सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.05.2019

ट्रक चालक ने बाइक सवार रौदे भट्टा मालिक की मौत, एक युवक गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



दिलावपुर ईंट भट्टे से पूरनपुर आ रहे नसीर अहमद पुत्र शाहनूर 50 निवासी ररूरा थाना बण्डा व आशिफ पुत्र शमशेर 25 निवासी बरखेड़ा की स्वामी महाविद्यालय के पास सामने से आ रहे तेजगति ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नसीर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई व आशिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया है और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

--------------------------------------------

बाढ़ बचाव कार्य में हो रहे घपले के मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की डीएम से शिकायत
हजारा-पीलीभीत। बाढ बचाव कार्य के तहत बनाये जा रहे कटर को पूरा किये बगैर ही मानक के विपरीत जीओ बैग लगवाने से ग्रामीणो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।



ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव राणाप्रतापनगर को शारदा नदी के भू-कटान से बचाने के लिए इस समय भारी भरकम बजट से शारदा नदी पर कटर बनाया जा रहा है। लेकिन बाढ़ खण्ड के अधिकारी मौके पर न होने से ठेकेदार फायदा उठाते हुए आनन-फानन मे कटर को पूरा कराने मे जुटे हुए है। कटर नंबर दो व तीन पर कटर के सभी साइडो के किनारे लगभग साढे पांच मीटर का स्लोप बनाने के बाद ही जीओ बैग लगाया जाना है, लेकिन स्लोप बनाये बगैर ही कटर नंबर दो व तीन पर जीओ बैग लगाना शुरू कर दिया है। जानकारी होने पर राणाप्रतापनगर की क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और बिना स्लोप के जीओ बैग लगाने का विरोध करने लगे और बीडीसी ने बाढ़ खण्ड के अभियन्ता पीडी मौर्या से शिकायत कर मानक के विपरीत कार्य कराये जाने की शिकायत की है। अभियंता ने तुरंत ठेकेदार के मुख्य मुंशी शादाब व अमित यादव को स्लोप बनवाने के लिए कहा है। इधर, राणाप्रतापनगर गांव के दक्षिण दिशा के तरफ बन रहे कटर संख्या 20 से 28 तक गहराई किये बगैर ही सिल्ट के ऊपर बोरी रखकर कटर बनाया जा रहा है। गहराई न होने से कटर पानी के थपेड़े को झेल नही पाएगा और धराशाई हो जाएगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि काफी दिन से बाढ बचाव कार्य चल रहा है लेकिन बाढ खंड के अधिकारी मौके पर मौजूद नही रहते है। विभागीय अधिकारी के मौके पर नही होने से ठेकेदार मानक को दरकिनार कर मनमानी तरीके से कार्य करा रहे है। राणाप्रतापनगर की क्षेत्र पंचायत सदस्य शशी शर्मा उर्फ शशीकला शर्मा ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को शिकायती पत्र भेजकर सील्ट के ऊपर बोरी लगाने और बिना स्लोप के ही जीओ बैग लगाने की जांच कराने और दोषियां के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

-------------------------------------

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव मोहनापुर में शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम सोमवार को कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ है। इसमें 51 महिलाओं ने पवित्र बाबा इकोत्तरनाथ शिव मंदिर से जल भरकर वहां से पैदल मोहनापुर सिद्ध बाबा स्थान के लिए कलश यात्रा प्रारंभ की गई यह यात्रा कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हुई। कलश स्थापना एवं कलश पूजन किया गया इस दौरान भक्तों के अंदर अति उत्साह देखा गया, ढोल नगाड़ों के मध्य भक्त नाचते गाते चल रहे थे। दोपहर 3ः00 से 7ः00 तक श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम रखा गया है। काशी से आये विद्यापीठ के विद्वान ब्राह्मणों ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया है। कार्यक्रम में रामपाल सिंह, हरि सिंह, रामनिवास शमा,र् अजय सिंह, गायत्री भजन संदीप खंडेलवाल सहित भारी संख्या में भक्त जन रहे।

------------------------------------------

एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पौने तीन लाख नेपाली करंसी के साथ मौलवी को दबोचा
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी ने लगभग पौने तीन लाख नेपाली करंसी के साथ एक मौलवी को धर दबोचा है, पकड़े गए व्यक्ति को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।

  

बॉर्डर क्षेत्र के 49वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी बसही के सहायक सेना नायक को मुखबिर ने सूचना दी कि एक मौलवी युवक बड़ी मात्रा में रुपए लेकर आ रहा है, इस पर सहायक सेना नायक रामचंद्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक महेश्वरी मथू कांस्टेबल विजय मिश्रा, रविंद्र कार्की आदि जवानों को सीमा पर भेज कर चौकसी बरतने के साथ विशेष पेट्रोलिंग कराई। भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय स्तंभ संख्या 200 के निकट भारत से नेपाल जा रहे एक मौलवी युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी को बीओपी चौकी बसही के मुख्यालय लाकर तलाशी ली गई तो मौलवी युवक के पास से दो लाख सड़सठ हजार पांच सौ रुपए नेपाली करंसी बरामद हुई। युवक ने इतनी बड़ी रकम के बारे में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पकड़े गए मौलवी युवक ने अपना नाम महशर अली बरकाती पुत्र रहमत बरकाती निवासी ग्राम व थाना जोशीनगर जिला कैलाली, धनगढ़ी नेपाल बताया है। बरामद करंसी का सीजर बनाकर कस्टम विभाग पलिया कलां लखीमपुर खीरी के सुपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा से होकर भारतीय मुद्रा व नेपाली मुद्रा की तस्करी की गतिविधि बढ़ रही है इनको नकारा नहीं जा सकता है। उधर, बसही कैंप के सहायक सेनानायक रामचंद्र सिंह ने बताया है कि युवक को नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है, सीमा पर जवान पैनी निगाह रखते हुए सतर्कता के साथ गश्त कर रहे हैं।

-----------------------------------------

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

पूरनपुर-पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



कस्बा माधोटांडा मोहल्ला बरगद निवासी शहनाज पुत्री कफील अहमद की शादी 5 वर्ष पूर्व चुन्ने खां पुत्र इरसाद निवासी गांव रम्पुरा कपूर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को आयेदिन प्रताड़ित करने लगे और एक लाख रूपये नगद कूलर फ्रिज मोटर साईकिल आदि की मांग करने लगे। 09 मई को चुन्ने खां, जेठ शोजू खा, पुत्र इरसाद खा,ं जेठानी मैराज वेगम पत्नी भोज़ खां निवासी रम्पुरा कपूरपुर नन्द सनी नंदोई साजिद निवासी नूरी नगर पूरनपुर देहात ने एक राय होकर विवाहिता शहनाज को जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

-----------------------------------

एसएसबी ने नेपाली युवक को भारतीय मुद्रा के साथ किया गिरफ्तार

हजारा-पीलीभीत। एसएसबी जवानों ने एक नेपाली युवक को लाखों रुपए भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया है, एसएसबी का चेक पोस्ट पार करके भारत आ रहा था। पकड़े गए युवक को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।



इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के 49 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत की बीओपी चौकी कमलापुरी के अंतर्गत खजुरिया चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों ने एक नेपाली युवक को चेक पोस्ट पार करते समय रोककर जामा तलाशी के दौरान एक लाख रुपए भारतीय मुद्रा और सात सौ रुपए नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। इतना रुपए लेकर जा रहे युवक से कैंप मुख्यालय कमलापुरी के प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार के समक्ष प्रस्तुत कर पूछताछ की गई तो नेपाली युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामला संदिग्ध होने पर एसएसबी ने नेपाली युवक को भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ कस्टम विभाग पलिया कलां लखीमपुर खीरी के सुपुर्द कर दिया है। चौकी के प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक श्याम सिंह रावत पुत्र दिलीप सिंह रावत बैलोरी जिला कंचनपुर नेपाल को पिलर संख्या 208 नेपाल का रहने वाला है और भारत आते समय संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।े

---------------------------------------------------

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ दी तहरीर

पूरनपुर-पीलीभीत। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई दर्ज कराने की मांग की है।



थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह पुत्र हंसराम सिंह ने तहरीर देकर गांव के ही सुरजीत पुत्र राजाराम पर आये दिन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गालियां देता है। इस पर समझाने गए वीरेन्द्र के साथ भी गाली गलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद सुरजीत के घर के लोग सप्पू पुत्र सुरजीत, सरवेश पुत्र राजाराम, हरीश व राजीव पुत्र अम्विका प्रसाद धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

---------------------------

झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर मासूम ने तोड़ा दम

पूरनपुर-पीलीभीत। एक झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर पांच वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक बच्चा परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे आरोपित चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मासूम की वहीं मौत हो गई।



झोलाछाप डाक्टर ग्रामीणों की जान माल से किस कदर खिलवाड़ कर रहे है मिसाल के तौर पर नवदिया टांडा क्षत्रपति का मामला ताजा उदाहरण सामने है, गांव शिवनगर से नानी के घर आये एक मासूम की डाक्टर के गलत इलाज से जान चली गयी और गांव में सनसनी फेल गई। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर का रहने वाले ग्रामीण वीर सहाय का पांच वर्षीय पुत्र शिव परिजनों के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव नवदिया टांडा क्षत्रपति रिश्तेदारी में आया हुआ था। बताते है कि अचानक शिव की तबियत खराब होने पर उसे झोलाछाप चिकित्सक राजपाल निवासी पूरनपुर देहात के क्लीनिक पर ले जाया गया। आरोप है कि डाक्टर के गलत उपचार से शिव की मौत हो गई। इसके बाद गांव वालों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक को पुलिस के हवाले कर दिया। उक्त मामले में देर शाम तक मुकदमें की कार्रवाई नहीं की गई थी।

-----------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...