सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19.05.2019

सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ महिला क कार ने जोरदार टक्कर मारदी और फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



जिला गोण्डा थाना बाबागंज के गांव दिवरी चौराहा निवासी वृजप्रता पत्नी आंधीराम शनिवार को मिनी बस से बेटे जोगिन्दर व अन्य परिवार के सदस्य के साथ पंजाब शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। पूरनपुर खुटार रोड चीनीमिल के सामने एक ढावा पर खाना खाने के लिए उतरे थे। इसके बाद महिला वृजप्रता खाना खाकर रोड क्रास कर रही थी कि अचानक तेजगति से आ रही अज्ञात कार ने वृजप्रता को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है। इधर महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------------------------

हाइवे पर रेलिंग हादसे को दे रही दावत
पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर से पुवांया होते हुए मैगलगंज के लिए एनएच 730 ए हाईवे निर्माण का काम पूरा हो चुका है लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे निर्माण में कई जगह अनियमितताएं की है। जिसके चलते सुगमता भरे मार्ग में आए दिन हादसे हो रहे हैं।



क्षेत्र के कासगंज गांव के पास निर्माण संस्था की भूमि होने के बावजूद हाईवे के काफी नजदीक सटा कर टीन की रेलिंग लगाई गई है, तीव्र मोड़ होने के कारण यहां पर कई हादसे हो चुके हैं। रेलिंग से टकराकर बंडा थाना क्षेत्र के चांदुआपुर गांव के ग्रामीण के अलावा लुकटिहाई गांव निवासी ठाकुर प्रसाद सहित कई लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने रेलिंग लगाने के दौरान काम का विरोध भी किया था लेकिन इस पर कोई अमल नहीं किया गया। हाईवे से सटे रेलिंग होने के कारण आए दिन घाटनाए हो रही हैं। घाटमपुर गांव में पुराने पुल के पास हाईवे पर कार्यदाई संस्था द्वारा दोनों पुल के बीच में डिवाइडर नहीं बनाया गया इससे गोमती नदी में गिरकर बड़े हादसे होने का इंतजार शायद विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। जागरूक लोगों ने पुल के दोनों ओर डिवाइडर बनवाने की मांग की है।

---------------

शादी में डीजे बजवाने को अब ऑनलाइन लेनी होगी परमिशन
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए रात में 10 बजे के बाद शादी बारातों में डीजे बजाने पर रोक लगा रखी है। उससे पहले भी अगर डीजे बजाना है, तो उसकी अनुमति प्रशासन से लेनी होगी। बिना अनुमति लिए डीजे बजाना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।



अभी तक शादी बारात में डीजे और बैंड बाजा बजवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से लिखित में अनुमति दी जा रही थी। जिसमें पुलिस वेरीकेशन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर होते थे। लेकिन अब अनुमति लेने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए जनसेवा केंद्र पर जाकर आनलाइन फार्म भरवाकर सबमिट करना होगा। इसके बाद एसडीएम से सत्यापित होने के उसी जनसेवा केंद्र से अनुमति लेटर मिल जाएगा। शादी में डीजे बजवाने की अनुमति लेने के लिए जनसेवा केंद्र पर संपर्क करने के बाद जनसेवा केंद्र संचालन लॉगिन आईडी से ई-डिस्ट्रिक पोर्टल पर आनलाइन परमीशन का फार्म भर सकते है। फार्म सबमिट होते ही संबंधित तहसील में एसडीएम के पोर्टल पर पहुंच जाएगा। इस पर एसडीएम की और से स्वकृति के बाद फार्म संबंधित एसओ या एसएचओ के लॉगिन पर पहुंचेगा। वहां से सत्यापित होने के बाद फिर एसडीएम के लॉगिन पर आ जाएगा। एसडीएम उस आवेदन को सत्यापित व डिजीटल सिग्नेचर करेंगे। इस तरह आवेदन पर अनुमति मिलते ही फार्म फिर जनसेवा केंद्र के लॉगिन पर पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद आवेदक अपना अनुमति पत्र जनसेवा केंद्र संचालक से प्राप्त सकेगा।

----------------------

मदरसों में सरकारी रूपए का हो गया वंदरवांट
पूरनपुर-पीलीभीत। मदरसों में पढाने वाले शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराने के दस्तावेज तैयार कर उनको मिलने वाला सरकार की ओर से वेतन हड़प कर लिया। शिक्षकों को पढानें के एवज में सिर्फ दो से ढाई हजार रूपए के ही हिसाव से वेतन मिला। सरकार लाखों रूपए अल्पसंख्यकों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर रही हैं। जिससें बच्चें शिक्षित हो सके।



मदरसों में बच्चों को दीनी तालिम के साथ ही हिन्दी, अंग्रेजी भाषा का वोध कराया जाता है। मदरसों में पढाने वाले शिक्षकों को वेतन सरकार की ओर से मुहिया हो रहा है। कुछ मदरसा संचालकों ने शिक्षकों को सरकार की ओर से मिलने वाले वेतन को ही ठीकाने लगा दिया है। शिक्षकों को गिने चुने दो से ढाई हजार रूपए महीने के हिसाव से ही वेतन मिला। शिक्षकों को सरकार से उपलब्ध कराए गए वेतन को संचालकों ने अपने रिश्तेदारों के दस्तावेज लगाकर हड़प लिए गए। जिसको लेकर मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षक दवी जुवान से वगावत कर रहे है। मामले की निष्पक्ष जांच होने पर कई मदरसा संचालकों के फसने के कयास लगाए जा रहे है।

-------------------------------

बस संचालन बंद होने से ग्रामीणों में रोष

पूरनपुर-पीलीभीत। बस सचंलान बंद होने से ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है, कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी कोई साधन नही मिलता है। इससे ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बसों का संचालन शुरू कराये जाने की मांग की है।



94 गांव में आवागमन के रूप में साधन ट्रेन ही थी लाइन को ब्रांड गेज बनने के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पिछले एक डेढ़ साल से बंद है। अब तक केवल पुरानी पटरिया हटाई जा सकी हैं। काम धीरे गति से होने के कारण ट्रेनों के संचालन में दो साल का और समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से लोगों को पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर व लखनऊ पहुंचने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। परिवहन विभाग ने एक रोडवेज बस का संचालन कुर्रैया से शुरू कराया था और दूसरी बस जोगराजपुर स्टेशन से चलाई गई थी। इसके बाद कुछ दिन तक बसों का संचालन होता रहा। रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया। बसों का संचालन बंद होने से लोगों की डग्गामार वाहनों से यात्रा करना मजबूरी हो गई हैं। जिन्हें जिला मुख्यालय पहुंचने में ही पूरा दिन लग जाता है। राजधानी पहुंचने की कल्पना तोर दुश्वार है। समस्याओं से जूझ रहे लोगों की समस्या सुनने को कोई भी जनप्रतिनिधि फिलहाल तैयार नहीं है।

-----------------------------------

भागवत कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

पूरनपुर-पीलीभीत। भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। जिसकों सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में काफी श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

रामलीला रोड पर चतुर्थ दिवसीय कथा हो रही है। कथा वाचक मोहन शर्मा व्यास ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव, भगवान वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव की कथा का वर्णन किया। कृष्ण की कथा सुनकर भक्त झूमते नाचते नजर आये और कृष्ण व नन्द बाबा जयकार से पूरा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम स्िल पर भारी संख्या में माताएं एव भक्तगण पहुंचे और कथा का आनन्द लिया। कथा के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरित कर चौथे दिवस की कथा को विराम दिया गया।

--------------------------------------

एक साल बाद भी संचालित नही हुई विद्युत लाइन

पूरनपुर-पीलीभीत। एक साल बीतने के बाद भी विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते कलीनगर की विद्युत सप्लाई होने का कार्य समय से पूरा नही हो सका। यहां के लोग वगैर बिजली के डिवरी की रोशनी के सहारे जीवन जी रहे है।

एक वर्ष पूर्व पूरनपुर से कलीनगर को बिजली की सप्लाई को विद्युत विभाग की ओर से कार्य शुरू कराया गया था। विद्युत विभाग ने ग्रामीणों को बिजली मुहिया कराए जाने विद्युत पोल भी लगा दिए। पोल लगे एक साल बीत चुका है लेकिन इसके बाबजूद भी विद्युत सप्लाई लाइन की व्यवस्था नही हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत सप्लाई शुरू कराए जाने को कई वार संम्बंधित अधिकरियों से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नही दिया गया। इसको लेकर ग्रामीणां ने नाराजगी जाहिर की है।

-----------------

घर के बाहर टै्रक्टर से चोरी कर ले गए बैट्रा

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस की सुस्ती से लगातार चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे रहे है। बेखौफ चोर घर के बाहर खडे टै्रक्टर से बैट्रा चोरी कर फरार हो गए। पीडिता ने शक के आधार पर दो लोगो के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराया है।



आसाम हाइवे के पास रहने वाले सर्वेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वे परिवार के साथ 18 जून को रिश्तेदारी में गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर ने घर के सामने खड़े टै्रक्टर का बैट्रा चोरी कर ले गए। घर आने पर इसकी जानकारी हुई तो पीडित ने शक के आधार पर मोहल्ला ढका के रहने वाले करन और सुनिल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

------------------------------------------

सस्ते गल्लें की दुकानों पर गरीबों को घटिया नमक देकर स्वास्थ्य से किया जा खिलवाड़

पूरनपुर-पीलीभीत। यूपी सरकार गरीबों के हित में लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन इस हित में सफेद पोश नेताओं ने अपने हित की व्यस्था बना ली। सस्तें गल्लें की दुकानों पर कोटेदार गरीबों को अनाज के साथ घटिया नमक की सप्लाई कर गरीबों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है।

पीलीभीत जिले में नमक का काला करोबार बडे पैमानें पर हो रहा है। सरकारी सस्तें गल्लें की दुकानों पर अनाज के साथ घटिया नमक वितरित किया जा रहा है। नमक की क्वालिटी खराब होने से गरीब नमक खाकर घेंघा रोग बीमारी का शिकार हो रहे है। सफेद पोश सताधारी नेता जिले की तहसील स्तर पर गोदामों को किराए पर लेकर घटिया नमक का स्टाक कर सस्तें गल्लें की दुकानों तक नमक की सप्लाई कर मोटी कमाई कर रहे है। राशन की दुकानों पर घटिया नमक बेचे जाने की शिकायतों पर पूर्ति विभाग बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है। इससें नमक के काले कारोबार पर रोक लग नही पा रही हैं। इसको लेकर गरीबों में खासा रोष देखा जा रहा है।

--------------------------------- 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...