सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बाइक की टक्कर से युवक गंभीर

बाइक की टक्कर से युवक गंभीर

पूरनपुर-पीलीभीत। गुटखा लेने जा रहे एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन फानन में पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी जीशान घुंघचिहाई में वर्कशॉप पर काम कर रहा हैं। रविवार को घुंघचिहाई जाते समय वह घाटमपुर में गुटखा लेने जा रहा था। इस दौरान युवक को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन फानन में 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल युवक को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

15.09.2019

विद्युत ठेकेदार की अभद्रता पर भड़के संविदा कर्मचारी, प्रदर्शन डिवीजन पूरनपुर के करीब 130 संविदा कर्मचारियों ने किया काम बंद करने का ऐलान विधायक बोले ठेकेदार पर हो कार्रवाई, मुझसे कोई मतलब नहीं पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात विद्युत ठेकेदार ने एक संविदा कर्मचारी के साथ अभद्रता करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनाने की धमकी दे डाली। इसपर विद्युत डिवीजन क्षेत्र में कार्यरत संविदा कर्मचारी भड़क गए और ठेकेदार व संबंधित अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया। घटना विद्युत उपखण्ड पूरनपुर की है, आरोप है कि रात्रि डियूटी पर तैनात संविदा कर्मचारी रंजीत सिंह के साथ ठेकेदार सद्दीक खां ने अभद्रता की और गाली गलौज करते हुए जेई व एसडीओ को विधायक के घर मुर्गा बनवाने की धमकी दी। इसका संविदा कर्मचारी ने विरोध किया तो लड़क बुलाकर ठीक कराने की धमकी दे डाली। ठेकेदार के बर्ताव से संविदा कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और 12 सब विद्युत स्टेशन पर काम कर रहे करीब 130 कर्मचारियों ने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार सद्दीक खां आये दिन प्रताड़...