आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। प्रशासनिक अधिकारियों को आत्महत्या की धमकी देकर झांसे में लेना मंहगा पड़ गया और करीब एक सप्ताह बाद राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर व्यक्ति विशेष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगर के मोहल्ला गनेशगंज निवासी वसीम बेग का जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था। जमीनी विवाद का समाधान न होने पर वसीम बेग ने 15 नवम्बर को तहसील परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी थी। इसको लेकर हड़कम्प मचा रहा और प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बमुश्किल वसीम बेग को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। शनिवार की रात राजस्व निरीक्षक लेखराज शर्मा की तहरीर पर वसीम बेग पुत्र स्वः खलीक बेग के विरूद्ध धारा 309 के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
------------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें