सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16.05.2019

ट्रांस शारदा पार वाले ही नहीं बरसात में शहीद गांव के लोग भी बदलते है रास्ता
शहीद गांव की शर्मनाक तस्वीर बयां कर रहा मुख्य मार्ग, आजादी के 72 साल बाद भी नहीं बन सका पांच किलो मीटर रोड
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर से महज पांच किलो मीटर दूर स्थित शहीद गांव की उपेक्षा देखनी हो तो ब्लाक रोड पर आगे चले जाजिए। र्दुदशा का आलम यह है कि आजादी के 72 साल बाद भी शहीद गांव को पक्के मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। तहसील पूरनपुर के गांव मुजफ्फरनगर शहीदो का गांव है। यह सड़क कई दशक बीतने के बाद कच्ची है। गर्मी के मौसम में लोग धूल फांकते हुए नगर को आते है और बरसात में ट्रांस शारदा क्षेत्र की तरह रास्ता बदलकर पूरनपुर पहुंचते है। इस गांव को पूरे देश में शहीद नत्थू लाल-माखन लाल की शहादत के लिए स्मर्ण किया जाता है। जनवरी माह में एक दिवसीय मेला भी आयोजित होता है। शहीदी दिवस पर लगने वाले मेला में कई दशक से अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक, नेता भाषण में रोड बनबाने की घोषणाएं कर चुके है लेकिन यह रोड अभी भी धूल व कच्ची मिट्टी से भरा हुआ है। गर्मियों में धूल-धक्कड़ व बरसात में दलदल में तब्दील होने वाले शहीद मार्ग के निर्माण को जिले की सांसद मेनका संजय गांधी व विधायक बाबूराम पासवान ने भी कोई ठोस प्रयास नहीं किये। इसके चलते यह रोड वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, इसके अलावा शहीद गांव में शुद्ध पेयजल पानी व पक्की सड़क गांव वालों के लिए स्वन से कम नहीं है। पूरनपुर से करीब पांच किलो मीटर दूरी पर स्थित शहीद गांव मुजफ्फरनगर है और इसके अलावा यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। लेकिन अधिकारियों की उपेक्षा के चलते शहीद गांव मूल अधिकारों से वंचित हैं।
    जोधेलाल राठौर       
इस गांव के लिए अगर आसाम हाइवे से जाए तो पूरनपुर से दस किलो मीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर रोड बन जाए तो ब्लाक रोड से पांच किलोमीटर पर ही पूरनपुर पहुंचा जा सकता है। 

                                                                                         
    मंजीत सिंह         
हम लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है कि रास्ता पक्का हो गए और लोगों को इसका लाभ मिले, लेकिन अभी तक नेता व अधिकारियों ने सिर्फ वायदे ही किये है। गांव को आने वाली एम्बुलेंस दस किलो मीटर का चक्कर काटकर आती है। इससे काफी तकलीफ है। रोड बनबाने के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।

   इश्तियाक अहमद       
मुजफ्फरनगर गांव तहसील पूरनपुर का गौरव है, उसके बावजूद इस गांव में अभी भी कोई ऐसी सुविधा नही है जिससे शहीद गांव का मान बढ़े। इस मार्ग निमार्ण से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। गांव की दुर्दशा के लिए अधिकारियों की लापरवाही जिम्मेदार है।


   तरसेम सिंह                      
इस गांव का मुख्य मार्ग अभी भी पांच किलो मीटर रोड कच्चा है, यह गांव शहीदों का कहलाया जाता है। इसके अतिरिक्त गांव में कोई सुख सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। 72 साल हो चुके है आजादी के और अधिकारी-नेता पांच किलो मीटर रोड नहीं बनवा सके इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति क्या होगी।


--------------------------------------------
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। एक सप्ताह पूर्व गांव खाता के पास निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान बरेली के एक हास्पिटल में मौत हो गई, गुरूवार को शव घर पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव महादिया निवासी मुन्नालाल 24 पुत्र हीरालाल व नंदलाल 18 पुत्र दिलसुख दोनों युवक 8 मई को गांव दोदपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे, वहां उन्हें पूरनपुर खमरिया तिराहे पर एक रिश्तेदार के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। वहीं से रिश्तेदार को देखने दोनों युवक मुन्नालाल और नंदलाल एक ही बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर आठ मई की रात्रि में करीब 9ः30 बजे गांव खाता-सुखदासपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया में उनकी बाइक गिर गई थी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर मुन्नालाल को बरेली और नंदलाल को पीलीभीत में भर्ती कराया गया था। नंदलाल की हालत उपचार के दौरान ठीक हो गई, लेकिन मुन्नालाल की हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। मुन्नालाल ने 15 मई दिन बुधवार की सुबह तड़के करीब 3ः00 बजे दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली पुलिस लाइन भेजा गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक को देखने सैकड़ों लोग उनके घर पर पहुंचे। मृतक मुन्नालाल की शादी करीब 10 माह पूर्व पीलीभीत के गांव सरदाह मड़रिया जसवंत कुमारी से हुई थी। पति की मौत होने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मुन्नालाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे, इनकी दो बहनें हैं। माता-पिता अपने बेटे की मौत से काफी आहत हैं। परिवार में सब लोग मजदूरी कर पालन-पोषण कर रहे थे। सैकड़ों लोगों में उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पिता हीरालाल ने अंतिमसंस्कार के दौरान पुत्र को मुखाग्नि दी।
--------------------------------
विवाहिता के साथ की मारपीट
पूरनपुर-पीलीभीत। मोबाइल से मायके बात करने पर आरोपित पति ने विवाहिता को जमकर लात घूंसो से पीटा और मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

गांव लोधीपुर निवासी शबनम पत्नी जियाउल खां ने बताया है कि शादी एक माह पूर्व जियाउल खां पुत्र चुन्ने के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुइ्र थी। बुधवार को शबनम मोबाइल से मायके मां से बात कर रही थी, इस बात को लेकर आरोपित पति जियाउल खां, अताउल, चचिया ससुर अलीम खां, ननद पम्मी, सिम्मी, शमन, भूरा, शमशुल खाव व चार अज्ञात लोगों ने मिलकर शबनम की लात घूंसो से जमकर पीटा और मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में पीड़िता को काफी चोटे आईं है। पीड़िता ने जब कोतवाली जाकर तहरीर दी तो आपरोपित ने मायके जाकर लोगों को जमकर पीटा। इसके बाद पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
---------------------------------------
तीन साल से खराब पड़ा इण्डिया मार्का हेंड पम्प
पूरनपुर-पीलीभीत। गर्मी की तपिश से राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने गली चौराहो पर इण्डिया मार्का नल तो लगा दिये। लेकिन उचित देख-रेख के अभाव में यह नल खराब हो चुके है। स्टेशन रोड पर निकट गुप्ता स्पेयर पार्ट्स के लगा नल पिछले कई साल से रेत युक्त पानी दे रहा था जो वर्तमान समय में खराब पड़ा हुआ हैं। 
नल खराब होने से लोग गर्मी में पानी को तरस रहे है, तीन साल से खराब पड़े इण्डिया मार्का हेंड पम्प को रिबोर करने के लिए संबंधित अधिकारी कतई गंभीर नहीं है। स्टेशन रोड पर सनी मेडिकल स्टोर के सामने वर्षो से खराब पड़ा है इसके अलावा पुलिस चौकी के पास लगा नल खराब हो चुका है। सर्वजनिक स्थलों लगे हेड पम्प खराब होने से लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि रोड की दूसरी ओर लगे इण्डिया मार्का लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहा है।  
-------------------------------------
खाताधारक के गुम चेक से निकले पंद्रह हजार
हजारा-पीलीभीत। बैंक ऑफ बडौदा की शाखा के एक खाताधारक के गुम हुए चेक बुक से फर्जी तरीक़े से पन्द्रह हजार रूपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। खाताधारक ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
थाना हजारा क्षेत्र के सतनाम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम चंदिया हजारा मजरा भुरजुनिया का बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सिद्धनगर में बचत खाता है, खाता संख्या 24060100000048 के खाताधारक सतनाम सिंह ने शाखा प्रबंधक सिद्धनगर को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी बीते दिन चेक बुक संख्या 36 गुम हो गई। यह चेक किसी मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति ने फर्जी हस्ताक्षर करके कारपोरेशन बैंक की शाखा पलिया कलां से 23 अप्रैल को उसके खाते से पन्द्रह हजार रूपये भुगतान करा लिया है। पीड़ित सतनाम सिंह ने शाखा प्रबंधक सिद्धनगर को पत्र भेजकर फर्जी हस्ताक्षर कर पन्द्रह हजार रूपये निकालने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। सतनाम सिंह ने बताया की शाखा प्रबंधक ने एक सप्ताह में जांच कर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।
-------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...