूट रहा है। शिक्षण काम करने के बजाय गुरूजी विभागी कागजी कार्रवाई पूरी करने में लगे हुए हैं। शिक्षकों की नौकरी अब पहले जैसी नहीं रही। वर्तमान समय का परिदृश्य पूरी तरह से बदल चुका है अब गुरुजी पढ़ाई ही नहीं करा पा रहे हैं। उनके हिस्से में इतने ज्यादा काम आ गए हैं, 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश होने वाला है लेकिन उससे पहले गुरुजन चकराए हुए हैं कि उन्हें प्रेरणा एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं का बायोडाटा अर्जित कर सर्वे पूरा करना है। ग्रेडेड लर्निग की अपडेट फीडिंग भी कराना है। परिवार रजिस्टर सर्वे भी दो दिन पहले ही पूरा करना है, बात यहीं पर खत्म नहीं होती है छह साल के बच्चों का सर्वे भी पूरा करना है। इंसेट-...

17.05.2019

इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र मे एसएसबी व पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल व्यवसाई को ब्राउन शुगर सहित कुछ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। काफी दिनों से नशीले पदार्थ के कारोबार में संलिप्त था। उसको पकड़ने के लिए काफी समय से टीम इस पर कार्य कर रही थी। जिसकी सफलता गुरुवार को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ने में मिली है। पीलीभीत एसएसबी की 49वीं वाहिनी व संपूर्णानगर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपित को दबोचा गया है। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह एवं 49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी बसही के सहायक कमांडेंट रामचंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के अनुसार बसही बाजार में भारत-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 200 के निकट मुख्य आरक्षी रमनदीप, सहायक विकास मिश्रा, चालक टिंटू मंजय के अलावा संपूर्णानगर पुलिस के खजुरिया चौकी इंचार्ज जीवन सिंह एवं राजकुमार की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा है। युवक बाजार में मोहन क्लीनिक के नाम से मेडिकल का संचालन करता है, जिसके पास से 8...

16.05.2019

ट्रांस शारदा पार वाले ही नहीं बरसात में शहीद गांव के लोग भी बदलते है रास्ता शहीद गांव की शर्मनाक तस्वीर बयां कर रहा मुख्य मार्ग, आजादी के 72 साल बाद भी नहीं बन सका पांच किलो मीटर रोड पूरनपुर-पीलीभीत। नगर से महज पांच किलो मीटर दूर स्थित शहीद गांव की उपेक्षा देखनी हो तो ब्लाक रोड पर आगे चले जाजिए। र्दुदशा का आलम यह है कि आजादी के 72 साल बाद भी शहीद गांव को पक्के मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। तहसील पूरनपुर के गांव मुजफ्फरनगर शहीदो का गांव है। यह सड़क कई दशक बीतने के बाद कच्ची है। गर्मी के मौसम में लोग धूल फांकते हुए नगर को आते है और बरसात में ट्रांस शारदा क्षेत्र की तरह रास्ता बदलकर पूरनपुर पहुंचते है। इस गांव को पूरे देश में शहीद नत्थू लाल-माखन लाल की शहादत के लिए स्मर्ण किया जाता है। जनवरी माह में एक दिवसीय मेला भी आयोजित होता है। शहीदी दिवस पर लगने वाले मेला में कई दशक से अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक, नेता भाषण में रोड बनबाने की घोषणाएं कर चुके है लेकिन यह रोड अभी भी धूल व कच्ची मिट्टी से भरा हुआ है। गर्मियों में धूल-धक्कड़ व बरसात में दलदल में तब्दील होने वाले शहीद मार्ग के निर्माण ...

15.05.2019

  ठाकुर द्वारा मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठा न  पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर से 108 महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के साथ धार्मिक पद यात्रा में भाग लिया, नगर के मुख्य मार्गों निकाली गई भव्य कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा के साथ ही धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया है। रामलीला मैदान रोड स्थित मोबाईल टावर के पास श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पद यात्रा के बाद शुरू हुए अनुष्ठान में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर सहभागिता की। कलश यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर सीमेंट रोड मुख्य बाजार संजय गांधी मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में राधा बल्लभ गुप्ता, मनमोहन खन्ना, रामू प्रजापति, विनीत, नवनीत खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, राममूर्ति, संगीता, अलका, जौली खंडेलवाल, विक्की देवल, स्वाति, सविता, विनीता, सुंदर लाल प्रजापति, सोनू गुप्ता, कमला देवी, राधा, गुड्डी, माया देवी, कमला देवी, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे...