सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18.05.2019

गर्मी की छुट्टियों में भी प्रेरणा मोबाइल एप के जरिए होगी छात्रों की डाटा फीडिंग
अतिरिक्त काम के बोझ तले दबे शिक्षकों की बढ़ रहीं मुश्किले
पूरनपुर-पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षण कार्य से दूर होते जा रहे हैं, वे शिक्षण कार्यक्रम के अलावा अतिरिक्त योजनाओं के बोझ तले दबे जा रहे हैं। छुट्टियों के दौरान मिलने वाले निर्देशों की सूची देखकर गुरुजी का पसीना छूट रहा है।

शिक्षण काम करने के बजाय गुरूजी विभागी कागजी कार्रवाई पूरी करने में लगे हुए हैं। शिक्षकों की नौकरी अब पहले जैसी नहीं रही। वर्तमान समय का परिदृश्य पूरी तरह से बदल चुका है अब गुरुजी पढ़ाई ही नहीं करा पा रहे हैं। उनके हिस्से में इतने ज्यादा काम आ गए हैं, 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश होने वाला है लेकिन उससे पहले गुरुजन चकराए हुए हैं कि उन्हें प्रेरणा एप के माध्यम से छात्र-छात्राओं का बायोडाटा अर्जित कर सर्वे पूरा करना है। ग्रेडेड लर्निग की अपडेट फीडिंग भी कराना है। परिवार रजिस्टर सर्वे भी दो दिन पहले ही पूरा करना है, बात यहीं पर खत्म नहीं होती है छह साल के बच्चों का सर्वे भी पूरा करना है।
इंसेट-
40 दिन का देना है होमवर्क
ग्रीष्मावकाश 20 मई से होगा। उससे पहले बच्चों को सामाजिक विज्ञान, गणित, हिन्दी समेत सभी विषयों के लिए होमवर्क भी देना है। इतने सारे कामों के नीचे दबे शिक्षकों के सामने होमवर्क देना भी बड़ी दुश्वारी वाला काम हो सकता है।
इंसेट-
मोबाइल से डाटा फीड करना चुनौती 
शारदा अभियान के तहत 200 से 300 बच्चों का डाटा फीड करना भी आसान नहीं है। गुरुजनों को विभाग ने काफी मुश्किल भरा काम दे दिया है खास बात यह है कि कम्प्यूटर आपरेटरों के जरिए यह काम तेजी से हो सकता था। दिलचस्प बात यह है कि फीडिंग न करने पर वेतन रोकने की कार्रवाई भी हो सकती है।
-----------------------------------------
सड़क दुर्धटना में युवक की दर्दनाक मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कस्बा माधोटांडा निवासी सुरेश कश्यप 33 पुत्र जसवंत कश्यप की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि सुरेश कश्यप की ससुराल छोटा शेरपुर में है। शुक्रवार की शाम सुरेश कश्यप बाइक से ससुराल जा रहा था। माधोटांडा-पीलीभीत हाइवे पर वाणी ढावा के पास पहुंचने पर बाइक की टक्कर एक साइकिल से हो गई और बाइक तेज होने से अनियंत्रित होर पलट गई। हादसे में सुरेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकटठा हो गई और 108 पर फोन कर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया। सीएचसी पूरनपुर में चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजन रोते विलखते अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए पीलीभीत भेजा है।
--------------------------------
घरेलू कलह के चलते युवक ने पिया कीटनाशक 
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। ग्रामीण की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी छविनाथ की किसी बात को लेकर घर वालों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है इस बात से आवेश में आकर युवक ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की। आत्महत्या करने के प्रयास के बाद घर में हड़कम्प मच गया। कीटनाशक पीने से ग्रामीण की हालत बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर गया। छविनाथ को जमीन पर गिरा देख परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया है।
-------------------------------
बौद्ध पूर्णिमा पर आयोजित हुआ विशाल भण्डारा
पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को बौद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध की 2582वीं जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। इसके उपलक्ष्य में कढ़ी चावल का विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सैकड़ां लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर विचार गोष्ठी भी हुई इसमें सच्चिदानंद वर्मा ने कहा कि दुनिया गौतम बौद्ध के आदर्शों सिद्धांतो पर चले तो समाज में भेदभाव, ऊंच नीच, दंगा फसाद न हो। ढाई हजार साल पूर्व भगवान बौद्ध ने अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। भगवान गौतम बौद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व वैसाख पूर्णिमा में हुआ था। जन्म के दिन ही गौतम बौद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसके बाद 80 वर्ष की आयु में 483 ईसा पूर्व कुशीनगर में निधन हो गया था। उस दिन से भगवान बौद्ध की जंयती हर वर्ष मनायी जाती है। इस अवसर पर आयोजक प्रदीप सागर, अश्वनी गौतम, विश्वनाथ कुुुशवाहा, नरेश पाल सिंह, किशन लाल, पवन सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
-----------------------------------
मजदूर के साथ हुई मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूर 
हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव राणाप्रतापनगर में शारदा बाढ़ बचाव कार्य कर रहे एक मजदूर के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की थी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उलटा, पीड़ित को बार-बार मारने की धमकी मिल रही है। 
थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा निवासी विनोद राठौर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि वह गांव के ही विजय कुमार पुत्र कल्लू और कमलेश पुत्र राजाराम के साथ राणाप्रतापनगर गांव में शारदा नदी पर बाढ़ बचाव कार्य के अंर्तगत मजदूरी कर रहा था। एक दिन गांव वालां ने बाढ़ खंड के अधिकारियो से शिकायत कर बिना जाल में ही बोरी डालने की शिकायत की थी। इस पर विभागीय अभियंता मौके पर जांच करने पहुंचे थे। उस दौरान पीड़ित ने नदी में डुबकी लगाकर खुली बोरी को दिखा दिया था। इसी बात की रंजिश मानकर उपरोक्त दोनां ने जमकर पिटाई लगा दी। पीड़ित ने डायल 100 पुलिस व थाने मे तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हो गये है। इधर, मजदूरी का बकाया चार हजार रूपये भी नही दे रहे है। दबाव बना रहे है कि तहरीर वापस लो नहीं तो हाथ-पैर तोड़ देगे। इससे पीड़ित काफी भयभीत है।
----------------------------------------
नाबालिग के साथ किया दुराचार
पूरनपुर-पीलीभीत। किशोरी को घर में अकेला पाकर एक युवक घर में घुस आया और किशोरी को जबरन उठाकर अपने घर लेजाकर उसके साथ दुराचार किया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।  

गांव भगवन्तापुर के रहने वाले एक ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 02 मई को पुत्री घर में अकेली थी। इस का फायदा उठाकर गांव के ही मुकेश सिंह पुत्र बहादुर सिंह व रेशम सिंह पुत्र उत्तम सिंह पुत्रगण राजबहादुर घर में घुस आये और नाबालिग को उठाकर ले गये। आरोप है कि नाबालिग के साथ बलत्कार किया। परिजन जब घर वापस आये तो गांव वालों ने बताया कि उसकी पुत्री को उक्त लोग उठाकर ले गये। परिजन जब लड़की को लेने गए तो उक्त आरोपितों ने धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता अपनी पुत्री के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने जा रही थी। इस दौरान ग्राम प्रधान अवधेश शर्मा व शिव कुमार सिंह एवं रामचन्द्र सिंह, प्रताप सिंह, नीरज शुक्ला आदि लोगों ने समझौता करा दिया और विवाह के लिए 80 हजार रुपये देने को रजामंद हुए। लेकिन जब पीड़िता ने विवाह का दबाव बनाया और विवाह के लिए पैसे दिलवाने के लिए कहा तो मुकेश सिंह आदि ने गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। 
-------------------------------
गौशाला पर गोष्ठी का आयोजन
पूरनपुर-पीलीभीत। भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में पूर्णिमा के दिन हवन पूजन और गोष्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रबंधक अनंतराम पालिया के नेतृत्व में हुआ। इसके साथ ही एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। हवन पूजन में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की और प्रसाद ग्रहण किया। 
--------------------------------
अज्ञात वाहन से रौदकर एक की मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात एक अज्ञात वाहन से टकराकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। रात्रि करीब दो बजे बण्डा रोड पर उदयकरनपुर के पास लौकाई फार्म निवासी सुखदेव सिंह 60 पुत्र सिगारा सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुखदेव सिंह को रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था। उसके बाद पीलीभीत के लिए रेफर करने के दौरान फार्मर की मौत हुई। सूचना पर पहुंचे एसआई दीपचन्द ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया हैं।
--------------------------------
वांछित आरोपित गया जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने वांछित आरोपित के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
गोवध के मामले में फरार चल रहे आरोपित युवक छोटा पुत्र अन्टा निवासी मोहल्ला साहूकारा एसआई संजीव सिंह तोमर ने घर से दबोचकर चालान कर दिया है। आरोपित युवक काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में धरा गया।
----------------------------------





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...