सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

न्यूज़ जंक्शन

कोविड-19 डेस्क पर स्कैनिंग कराने के बाद मिलेगा प्रवेश

पूरनपुर-पीलीभीत। कोरोना महामारी को देखते हुए अब ब्लाक में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। गुरूवार को ब्लाक में कोविड-19 डेस्क पर स्केनिंग कराने के बाद ही ब्लाक में प्रवेश दिया जा रहा है।

कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रशासन अलर्ट है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी कोरोना महामारी की जांच की जा रही है। कोरोना वायरस से बचने के लिए अब 15 से 18 वर्ष के बच्चों को भी टीकाकरण किया जा रहा है। पीलीभीत में कोविड-19 के केस आने के बाद प्रशासन ने थर्मल स्कैनिंग शुरू कर दी है। कोविड-19 के डेस्क लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। गुरूवार को पूरनपुर ब्लाक में थर्मल स्कैनिंग करने को कोविड-19 डेस्क लगाया गया। ब्लाक में पहुंचने वालों को पहले स्कैनिंग करानी पड़ रही है। स्कैनिंग कराने के बाद ही लोगों को ब्लाक में जाने दिया जा रहा है। बिना थर्मल स्कैनिंग कराए किसी को भी ब्लाक में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
-------------------------------------------- 
सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा की एसडीएम से शिकायत
पूरनपुर-पीलीभीतमोहल्ले के लोगों ने दबंगों पर सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले को लेकर मोहल्ले वासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराके कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूरनपुर देहात क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल लाइन के दक्षिण में सार्वजनिक सम्पत्ति है। आरोप है कि इस पर भू-माफिया आबिद हुसैन, शमशुल हसन, शहीद हसन पुत्रगण बदलू हसन निवासी गांव शेरपुर कलां ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि उक्त लोग सांठ-गांठ के चलते निर्माण कार्य कराने की फिराक में है। मोहल्ले वासियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन इसके बाद भी दबंग नहीं माने। पूरे मामले को लेकर मोहल्ले वासियों ने एसडीएम रामस्वरूप को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक संपत्ति को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में गुलाम साबिर, नफीस अहमद, इकरार, नाजिम, रिजवान, रियाज अहमद, इसरार आदि लोग उपस्थित रहे।
------------------------------------
तहसील परिसर में साफ सफाई कराने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर तहसील परिसर अधिवक्ता कैंपस में साफ सफाई कराने की मांग की है।

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन ने अधिशासी अधिकारी को दिए पत्र में बताया है कि तहसील में अधिवक्ता विधि व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि नगरपालिका के अंतर्गत आने के बावजूद भी तहसील परिसर में साफ सफाई नहीं की जाती है। इतना ही नहीं साफ सफाई न होने से कूड़े के ढे़र जमा हो जाते है। वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए यह नगर पालिका की बड़ी चूक है। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में अध्यक्ष संजय सक्सेना, उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, महामंत्री संजय विश्वास समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
----------------------------------------------
बाइकों की टक्कर में दो घायल
पूरनपुर-पीलीभीत । बाइकों की टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरों कलां निवासी हरीशंकर की घुंघचिहाई में रिश्तेदारी है। बुधवार को वह रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। इस दौरान पूरनपुर बंडा हाईवे पर पड़ने वाले घुंघचिहाई मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरीशंकर और दूसरी मटैना निवासी बिहारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
--------------------------------
दुष्कर्म के आरोपी को जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है।

मोहल्ला रजागंज निवासी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज है। पुलिस आरोपी को पिछले काफी समय से तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार था। चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी बबलू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपी बबलू का मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।
----------------------------------------
315 बोर तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
फोटो-02 आरोपी के साथ पुलिस
पूरनपुर-पीलीभीत (एसएनबी)। गश्त के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा गया है।

अचार संहिता लगने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। पुलिस गश्त कर हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। गुरूवार को चौकी प्रभारी रमनगरा रोहित कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान बहद ग्राम रमनगरा, शारदा नदी किनारे दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोच लिया। जामा तलाशी लेने पर उक्त लोगों के पास से एक-एक 315 बोर अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगल सिंह उर्फ मंगा पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ग्राम रमनगरा व दूसरे ने अपना नाम गुरपेज सिंह पुत्र मिल्खा सिंह निवासी ग्राम रमनगरा थाना माधोटाडा बताया है। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।
-------------------------------------
इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस-एसएसबी समेत वन विभाग ने की संयुक्त पेट्रोलिंग
फोटो-03 चेकिंग के दौरान
हजारा-पीलीभीत। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ातेे हुए अराजक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी निगाह रखते हुए बॉर्डर पर विशेष निगरानी करतेेे हुए आने जाने वाले लोगों की तलाशी अभियान भी चला रही है।
 
   विधानसभा चुनाव केे मद्देनजर हजारा पुलिस कंबोज नगर चौकी पुलिस सीमा पर तैनात 49वीं वाहिनी एसएसबी एवं बफर जोन संपूर्णानगर वन रेंज के संयुक्त गश्त एवं सीमा पर आने जाने वाले लोगों की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है एवं संदिग्ध लोगों पर पैनी निगाह रखते हुए चौकसी बढ़ती जा रही है। इस अभियान के तहत हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा कंबोजनगर चौकी प्रभारी एसआई सुभाष यादव संपूर्णानगर वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एसएसबी वन विभाग व थाना हजारा पुलिस ने नेपाल से आने वाले व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई है।
-------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...