94वें गांव में भ्रमण करके किसानों को दिए दिशा निर्देश
पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने 94वें गांव में भ्रमण करके किसानों को कृषि अवशेष से खाद बनाने की जानकारी दी। वहीं पराली न जलाकर उसका उपयोग खाद बनाने के लिए करने के लिए कहा।
ग्राम प्रधान आशुतोष दीक्षित, राजू ने 94 गाँव क्षेत्र में भ्रमण कर कृषि अवशेष से खाद बनाने के लिए वेस्ट डी कंपोजर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा पदार्थ है जो 200 लीटर पानी में 2 किलो गुड़ के साथ मिलाया जाएगा और 5 दिनों तक घोल तैयार किया जाएगा। इसके बाद पराली को एकत्रित करके उसपर तैयार घोल को स्प्रे किया जाएगा। एक डिब्बी 800 एकड़ की पराली को गलाने के लिए पर्याप्त है जिससे कि कम्पोस्ट खाद तैयार हो सकती हैं। पराली के साथ साथ गन्ने छीलने के बाद निकलने वाली पताई को भी इसी घुलनशील पदार्थ से गलाया जा सकता है। इस घुलनशील पदार्थ की उपयोगिता के साथ साथ पराली जलाने एवं गन्ने के अवशेष को जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी क्षेत्र वासियों को जागरूक किया गया।
----------------------------------------------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें