सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या पर हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या पर हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत घर घुसकर मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने बजरंगदल के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। साथ ही घर को गैस सिलेंडर से उड़ा दिया था। पूरी घटना को लेकर हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है। वहीं पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसको लेकर रविवार को हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर आरोपियों को फांसी दिलाये जाने की मांग की है।

हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में क्रूरता पूर्वक की गई हत्या के मामले में राष्ट्रति को मांग पत्र भेजा है। उन्होंने बताया है कि आयोध्या में बन रहे श्रीराम मन्दिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 जनवरी से 27 फरवरी तक निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में दिल्ली के मंगोलपुरी के बजरंगदल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा अन्य रामभक्तों के साथ निधि संग्रह कर रहे थे। लेकिन मोहल्ले के ही कुछ मुस्लिम सामुदाय के लोग रिंकू शर्मा को निधि संग्रह करने में बाधा उत्पन्न कर रहे थे और उन्हें धमकाया जा रहा था। पूरे मामले को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायती पुलिस से की थी। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। 10 फरवरी को उक्त मुस्लिम सामुदाय के लोगों ने कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया और सिंलेडर विस्फोट कर पूरे परिवार को मारने की कोशिश की गई। हमले के दौरान एक युवक ने रिंकू शर्मा के पीठ पर चाकू का प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पूरी घटना की जानकारी लगने पर हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है। इसको लेकर बजरंगदल के नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजकर उनकी गिरफ्तार कर फांसी दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रूपये मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शनल करने वालों में जिला सम्पर्क प्रमुख रूमसिंह यादव, नगर उपाध्यक्ष रवि राठौर, राकेश बाबजी, दीपक मिश्रा, संजीव आचार्य, कौशल मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

--------------------------------------------


टिप्पणियाँ