सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

डीएम ने वेस्ट डी कम्पोजर एवं कैप्सूल का प्रयोग कर फसल अवशेष को कम्पोस्ट खाद के रूप परिवर्तित करने के सम्बन्ध में दी जानकारी

डीएम ने वेस्ट डी कम्पोजर एवं कैप्सूल का प्रयोग कर फसल अवशेष को कम्पोस्ट खाद के रूप परिवर्तित करने के सम्बन्ध में दी जानकारी पूरनपुर-पीलीभीत। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माधौटांडा रोड़ पर स्थित जमुनिया खासपुर में पराली के उचित प्रबंधन के लिए निर्मित कैप्सूल एवं वेस्ट डी कम्पोजर के सम्बन्ध में किसानों को डेमो टेस्ट की जानकारी गोष्ठी में प्रदान की। डीएम ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि किसान बन्धु पराली खेत में किसी भी दशा में न जलाएं, क्योंकि फसल अवशेष जलाने से भूमि में उपस्थित जैविक कीट व उर्वरक तत्व नष्ट होने के साथ हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है एवं कीट मित्र व उर्वरक तत्व नष्ट होने से फसल की उत्पादकता कम हो जाती है। उन्होंने किसान भाईयों को सम्बोधित करते हुये कहा कि फसल अवशेष के उचित प्रबन्ध के अनेकों उपाय है किसान बन्धु उनका उपयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पराली के प्रबन्धन के लिए कृषि वैज्ञानिको ने पराली को जैविक खाद के रूप में परिवर्तित करने के लिए रू0 20 के मूल्य में कैप्सूल विकसित कर उपलब्ध कराया गया है, इसका डेमो परीक्षण किसान भाईयों क...

घुंघचिहाई में दहन किया गया बुराई का प्रतीक रावण

घुंघचिहाई में दहन किया गया बुराई का प्रतीक रावण पूरनपुर-पीलीभीत। कस्बा घुंघचिहाई में सात दिवसीय मेले का समापन रावण दहन के साथ हो गया, भगवान श्रीराम के एक वाण से दशान्न रावण धूं-धूंकर जल उठा। जय श्रीराम के नारों के बीच सत्य ने असत्य पर विजय प्राप्त की।  कोतवाली पूरनपुर की पुलिस चौकी घुंघचिहाई व कस्बा घुंघचिहाई में सात दिवसीय मेला चल रहा था रविवार को अंतिम दिन भगवान श्रीराम के तीर से दशानन धराशाई होकर गिर गया और बुराई के प्रतीक पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। असत्य पर सत्य की विजय होते ही देवताओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। इस दौरान दूर दराज के गंवों से लोग रावण वध की लीला का मंचन देखने के लिए पहुंचे थे। रावध वध के बाद अस्तियों लेने के लिए दौड़ पड़े। गांव में बीते 1 सप्ताह से प्रसिद्ध रामलीला का मंचन चल रहा था। रविवार को राम और रावण के बीच युद्ध में श्रीराम के द्वारा दशानन का पुतला धूं-धूंकर जलने लगा। असत्य पर सत्य की विजय को लेकर खुशियां मनाई जाने लगी। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, अनुज सिंह, राहुल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, सुनील त्रिवेदी, अंशुमान...

कीरतपुर गुरूद्वारा में फिर भिड़े सिक्ख गुट

कीरतपुर गुरूद्वारा में फिर भिड़े सिक्ख गुट पूरनपुर-पीलीभीत।  बीती रात कीरतपुर गुरूद्वारा में सिक्ख गुट आमने सामने आ गये और फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई वारदात से भगदड़ मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनां गुट फरार हो गए और रविवार को आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। निशान साहिब लगाने से उपजे विवाद में आये दिन फौजदारी की घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है, शनिवार की रात गुरूद्वारे पर अचानक कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और फायरिंग व पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। डायल 100 पर सूचना देकर दोनों गुट फरार हो गए। रविवार को हरिदेव सिंह ने समर्थकों के साथ पहुंचकर एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर बाबा बलजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह एवं रणजीत सिंह के साथ आये हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कीरतपुर के दूसरे सिक्ख गुट ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गुरूदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने सहित गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।  -------------------------...

आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा पूरनपुर-पीलीभीत।  प्रशासनिक अधिकारियों को आत्महत्या की धमकी देकर झांसे में लेना मंहगा पड़ गया और करीब एक सप्ताह बाद राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर व्यक्ति विशेष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी वसीम बेग का जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। जमीनी विवाद का समाधान न होने पर वसीम बेग ने 15 नवम्बर को तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी थी। इसको लेकर हड़कम्प मचा रहा और प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बमुश्किल वसीम बेग को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। शनिवार की रात राजस्व निरीक्षक लेखराज शर्मा की तहरीर पर वसीम बेग पुत्र स्वः खलीक बेग के विरूद्ध धारा 309 के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ------------------------------------------

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विवाहिता ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप पूरनपुर-पीलीभीत।  विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी रेखा देवी की शादी एक साल पूर्व महेश सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी मनू नगर पुलिस चौकी कुडरा कोठी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित पति विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता था। आरोप हे कि 4 अप्रेल 2019 को पति महेश सिंह ने दो एकड़ जमीन को नाम कराने के लिए विवाहिता से कहा था। मना करने पर महेश सिंह सास बजरानी देवी, ससुर शेर सिंह पुत्र पूरन, चचिया सास मंजू देवी पत्नी शिव सिंह व देवर महेन्द्र सिंह ने मिलकर विवाहिता को जमकर पीटा। इससे विवाहिता का पैर टूट गया। आरोप हे कि विवाहिता गर्भवती थी इसके बावजूद आरोपित पति ने बुखार की दवा बताकर उसे खिला दिया था इससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई थी। इतना ही नहीं गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन विवाहिता ने ऐसा नही किया और मायके चली आई। इसके बाद विवाहिता ने सीओ कमल सिंह को प्रार्थना पत्र...

धान बिक्री करने आया फार्मर पुत्र रहस्यमय ढंग से गायब

धान बिक्री करने आया फार्मर पुत्र रहस्यमय ढंग से गायब परिजनों ने अपहरण की जताई अशंका पूरनपुर-पीलीभीत।  मण्डी से धान बेंचकर एक युवक घर नही लौटा, इससे परिजनों में हडकम्प मच गया। किसान के भाई ने अपहरण की अंशका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। गांव अजीतपुर बिल्हा निवासी रंजीत सिंह ने दी तहरीर में बताया है कि उसका भाई मंजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह शनिवार को पीलीभीत मण्डी में सुरजीत सिंह आढ़ती पर धान बिक्री करने गया था। भुगतान न मिलने से ट्रेक्टर ट्राली को भेज दिया और शाम को बाइक से चौराहे तक छुड़़़़़़वा दिया। इसके बाद रंजीत सिंह ने भाई को फोन करके कहा कि वह मैजिक से आ रहा है। काफी समय बीत जाने के बाद जब पीड़ित का भाई पूरनपुर नही पहुंचा तो सब चिंतित हुए। इसके बाद परिजनों ने रंजीत सिंह को रिश्तेदारी में तलाश किया। लेकिन कुछ पता नही चला। रंजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई के पास एक लाख तीस हजार रूपये थे। इसके बाद पीड़ित ने अपहरण की अशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी हैं। --------------------------------------------------

94वें गांव में भ्रमण करके किसानों को दिए दिशा निर्देश

94वें गांव में भ्रमण करके किसानों को दिए दिशा निर्देश पूरनपुर-पीलीभीत।  रविवार को ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने 94वें गांव में भ्रमण करके किसानों को कृषि अवशेष से खाद बनाने की जानकारी दी। वहीं पराली न जलाकर उसका उपयोग खाद बनाने के लिए करने के लिए कहा।  ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित, राजू ने 94 गाँव क्षेत्र में भ्रमण कर कृषि अवशेष से खाद बनाने के लिए वेस्ट डी कंपोजर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा पदार्थ है जो 200 लीटर पानी में 2 किलो गुड़ के साथ मिलाया जाएगा और 5 दिनों तक घोल तैयार किया जाएगा। इसके बाद पराली को एकत्रित करके उसपर तैयार घोल को स्प्रे किया जाएगा। एक डिब्बी 800 एकड़ की पराली को गलाने के लिए पर्याप्त है जिससे कि कम्पोस्ट खाद तैयार हो सकती हैं। पराली के साथ साथ गन्ने छीलने के बाद निकलने वाली पताई को भी इसी घुलनशील पदार्थ से गलाया जा सकता है। इस घुलनशील पदार्थ की उपयोगिता के साथ साथ पराली जलाने एवं गन्ने के अवशेष को जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी क्षेत्र वासियों को जागरूक किया गया। --------------------------------------...