इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र मे एसएसबी व पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल व्यवसाई को ब्राउन शुगर सहित कुछ नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। काफी दिनों से नशीले पदार्थ के कारोबार में संलिप्त था। उसको पकड़ने के लिए काफी समय से टीम इस पर कार्य कर रही थी। जिसकी सफलता गुरुवार को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ने में मिली है।
पीलीभीत एसएसबी की 49वीं वाहिनी व संपूर्णानगर पुलिस के संयुक्त अभियान में आरोपित को दबोचा गया है। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह एवं 49 वीं वाहिनी एसएसबी पीलीभीत की बीओपी चौकी बसही के सहायक कमांडेंट रामचंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के अनुसार बसही बाजार में भारत-नेपाल सीमा पर पीलर संख्या 200 के निकट मुख्य आरक्षी रमनदीप, सहायक विकास मिश्रा, चालक टिंटू मंजय के अलावा संपूर्णानगर पुलिस के खजुरिया चौकी इंचार्ज जीवन सिंह एवं राजकुमार की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा है। युवक बाजार में मोहन क्लीनिक के नाम से मेडिकल का संचालन करता है, जिसके पास से 8.66 ग्राम ब्राउन शुगर, 525 गोली नेट्रोवेट 10 के अलावा 582 स्पास्मो कैप्सूल एवं 5600 भारतीय करेंसी बरामद की गई है। इसका सीजर 4 लाख 56 हजार के करीब बना है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय कुमार प्रसाद पुत्र बंका पंडित हाल पता संपूर्णानगर बताया है। जबकि स्थाई पता बिहार के गांव मुरैना थाना दरौली जिला सिवान बिहार का रहने वाला बताया है। जानकारी के अनुसार युवक दो-तीन माह से नशे के कारोबार में संलिप्त था लेकिन शातिर होने के चलते पकड़ में नहीं आ पा रहा था। इसलिए इस पर गुप्त तरीके से कार्य किया गया है गुरुवार बसही बाजार के निकट पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
--------------------------------------------
पूर्ति निरीक्षक कार्यालय बंद होने से गरीब काट रहे चक्कर, दाने-दाने के लिए परेशान ग्रामीण
कार्यालय बाबू आचार संहिता की दुहाई देकर लौटाते है जरूरतमंद को
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार गरीबों को उनके हक को दिलाने को लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसके फरमान के पालन करने वाले ही गरीबों को चक्कर कटवा रहे है। जिले में चुनाव निपटने के बाद भी जिले के अधिकांश कर्मचारी आचार संहिता की दुहाई देकर अपने कामों से इतिश्री कर लोगों का शोषण कर रहे है। ऐसा ही हाल पूरनपुर तहसील में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय का है। इस कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक के अलावा कई संविदाकर्मी है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर रोजाना गरीब तबके के लोग खाद्यान्न सूची में नाम शमलित कराए जाने को पहुंच रहे है। उनका आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाबू आचार संहिता की दुहाई देकर काम न होने की बात कहरकर वापस भेज रहे है। जिससें वगैर काम कराए वापस लौटना पड़ता है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में तैनात संविदा कर्मियों की लापरवाही को लेकर लोगों में खासा रोष है।
--------------------------------------
स्वामी कॉलेज एमडी ने तहसील टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित
पूरनपुर-पीलीभीत। बीएससी प्रथम वर्ष में तहसील टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्वामी कॉलेज के एमडी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उज्जवल अविष्य की कामना की।
विगत 15 मई को एम0जे0पी0 रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर सभी संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिया था। इसमे पूरनपुर के अध्ययनरत बीएससी प्रथम वर्ष (बायौग्रुप) की छात्रा अफीफा नूरी पुत्री नबाब हसन, एवं ंबीएससी द्वितीय वर्ष (बायौग्रुप) की छात्रा अदीबा खानम् पुत्री बजीउल्ला खान व (मैथग्रुप) का छात्र सूरज कुमार शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने तहसील टॉप किया है। उधर, अध्ययनरत बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा (बायौग्रुप) मिस्बाह खान पुत्री मो0 आसिफ खान ने कॉलेज टॉप किया है। विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए स्वामी कॉलेज के एमडी गुरभाग सिंह ने अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया।
शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक गुरभाग सिंह ने सभी टॉपर्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं संस्था के प्राचार्य ने टापर्स को बधाई पेश की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का फल है, भविष्य में यॅूं ही आगे बढ़ते रहे। प्राचार्य ने सभी प्रवक्तागणों की तरीफ की और कहा, कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी मेहनत व लगन के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करेगें। इस मौके पर टापर्स के परिजन व संस्था के विनोद कुमार सिंह, डा0 बी0के0गुप्ता, डा0 मो0 नदीम, डा0 नरीज, डा0 उजमा, रोहित कुमार, मनोज कुमार, विनोद आदि स्टाफ मौजूद रहा।
---------------------------------------
स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम को मिले टेबलेट, गांव की सेहत होगी ऑनलाइन
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए अब एएनएम को टेबलेट के जरिए देनी होगी रिपोर्ट
रजिस्टर और कलम रखने वाली एएनएम अब टेबलेट चलातीं नजर आयेंगी
अनमोल योजना के अंर्तगत वितरित हुए गैजेट
पूरनपुर-पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किये थे कि अनमोल योजना के संचालन के लिए एएनएम को टेबलेट उपलब्ध कराये जाए। उपकेंद्रो पर एएनएम को टेबलेट डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर को दिया जाएगा। इससे ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत सारे आंकड़े स्क्रीन पर उपलब्ध रहेंगे।
पूरनपुर सीएचसी के एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह ने 50 एएनएमओ को टेबलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि एएनएम को अब रजिस्टर अपडेट रखना नहीं करना होगा। स्वास्थ्य योजनाओं की गांव में प्रगति रिपोर्ट एएनएम बनाती है। इस पूरी रिपोर्ट को एक रजिस्टर में दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाता है। पूरी प्रक्रिया में समय लगता है। अब ऐसा कुछ नहीं होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अब सारी जानकारी स्क्रीन पर उपलब्ध रहेंगी। टेबलेट में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। गोपनीयता रखने के लिए प्रत्येक टेबलेट का अपना एक आईएमईआई नंबर होगा, ताकि यह एप किसी अन्य मोबाइल व अन्य टेबलेट पर काम न कर सके। इस योजना के तहत एएनएम को टैबलेट में सारी जानकारियां दर्ज करानी होंगी। टेबलेट में अनमोल एप में एएनएम को अपने प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी दर्ज करनी होंगी। उन्होंने किन गांवों का भ्रमण किया है, कहां-कहां अपनी सेवाएं दी हैं, कितने योग्य दंपति हैं, गर्भवती व धात्री महिलाएं व बच्चे कितने हैं, बच्चे किस श्रेणी के हैं, कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ है और किनका होना है। गांव में कौन सा रोग फैला है, कितने लोग बीमार हैं, इससे संबन्धित जानकारियां टेबलेट में दर्ज होंगी।
इंसेट-
फर्जी रिपोर्ट पर लगेंगा अंकुश
टेबलेट चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एएनएम को प्रशिक्षण भी देगा। इस एप के माध्यम से एएनएम लाभार्थियों के लिए कार्ययोजना-ड्यूलिस्ट तैयार कर समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। आईएसआईपीएफ से जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से एएनएम सॉफ्टवेयर पर रिपोर्ट व फोटो अपलोड करेंगी। अभी तक वह रजिस्टर एवं फाइलों में विभागों को रिपोर्ट करती थीं।
इंसेट-
अब एक सप्ताह भर नहीं करना होगा इंतजार
अभी तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पेश करने के लिए एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एएनएम गांव की रिपोर्ट तत्काल ऑनलाइन प्रस्तुत करेंगी और बताएंगी कि गांव में कितने लोग बीमार हैं और कौन सा रोग है। इससे फर्जी रिपोर्टिंग पर भी पूरी तरह से अंकुश लगेगा। एएनएम को दिये जाने वाले टेबलेट में तीन सॉफ्टवेयर हैं जैसे अनमोल, एनसीडी तथा आईडीएसपी है। अनमोल सॉफ्टवेयर में गांव की गर्भवती माताओं व बच्चों का विवरण होगा। वहीं एनसीडी सॉफ्टवेयर में कैंसर, ब्लड प्रेशर, शुगर, मानसिक रोगी व हाइपरटेंशन आदि का पूर्ण विवरण होगा। आईडीएसपी सॉफ्टवेयर में कुष्ठ रोगी, मलेरिया, टाइफाइड- डेंगू आदि रोगों का विवरण उपलब्ध रहेगा। एएनएम के बाद आशाओं को भी स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था कर रहा है।
-----------------------------------
चार दिन से लापता चल रहे ग्रामीण का नहर से शव बरामद
पूरनपुर-पीलीभीत। चार दिन से लापता चल रहे एक ग्रामीण का शव शुक्रवार को हरदोई ब्राच के नहर से बरामद कर लिया गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
कस्बा कलीनगर के निवासी बलराम पाण्डेय 13 मई को घर से बाहर गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने थाना माधोटांडा में मृतक बलराम पाण्डेय की गुमशदगी दर्ज कराई थी। चार दिन के बाद शुक्रवार को बलराम पाण्डेय का शव घुंघचिहाई क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणां ने इसकी जानकरी घुंघचिहाई पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पीलीभीत भेजा है। बलराम पण्डेय की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया है। इससे पहले बलराम पाण्डेय का नहर पर अंग वस्त्र मिला था और ग्रामीण अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे थे। शुक्रवार को नहर से शव बरामद होने के साथ सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में हरदोई ब्रांच नहर से गोताखोर व पुलिस ने मृतक के शरीर को बाहर निकालकर पीलीभीत पोस्ट मार्टम को भेजा हैं।
--------------------------------
पत्नी को विदा कराने गए दामाद की ससुरालियों ने की धुनाई
पूरनपुर-पीलीभीत। मायके से पत्नी को लेने गए पति को मायके वालों ने जमकर पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला कायस्थान निवासी मनोज जायसवाल पुत्र वीरेन्द्र जायसवाल की पत्नी सुजाता के साथ किसी वात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर सुजाता मायके चली गई। 15 मई को मनोज पत्नी को लेने मायके गया था। जहां मनोज के साथ साला अंकित, अरविन्द, प्रमोद ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसो से जमकर पिटाई लगा दी।
----------------------------------
घर में घुसकर महिला के साथ की मारपीट
पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मार पीट की गई। दबंगो ने महिला को उसके घर में घुसकर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने में आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ढका ढवरिया निवासी रोशन जहां पत्नी शान मोहम्मद ने दी तहरीर में बताया है कि पड़ोस के ही रहने वाले शेर मोहम्मद पुत्र रफीउल्ला, जान मोहम्मद पुत्र अनवर घर में आ धमके और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपित युवको ने रोशन जहां को जमकर पीटा। शोर शराबा मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
---------------------------------
नराई जलाने पर दो दर्जन से अधिक कृषकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर-पीलीभीत। लगातार हो रहे अग्निकांड पर विराम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने राजस्व कर्मचारियों की तहरीर पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में 2 दर्जन से अधिक किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए है।
नरई जलाने के फेर में दर्जनों अग्निकांड हो चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग बेघर होकर रह गए हैं। इन अग्निकांड में ग्रामीणों के आशियाने और अनाज से लेकर फर्नीचर सब कुछ जलकर राख हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती के बाद भी लगातार नरई जलाने की सूचनाओं पर कठोर कार्रवाई करते हुए राजस्व लेखपाल विकास सिंह मोर्या की ओर से नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी कृषक मनोहर सिंह, इकबाल सिंह व गैरतपुर जप्ती निवासी बलदेव प्रसाद, चोखे लाल सहित 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उधर, गांव पिपरिया दुलई में कृषक बाबूराम, रामबहादुर देवेंद्र सिंह व आठ अज्ञात किसानों के खिलाफ लेखपाल आशिव खां ने मुकदमा दर्ज कराया है।
----------------------------------




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें