स्वास्थ्य विभाग दस्त नियंत्रण को चलायेंगा विशेष अभियान
जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चे होंगे अभियान के पात्र, 28 मई से चलेगा दस्त नियंत्रण पखवाड़ा
पूरनपुर-पीलीभीत। डायरिया जैसे प्राण घातक रोग को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाने की रणनीति तैयार कर चुका है, आगामी 28 मई से 09 जून तक दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत एएनएम व आशा डोर टू डोर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस व नमक चीनी के घोल पिलाने की सलाह देंगीं।
नन्हे बच्चों में पानी की कमी से होने वाले रोग डायरिया की रोक थाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास परियोजना अधिकारी संयुक्त अभियान चलाकर दस्त पखवाड़ा को सफल बनाने में लगे है। अभियान के संबंध में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे एसीएमओ सीएम चर्तुवेदी ने एएनएम व आशा बहुओं के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि आगामी 28 मई से 09 जून तक एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएम वितरण करेंगी और परिवार के लोगों को अभियान तहत टिप्स बताएंगी। बच्चों के लिए ओआरएस व जिंक की टेबलेट दी जायेंगी और डायरिया जैसे लक्षण होने पर नमक चीनी का घोल देने को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह, अजय शुक्ला सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
इंसेट-
अनुपस्थित एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश
मंगलवार को दस्त पखवाड़ा नियंत्रण की बैठक लेने के बाद एसीएमओ चन्द्र मोहन चर्तुवेदी ने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया और गैर हाजिर एएनएम पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने एमओआई डा0 छत्रपाल सिंह को आदेशित करते हुए अनुपस्थित एएनएम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है और एक दिन का वेतन काटने की हिदायत दी। एसीएमओ के निरीक्षण में शशि मिश्रा, सरिता देवी, राजकुमारी, वधना, निशा, रंजना देवी, मोनिका, सरोज कुमारी, माया देवी, अमला वती पाण्डेय, रंजना सिंह, पूजा, मंजीत रानी, गीता, ममता आर्य, शीतल सिंह, विश्वता राजपूत व संतोष कुमारी एएनएम गैर हाजिर मिलीं। सभी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही हैं।
---------------------------------
सीमा पर एसएसबी ने पकड़ा हजारों का इलेक्ट्रॉनिक सामन
हजारा-पीलीभीत। बसही एसएसबी ने स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सत्तर हजार की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक, हार्डवेयर, रसायनिक खाद, साइकिल व दो कूलर और गैस चूल्हा पकड़ा है।
पकड़े गए सामान को एसएसबी ने पलिया कस्टम के हवाले कर दिया है। 49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बसही कंपनी प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात 10ः00 बजे अंतरराष्ट्रीय पिलर संख्या 198 (768 )के निकट कुछ तस्कर साइकिलों पर इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर और 5 बोरी खाद दो कूलर 13 गैस चूल्हा आदि सामान लादकर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। गस्त कर रहे जवानों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तस्करों की घेराबंदी की। लेकिन तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग गए । एसएसबी ने पकड़े गए सामान का सीजर बनाकर पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। स्पेशल पेट्रोलिंग के दौरान सहायक उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और सिपाही अमर भारती मौजूद रहे।
----------------------------------
स्वामी एजूकेशन महाविद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन
पूरनपुर-पीलीभीत। स्वामी एजूकेशन काम्पलेक्स महाविद्यालय कालेज ऑफ बी0टी0सी0 में डी0एल0एड0 बैच 2017 के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु शिक्षकों का स्काउट एण्ड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है।
17 मई से चल रहे 05 दिवसी स्काउट एण्ड गाइड प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में संस्था के अध्ययनरत 41 प्रशिक्षु उपस्थित रहें। प्रशिक्षण के दौरान अभिषेक पाण्डे जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) ने सभी प्रशिक्षु को झंडा, गीत, नियम, प्रतिज्ञा, पेट्रोल स्थिति, बायॉ हाथ मिलाना, स्काउट गाइड चिन्ह, संकट के समय में एक-दूसरे की सहायता करना, और तरह-तरह के खेलो के माध्यम से मनुष्य को होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना व जल ही जीवन है इसको बर्बाद न करें, इस प्रतिज्ञा के साथ आज इस 5 दिवसीय स्काउट एण्ड गाइड प्रशिक्षण शिवर का समापन हुआ। प्रशिक्षण समापन के दौरान संस्था के सरक्षंक सरदार भजन सिंह उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान विनोद कुमार सिंह प्राचार्य, उजमा परवीन, मनोज प्रजापति, विक्रम प्रताप सिंह, सौरभ सक्सेना, रोहन जायसवाल, रवि यादव के साथ प्रशिक्षु प्रभजोत कौर, शिवानी पाण्डे, प्रियंका वर्मा, प्रतिभा गंगवार, मधुवाला सरोज, ज्योति भारती, शिल्पी राजपूत, आकाक्षा, अतुल, आदित्य, रामवीर आर्य आदि प्रशिक्षु मौजूद रहे।
------------------------------------------
किशोरी अपहरण मामले में केस दर्ज
पूरनपुर-पीलीभीत। दो दिन पूर्व हुए किशोरी अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपितां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव ढ़क्का चांट निवासी एक ग्रामीण की पुत्री 19 मई को अपहरण कर ली गई थी। घर से बाहर घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है कि गांव के ही रतन मण्डल पुत्र शंकर मण्डल व उसके भाई ने मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने किशोरी की तलाश की। लेकिन काफी तलाश करने पर भी किशोरी का कुछ पता नही चल सका। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर उक्त लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रतन मण्डल पुत्र शंकर मण्डल व भाई निवासी ढ़का चांट के विरूद्ध प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है।
-------------------------------
युवक के साथ की मारपीट
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक को लात घूंसो से जमकर पीटा गया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी रामपाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह ने दी तहरीर में बताया है कि गांव के ही सियाराम पुत्र सुक्खा, धर्मेन्द्र, रामऔतार, कल्लू पुत्रगण सियाराम ने पानी निकास की जगह पर दीवार खड़ी कर दी। रामपाल ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मिलकर रामपाल को लाठी डंडो से जमकर पिटाई लगा दी। मारपीट में रामपाल को काफी चोटे आईं है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
--------------------------------------
श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेता राधेश्याम सागर के निवास मोहल्ला कायस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आयोजन में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प मालाएं अर्पित की गई। सभा में राधेश्याम सागर ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी के दिए गए योगदान का भारत हमेशा ऋणी रहेगा, उन्होने देश में पंचायत राज लागू कर ग्रामीण क्षेत्र मे प्रधानों को स्वयं गांवों में विकास कार्य करने का अधिकार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष सरोजनी सागर व संचालन विजयपाल विककी ने किया। इस दौरान श्यामनाथ भरद्वाज, नरेश वर्मा, रहीस अहमद, विकास सागर, राहुल सागर, प्रदीप सागर, हीरालाल सागर, विजय प्रकाश, गौतम उपस्थित रहे।
--------------------------------



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें