सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

17.12.2018

ब्लाक प्रमुख पति ने ठेकेदार को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ पूरनपुर-पीलीभीत। क्षेत्र पंचायत में हो रहे विकास कार्य का निरीक्षण करने गए ब्लाक प्रमुख पति ने अनिमिताये देखकर ठेकेदार को तलब किया और गांव वालों के सामने फटकार लगायी। प्रमुख पति ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सुधार करने की चेतावनी दी। विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम सभा केसरपुर कलां में क्षेत्र पंचायत के कोटे से खड़न्जा लगाया जा रहा था। खण्डन्जे में घटिया क्वालिटी की ईट लगने की शिकायत पर गांव पहुंचे ब्लाक प्रमुख पति अतविन्दर पाल सिंह ने शिकायत की पुष्टि करते हुए मौके पर घटिया ईंटे उखड़वा दी और निर्माण प्रभारी की जमकर लताड़ लगायी। इसके साथ ही मौके पर उपस्थित मिले स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य की जमकर क्लास ली। निर्माण स्थल से करीब दो ट्राली पीला ईंट हटवायी गयी। इंसेट- विधायक ने उठाये थे सवाल एक दिन पूर्व भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इसी निर्माण कार्य पर सवाल खड़े किये थे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष मनप्रीत कौर के पति अतविन्दर पाल सिंह समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और ठेकेदार की खबर ली। उक्त प्रकर...

16.12.2018

युवती से प्रधान के बेतुके बोल कहा कपड़े उतार कर दिखाओ कितना मारा ग्राम पंचायत सिमरिया ता0 महाराजपुर में हुयी मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना पूरनपुर-पीलीभीत। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की दबंगो ने पिटाई कर दी। इसके बाद जब मामला प्रधान के यहां पहुंचा तो युवती को शर्मशार होना पड़ा। प्रधान ने युवती से कहा कि कमरे में चलकर दिखाओ कहां चोट लगी। इस बात से शर्मशार हुयी युवती ने पुलिस की मदद लेना चाहि लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डायल 100 गांव जाकर लौट गयी। थाना पूरनपुर के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में एक युवती को गांव के ही दो युवकों ने छेड़ दिया। इसका विरोध करने घर पहुंची तो मनचले युवकों की मां झगड़े पर उतारू हो गयी और युवती को बुरीतरह पीटा। मामला यही शांत नहीं हुआ। न्याय पाने की उम्मीद लेकर युवती जब प्रधान साबिर अली के घर पहुंची और पूरी बात बतायी तो प्रधान ने इसका फायदा उठाते हुए कमरे में चलने को कहा। प्रधान की कुटिल नजरों को भांपते हुए युवती ने डायल 100 पर फोन किया तो पुलिस गांव पहुंच गयी लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। आखिर में पीड़िता ने थाने जाकर प्रधान साबिर अली क...

15.12.2018

बिजली के बल्ब से बिस्तर में लगी आग में दो मासूम जिंदा जले नेपाल सीमावर्ती के गांव बालपुर में हुआ दर्दनाक हादसा पूरनपुर-पीलीभीत। नेपाल सीमावर्ती गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। हादसे में दो मासूमों की आग से जलकर मौत हो गयी। थाना संपूर्णानगर के गांव बालपुर में अचानक हाई वोल्टेज आ जाने से गांव में बड़ा हादसा हो गया। बिजली के हाई वोल्टेज से बल्ब दगने के बाद बिस्तर पर जा गिरे और पूरा घर आग की चपेट में आ गया। घर को बचाने की जद्दो जहद के दौरान बिस्तर में गहरी नींद सो रहे मासूम आग में बुरीतरह झुलस गये। भारी आपाधापी के दौरान आग से झुलसी चार वर्षीय सिमरन व दो साल के गगन को पड़ोसी जनपद लखीमपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। बच्चों की मौत की खबर से गांव क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और परिजन बदहवास होकर विलाप करने लगे। दर्दनाक हादसे में मलखे नामक ग्रामीण का सबकुछ लुट गया। बच्चों के साथ ही घर में रखा एक एक दाना आग की भेंट चढ़ गया। बिस्तर से लेकर खाने पीने की वस्तु एवं चारपाई सब राख हो गए। बड़ी वारदात से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर चुका है। ---------------------...

14.12.2018

पूरनपुर में अवैध पशु कटान पर पूरी तरह लगेगा विराम गोकशी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी रामनरेश शर्मा  पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस प्रशासन की जुगलबंदी से गोकशी में लिप्त पेशेवर लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, ऐसा माना जा रहा है कि लगातार धरपकड़ के बाद भी गोकशी के मामलों में कोई गिरावट नहीं है। इसको दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे पेशेवर लोगों को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। उसके बाद कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेंगी। पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोवध के मामले में दस लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा था। उसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने भारी हंगामे के दौरान पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप मढे़ थे। इतना ही नहीं उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया था। ज्ञापन में हिन्दूवादी संगठन अंहिप ने गोकशी के मामले में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने पर आंलोदन की चेतावनी दी थी। कथित रूप से बुलंद शहर की हिंसा के बाद पुलिस प्रशासन गोकशी के मामले में कोई एहतियात नहीं बरता चाहता।...

13.12.2018

खाटू वाले श्याम सरकार की यात्रा का पूरनपुर में हुआ भव्य स्वागत पूरनपुर-पीलीभीत। श्रीश्याम सरकार यात्रा की शोभायात्रा का पूरनपुर में भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा 13 सितंबर से प्रारंभ होकर 13 सितंबर 2019 तक चलेगी। यात्रा के 366 दिन होने पर खाटू धाम से शुरू होकर वहीं पर विश्राम होगा।               इस यात्रा में बाबा श्याम की पावन ज्योति भक्तों को साक्षात दर्शन दे रही है एवं खाटू धाम मंदिर के नियमानुसार भक्त बाबा श्याम के धाम खाटू की तर्ज पर नित्य पांच आरतियां करते हैं और सायं काल सभी भक्त संकीर्तन में शामिल होते है। यह पड़ाव नित्य एक नए स्थान के लिए बढ़ जाता है , इसी क्रम में यात्रा नगर पूरनपुर के लोहा व्यवसाई संजय खंडेलवाल के घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया एवं पांच समय की आरती , संकीर्तन द्वितीय दिवस में आयोजित हुईं। श्याम बाबा की कथा का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।       यात्रा प्रमुख अनिल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से कलयुग के देव बाबा श्याम की दिव्य बाल लीलाओं से देशभर के श्...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...

11.12.2018

श्रीलंका से लौटे रमेश ठाकुर का पत्रकारों ने किया स्वागत पूरनपुर-पीलीभीत। दिल्ली से श्रीलंका का सफर तय करके स्वदेश लौटे वरिष्ठ पत्रकार रमेश ठाकुर का पूरनपुर में पत्रकारों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।  पत्रकारिता के क्षेत्र में बुलंदियों को छू रहे रमेश ठाकुर पीलीभीत जनपद की तहसील पूरनपुर के गांव तकिया दीनारपुर के मूल निवासी है, स्टूडेंट लाइफ से ही लेखनी में रूची रखने वाले रमेश ठाकुर ने पत्रकारिता को ही करियर चुना। आज उन्हें दिल्ली में टॉप क्लास के जर्नलिस्ट में गिना जाता है। टीवी प्रोग्राम हो या फिर देश विदेश पर स्पष्ट टिप्पणी करनी हो इसके लिए रमेश ठाकुर चुनिंदा पत्रकारों में पहचान रखते है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कम उम्र में ही इतनी शोहरत कमायी है कि देश विदेश के प्रमुख अखबारों में विशेष कॉलम लेख प्रकाशित होते है। दिल्ली में अहम पहचान बना चुके पत्रकार रमेश ठाकुर हाल ही में श्रीलंका के दौरे से सम्मानित होकर पैतृक गांव तकिया दीनारपुर लौटे तो स्थानीय पत्रकारों ने भव्य स्वागत किया और विदेश की धरती से मिले अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव सिंह, रामनरे...