कीरतपुर गुरूद्वारा में फिर भिड़े सिक्ख गुट

पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात कीरतपुर गुरूद्वारा में सिक्ख गुट आमने सामने आ गये और फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई वारदात से भगदड़ मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनां गुट फरार हो गए और रविवार को आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
निशान साहिब लगाने से उपजे विवाद में आये दिन फौजदारी की घटनाएं होने की संभावना बनी हुई है, शनिवार की रात गुरूद्वारे पर अचानक कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और फायरिंग व पथराव होने से अफरा तफरी मच गई। डायल 100 पर सूचना देकर दोनों गुट फरार हो गए। रविवार को हरिदेव सिंह ने समर्थकों के साथ पहुंचकर एसपी अभिषेक दीक्षित को प्रार्थना पत्र देकर बाबा बलजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह एवं रणजीत सिंह के साथ आये हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, कीरतपुर के दूसरे सिक्ख गुट ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर गुरूदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने सहित गंभीर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
--------------------------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें