सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

न्यूज़ जंक्शन

कोविड-19 डेस्क पर स्कैनिंग कराने के बाद मिलेगा प्रवेश पूरनपुर-पीलीभीत। कोरोना महामारी को देखते हुए अब ब्लाक में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गुरूवार को ब्लाक में कोविड-19 डेस्क पर स्केनिंग कराने के बाद ही ब्लाक में प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कोरोना महामारी की जांच की जा रही है। कोरोना वायरस से बचने के लिए अब 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी टीकाकरण किया जा रहा है। पीलीभीत में कोविड-19 के केस आने के बाद प्रशासन ने थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है। कोविड-19 के डेस्क लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। गुरूवार को पूरनपुर ब्लाक में थर्मल स्कैनिंग करने को कोविड-19 डेस्क लगाया गया। ब्लाक में पहुंचने वालों को पहले स्कैनिंग करानी पड़ रही है। स्कैनिंग कराने के बाद ही लोगों को ब्लाक में जाने दिया जा रहा है। बिना थर्मल स्कैनिंग कराए किसी को भी ब्लाक में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। --------------------------------------------  सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा की एसडीएम से शिकायत पूरनपुर-पीलीभीत । मोहल्ले के लोग...

महिला से डरकर भागी चकबंदी को गई टीम

महिला से डरकर भागी चकबंदी को गई टीम पूरनपुर-पीलीभीत। चकबंदी टीम को एक महिला ने दौड़ा लिया और टीम में गए लोग मौके से बिना नापकूत किये ही भाग निकले। बताया जा रहा है कि एक जमीनी विवाद में जिलाधिकारी के आदेश पर टीम कलीनगर गयी थी। लेकिन महिला के आगे टीम की एक न चली और उसे मौके से भागना पड़ा। प्रशासनिक कर्मचारियों को दौड़ाये जाने का मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। कलीनगर के वार्ड संख्या 02 में गंगाराम शर्मा गाटा संख्या 192 भूमि पर काबिज हैं। जमीन चकबंदी में लगी हुई है। वही के रहने वाले पप्पू व पत्नी माधुरी ने दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने खेत में खड़ा चारा भी काट लिया। विरोध करने पर महिला गाली गलौज को जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी पुलकित खरे से की गई। डीएम के आदेश पर सोमवार चकबंदी कानूनगो जयसिंह, लेखपाल तुषार, कलीनगर कानूनगो लालाराम, लेखपाल पुनीत यादव मौके पर पहुंचे। जमीन की पैमाइश की तो मौके पर लगभग डेढ़ बीघा कम हैं। टीम ने महिला द्वारा कब्जाई जमीन पर पैमाइश करने का प्रयाय किया तो जरीब छीन कर फेंक दी। टीम के विरोध करने पर उनके साथ जमकर ग...

विद्युत डिवीजन के विवादित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

विद्युत डिवीजन के विवादित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाई पूरनपुर-पीलीभीत ।  अवैध वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विद्युत विभाग में हड़कम्प मच गया था। पूरे मामले को लेकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया। लेकिन कार्रवाई न होने से माधोटांडा एसडीओ ने ठेकेदार के खिलाफ थाना गजरौला में तहरीर देकर कार्रवाई करने की बात कही है। करीब एक हफ्ते पूर्व सोशल मीडिया पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता था कि सरदारों से अवैध वसूली की जा रही है। पूरा मामला गांव नवदिया व सुल्तानपुर का है, एक फार्म पर विद्युत विभाग की टीम को रूपये को लेकर लेन देन करते हुए देखा गया है। वायरल वीडियो में व्यक्ति अपने आप को राजस्व विभाग एवं विद्युत विभाग का बता रहा है। इसके साथ ही व्यक्ति ने वायरल वीडिओ में विद्युत डिवीजन के ठेकेदार सद्दीक खां का नाम लिया है। मै0 बरकाती एसो0 का प्रो0 सद्दीक खां है, जिसका कार्य करने के लिए एल0वाई निर्गित की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त ठे...

एंटी रेबीज न होने पर मरीजों ने किया प्रदर्शन

एंटी रेबीज न होने पर मरीजों ने किया प्रदर्शन पूरनपुर-पीलीभीत।  सीएचसी मे एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने पर रोगियों ने जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा काटा। मरीजों का कहना है कि पिछले एक दस दिन से वैक्सीन समाप्त होने के चलते रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के काफी संख्या में लोग सीएचसी पर एंटीरेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें वैक्सीन समाप्त होने की बात बताई। आक्रोशित रोगियों ने जमकर प्रदर्शन किया। रोगियों का कहना था कि पिछले 06 जनवरी से अस्पताल में कुत्ते के काटने के इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। इसके चलते रोगियों की जान को खतरा बना हुआ है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी सीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। रोगियों ने इस समस्या को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि एंटी रेबीज न होने का बहाना बनाकर चिकित्सक उन्हें लौटा देते है। पिछले कई दिनों से ऐसा चल रहा है लेकिन अभी तक सीएचसी में एंटी रेबीज उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके चलते लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।...

रेलवे ठेकेदार पर सामाजिक वनाधिकारी ने लगाया दो लाख का जुर्माना

रेलवे ठेकेदार पर सामाजिक वनाधिकारी ने लगाया दो लाख का जुर्माना पूरनपुर-पीलीभीत।  सामाजिक वानिकी ने रेलवे ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए दो लाख का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार पर हरे पेड़ कटान को लेकर कार्रवाई की गई हैं। मैलानी से पीलीभीत तक बड़ी लाइन का कार्य प्रगति पर है, कार्य तेजी से किया जा रहा है। लेकिन इस बीच शाहगढ़ व हरदोई ब्रांच नहर के मध्य में आने वाले सरकारी पेड़ के काटने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद अय्यूब ने रेलवे ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लाख का जुर्माना लगाया है। मैलानी से पीलीभीत के लिए बिछाई जा रही बड़ी लाइन का काम ठेकेदार अनुज अवस्थी की फर्म कर रही हैं। सामाजिक वानिकी रेंज अधिकारी ने रामायण इंस्ट्रा कंस्ट्रक्शन गोमती नगर लखनऊ फर्म को अवैध तरीके से पेड़ कटान में दोषी मानते हुए कार्रवाई अमल में लायी हैं। रेलवे ठेकेदार ने शाहगढ़ व हरदोई ब्रांच नहर के मध्य आने वाले शीशम व सेमल समेत चार पेड़ कटवा लिये थे।। सूचना पर सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीए वनाधिकारी मोहम्मद अय्यूब ने टीम के साथ मौका मुआयाना किया और जुर्माने की कार्रवाई कर दी। चार पेड़ कटवाले की पुष्टी हुई हैं। -----...

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर रफ्तार पकड़ रहा काम

पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर रफ्तार पकड़ रहा काम रात दिन कार्य कर रहे कर्मचारी पूरनपुर-पीलीभीत।  ब्रांडगेज का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दिन हो या रात काम किसी तरह अंतिम चरण तक पहुंचाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। इसके लिए कर्मचारी रात में भी कार्य कर रहे है। मैलानी से लेकर पीलीभीत तक बड़ी लाइन का कार्य प्रगति पर है, कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। ठेकेदार के नेतृत्व कार्य में कर रहे मजदूर रूकने का नाम नहीं ले रहे है। मजदूर रात में भी कार्य को नहीं छोड़ रहे है। इसका सीधा साधा उदाहरण पूरनपुर स्टेशन पर रात में कार्य कर रहे मजदूरों से लगाया जा सकता है। तीन साल से बन रही बड़ी लाइन अभी तक तैयार नहीं हो सकी है, वहीं लोग बड़ी बेसब्री से बड़ी लाइन पर ट्रेनो को दौड़ता देखना चाहते है। इसलिए कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। पूरनपुर में रेलवे प्लेटफार्म जल्द तैयार हो जाये इसके लिए मजदूर आराम करने का नाम नहीं ले रहे हैं। बजरी, सीमेंट, के कार्य हों या अन्य कार्य भी तेजी से चल रहे है। वहीं रात्रि में भी मजदूर फावड़े से कार्य करते नजर आये जो इस बात का सबूत है कि ब्रांडगेज प्लेटफार्म सहित सभी कार्यो...

दुकान में घुसकर बंदर ने मचाया आतंक, तोड़-फोड़

दुकान में घुसकर बंदर ने मचाया आतंक, तोड़-फोड़ पूरनपुर-पीलीभीत   ।  एक बंदर ने नाई की दुकान में धुसकर जमकर आंतक मचाया। यह देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। वन विभाग को इसकी सूचना दी गइ्र तो कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने किसी तरह शोर शराबा मचाकर बंदर को भगाया। बंदरों के आतंक से गली मोहल्लों में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि कब हमलावर हो जायें कोई पता नहीं स्थानीय लोगों ने घर के बाहर और छत पर जाना बंद कर दिया है। लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं खेलने तक नहीं दे रहे हैं। वहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कलीनगर की मेन बाजार में बंदरों के आतंक की वजह से लोगों की जान पर बन आई है। ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन कोई नई घटना घटती न हो। यहां पर तो बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बच्चे बाहर निकलने से घबराने लगे हैं। वहीं, बंदर घर के अंदर तक घुसकर हमला बोल रहे हैं। एक बंदर ने नाई की दुकान में घुसकर जमकर उत्पाद मचाया और दुकान का शीशा, डिश तोड़ दिया। इसके बावजूद भी वन विभाग के अधिकारी इस समस्या को इतना हल्के में ले रहे हैं कि पांच महीने से बंद...

भू-माफियाओं ने पेड़ काटकर पाट दी पीडब्ल्यूडी की जमीन

भू-माफियाओं ने पेड़ काटकर पाट दी पीडब्ल्यूडी की जमीन पूरनपुर-पीलीभीत।  शेरपुर रोड पर भू-माफियाओं को किसी का कोई खौफ नहीं है। नियम कायदे कानून ताक पर रखकर बिना रोक-टोक हरे पेड़ों का सफाया हो रहा हैं। भू-माफियाओं व प्रशासन की मिलीभगत से जमकर अवैध प्लाटिंग करने में लगे हुए है, लेकिन अधिकारी मौन है। इसके चलते भू-माफियाओं के हौसले बुलंद है। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शेरपुर रोड अपोलो ब्रिक फील्ड के पास सामाजिक वानिकी क्षेत्र के हरे भरे पेड़ों को काट कर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर लिया। सरकार हर वर्ष वृक्षारोपण को लेकर करोड़ो रूपये खर्च करती है। लेकिन भू-माफियाओं और वनकर्मियों की मिलीभगत के चलते नष्ट कर मिट्टी पाटने का काम किया जा रहा है। एक ओर रोड किनारे हरियाली को नुकसान पहचाया जा रहा है तो वहीं वनविभाग भू-माफियाओं से तालमेल बना बैठा है। पूरे मामले में भू-माफिया पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा जमा चुके हैं और अधिकारियों व वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारियों के संरक्षण में ही भू-माफियां कब्जा करने में जुटे है। --------------------------------------------

रॉयल्टी न होने के बावजूद खनन माफिया कर रहे मिट्टी का व्यवसाय

रॉयल्टी न होने के बावजूद खनन माफिया कर रहे मिट्टी का व्यवसाय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा अवैध खनन का कारोबार पू रनपुर-पीलीभीत । जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बाद भी अधिकारी कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। तहसील कलीनगर क्षेत्र की दिन हो या रात खनन माफिया बिना रोक-टोक मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। भू-माफिया हों या खनन माफिया सभी के हौसले बुलंद है।  तहसील पूरनपुर हो या चाहे तहसील कलीनगर क्षेत्र में खनन माफिया नियम कानूनों की खज्जियां उठा रहे हैं, मिट्टी का खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। दोनों तहसील क्षेत्रों के अंतर्गत तीन थाने और एक कोतवाली क्षेत्र आता है और तीनों चारों थानों के अंतर्गत लगभग दर्जन भर पुलिस चौकियां है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बन रही है। रॉयल्टी की जानकारी तहसील में किसी जिम्मेदार अधिकारियों के पास नहीं है। सबसे मजे की बात तो यह है एसडीएम हो या तहसीलदार कोई भी बोलने को तैयार नहीं हैं। इससे क्या अंदाजा लगाया जाये कि खनन कर रहे लोगों के पास मिट्टी खनन की रॉयल्टी किस जगह की है और कितनी मिट्टी किसके खेत से उठाना है। यह बता नहीं ...

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रूपये

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों रूपये पूरनपुर-पीलीभीत।  पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग व विजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों को संतुष्ट करने के लिए फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर और आईकार्ड भी बनाकर दे डाला। हालांकि कुछ दिन बाद जब लोगों ने खोजबीन की तो जालसाजी का पता लगा। पीड़ितों के रुपये वापस मांगने पर जालसाजों ने उन्हे धमका दिया। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का आश्वशन दिया है। लेकिन अभी भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसो दूर नजर आ रहे है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम लोहरपुरा के रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग में नौकरी दिलाने का का झांसा देकर 12 लाख रुपए जालसाज ने ले लिए गए और बाद में ना तो उनको नौकरी ही मिली और ना ही जालसाजओ ने उनके रुपए वापस किए। इसको लेकर पीड़ितों ने पहले तो पीलीभीत पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद पीड़ितों ने धारा 156-3 के तहत न्यायालय से आदेश कराके 6 लोगों के विरुद्ध गं...

वैलेंटाइन-डेः समाजसेवी ने शहीदो को अर्पित की पुष्पांजलि

वैलेंटाइन-डेः समाजसेवी ने शहीदो को अर्पित की पुष्पांजलि पूरनपुर-पीलीभीत । रविवार को समाजसेवी ने वैलेंटाइन-डे को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर उनके परिजनों को दोशाला औढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किये। पूरनपुर के गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने वैलेंटाइन-डे को देश प्रेम दिवस के रुप में मनाया। उन्होंने सर्वप्रथम शहीद सुरेंद्र सिंह लवाणा को श्रद्धा पूर्वक श्रद्धाजंलि अर्पित की और उसके बाद उनकी पत्नी श्रीमती गुरमीत कौर को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वह शहीद स्मारक मुजफ्फरनगर व कारगिल शहीद सुरेन्द्र सिंह लवाणा स्मृति पार्क गए और पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद नत्थूलाल व माखनलाल के परिजनों विद्यावती देवी, रामेश्वर दयाल, विपिन गुप्ता को भी दोशाला ओढ़ाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद भी लिया। मुजफ्फरनगर में शहीदों के परिजन बदहाली में जीवन यापन कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने खेद जताया हैं। ----------------------------------------------

बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या पर हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या पर हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन पूरनपुर-पीलीभीत  । घर घुसकर मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने बजरंगदल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। साथ ही घर को गैस सिलेंडर से उड़ा दिया था। पूरी घटना को लेकर हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है। वहीं पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसको लेकर रविवार को हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आरोपियों को फांसी दिलाये जाने की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में क्रूरता पूर्वक की गई हत्या के मामले में राष्ट्रति को मांग पत्र भेजा है। उन्होंने बताया है कि आयोध्या में बन रहे श्रीराम मन्दिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली के मंगोलपुरी के बजरंगदल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा अन्य रामभक्तों के साथ निधि संग्रह कर रहे थे। लेकिन मोहल्ले के ही कुछ मुस्लिम सामुदाय के लोग रिंकू शर्मा को निधि संग्रह करने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे औ...

वैक्सीनेशन से न करने वाले पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट तलब

वैक्सीनेशन से न करने वाले पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट तलब पूरनपुर-पीलीभीत । पुलिस कर्मियों को लगाए जा रहे वैक्सीन को लेकर मॉनिटरिंग की जा रहे है। इसके साथ ही जिन पुलिस कर्मियों ने अभी तक टीका नही लगवाया है उसकी रिपोर्ट तलब की गई है। कोविड-19 का टीका चिकित्सक के बाद अब पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है, इस संबंध में जो पुलिस कर्मियों ने टीका नहीं लगवाया है। उनकी शासन स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। कोरोना काल में सबसे ज्यादा अहम भूमिका निभाने वाले डाक्टरों को सबसे पहले वैक्सीन का टीका लगाया गया था। इसके बाद से लगातार अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। इस संबध में शासन स्तर से उनकी मॉनिटरिंग कर उनसे रिपोर्ट तलब की जा रही है। --------------------------------------------

बाइक की टक्कर से युवक गंभीर

बाइक की टक्कर से युवक गंभीर पूरनपुर-पीलीभीत । गुटखा लेने जा रहे एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन फानन में पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी जीशान घुंघचिहाई में वर्कशॉप पर काम कर रहा हैं। रविवार को घुंघचिहाई जाते समय वह घाटमपुर में गुटखा लेने जा रहा था। इस दौरान युवक को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन फानन में 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल युवक को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ------------------------------------------------

धारदार हथियार के प्रहार से दो घायल

धारदार हथियार के प्रहार से दो घायल पूरनपुर-पीलीभीत । पिता को अपशब्द कहने पर दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने धारदार हथियार से प्रहार कर दूसरे को घायल कर लिया। उसके बाद दूसरे युवक ने भी बांकी छीनकर ताबड़तोड़ प्रहार किये और युवक को बुरीतरह जख्मी कर दिया। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया हैं। गांव ढक्का चांट निवासी सैय्याम पुत्र निजुमद्दीन बाल कटवाने के लिए जा रहे था। इस दौरान रास्ते में उन्हें चारा लेने जा रहे परवेज मिला। आरोप है कि परवेज ने सैय्याम के पिता निजामुद्दीन पर अभद्र टिप्पड़ी कर दी। इससे बौखलाए सैय्याम ने रास्ते में जा रहे ग्रामीण से बांकी छीनकर परवेज पर प्रहार कर दिया। इसपर युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद गुस्साए परवेज ने बांकी छीनकर कई प्रहार कर उसे घायल कर दिया। धारदार हथियार से प्रहार होने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाइक से सीएचसी में भर्ती कराया है। -----------------------------------------------

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अधिकारियों की चाकरी से मुक्त हुए सफाई कर्मचारी

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अधिकारियों की चाकरी से मुक्त हुए सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत में तैनाती के बावजूद अधिकारियों के बंगले पर बजा रहे थे डियूटी स्वच्छ भारत के सपने पर भारी पड़ रही थी नौकरशाही रामनरेश शर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।  उच्चतम न्यायालय के एक आदेश ने सफाई कर्मचारियों की दिशा बदल दी हैं। अब देखना यह होगा कि गांव-देहात की दशा सफाई कर्मचारी बदल पा रहे हैं, या नहीं। अकेले पीलीभीत में ही अधिकारियों के बंगले पर चार दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी निजी नौकरों की तरह लगाये गए थे और गांव में साफ-सफाई को लेकर हल्ला हो रहा था। मजे की बात यह हैं कि जिन साहब को सफाई कर्मचारी की तैनाती के लिए का मांग पत्र दिये जा रहे थे उसके आवास पर ही सफाई कर्मचारी निजी नौकरों की तरह काम पर थे। हाईकोर्ट के आदेश पर विभागीय अधिकारियों में हड़कम्प मचा और आनन फानन में सम्बद्धता समाप्त की गई हैं। ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारी तैनात किये गए थे। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें कार्यालय या फिर आवास पर अटैच कर लिया और गांव-देहात की साफ- सफाई व्यवस्था बदहाल होती गयी। अधिकारियों ने पद का दुरूपयोग भी खूब ...

नेपाल से आए ठेकेदार से रूपये लेकर चम्पत हुए मजदूर

नेपाल से आए ठेकेदार से रूपये लेकर चम्पत हुए मजदूर ठेकेदार ने लगाया रूपये छीनने का आरोप पूरनपुर-पीलीभीत।  नेपाल से आए लेवर ठेकेदार के साथ धोखधडी करते हुए मजदूरों ने लाखों रूपये ले लिए और चम्पत हो गए। ठेकेदार ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस के हिरासत में कर दिया है। गांव पिपरिया संतोष के रहने वाले सुनील पुत्र सुन्दरलाल नेपाल के पचौई कलकत्ता में हरीश व सुशील के ईट भट्टे पर लेवर ठेकेदार का काम करता है। ठेकेदार भारत से मजदूरों को लेकर नेपाल जाता है। करीब एक माह पूर्व लेवर ठेकेदार सुनील ने भारत से 33 मजदूरों को काम करने के लिए नेपाल ले जाने की बात कही थी। बुधवार को ठेकेदार मजदूरों को लेने के लिए भारत आया हुआ था। इस दौरान मजदूर सोनू ढ़ाबे पर रूके और खाना खाने के बहाना लेवर ठेकेदार से रूपये ले लिए और चम्पत हो गए। ठेकेदार के विरोध करने पर उक्त लोगों ने उल्टा ही ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से पकड़वा दिया। ठकेदार ने उक्त मजदूरों पर एक लाख दस हजार रूपये छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। -------------------------------------------...

पांच दिवसीय चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ का समापन

पांच दिवसीय चल रहे हरिहरात्मक महायज्ञ का समापन पूरनपुर-पीलीभीत।  पांच दिवसीय चल रहे महायज्ञ का बुधवार को पूर्णआहूति के साा समापन हो गया। यज्ञ में आखिरी दिन काफी संख्या में भक्तों ने आकर कथा का आनन्द लिया। क्षेत्र ग्राम बिलहरी में 1994 से प्रतिवर्ष महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को 06 फरवरी से शुरू हुए हरिहरात्मक महायज्ञ का पांचवे दिन पूर्णआहूति के साथ समापन हो गया है। सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और उसके बाद दोपहर व शाम की बेला में कथा का आन्नद लिया। शाम की बेला में कथावाचक अरविंद दीक्षित व संतोष मिश्रा ने मधुर वाणी में रामकथा का प्रवचन किया। वहीं कथा सुनने के लिए भारी मात्रा में पंडाल में भक्तगण आए और कथा सुनी। इसके बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महायज्ञ के समापन के उपरांत विशाल भ्ांडारे का आयोजन होना है। ---------------------------------------------

अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

अवैध तमंचे के साथ दो गिरफ्तार पूरनपुर-पीलीभीत।  पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरन दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पास जाने पर उक्त लोग भागने का प्रयास करने लगे। इसपर पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। जामा तलाशी लेने पर एक के पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। थाने लाने के बाद पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कमलेश व नेतराम निवासी सेहरामऊ बताया है। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है। --------------------------------------------