युवती से प्रधान के बेतुके बोल कहा कपड़े उतार कर दिखाओ कितना मारा
ग्राम पंचायत सिमरिया ता0 महाराजपुर में हुयी मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना
पूरनपुर-पीलीभीत। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवती की दबंगो ने पिटाई कर दी। इसके बाद जब मामला प्रधान के यहां पहुंचा तो युवती को शर्मशार होना पड़ा। प्रधान ने युवती से कहा कि कमरे में चलकर दिखाओ कहां चोट लगी। इस बात से शर्मशार हुयी युवती ने पुलिस की मदद लेना चाहि लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डायल 100 गांव जाकर लौट गयी।
थाना पूरनपुर के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में एक युवती को गांव के ही दो युवकों ने छेड़ दिया। इसका विरोध करने घर पहुंची तो मनचले युवकों की मां झगड़े पर उतारू हो गयी और युवती को बुरीतरह पीटा। मामला यही शांत नहीं हुआ। न्याय पाने की उम्मीद लेकर युवती जब प्रधान साबिर अली के घर पहुंची और पूरी बात बतायी तो प्रधान ने इसका फायदा उठाते हुए कमरे में चलने को कहा। प्रधान की कुटिल नजरों को भांपते हुए युवती ने डायल 100 पर फोन किया तो पुलिस गांव पहुंच गयी लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। आखिर में पीड़िता ने थाने जाकर प्रधान साबिर अली के कृत्य का उल्लेख करते हुए राजीव व गन्टठा एवं विद्या देवी पत्नी तिलकराम के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
---------------------------------
दबिश देने गयी पुलिस गलती से भगवा नेता के घर घुसी
पूरनपुर-पीलीभीत। दबिश देने गयी पुलिस गलती से हिन्दूवादी नेता के घर जा घुसी। अचानक एक दरोगा के साथ पहुंचे सिपाहियों को देखकर हड़कम्प मच गया। गलत घर में घुसने की जानकारी होने पर पुलिस दबे पांव वापिस लौटी। इस बीच हिन्दूवादी संगठन के नेता से काफी कहा सुनी भी हुयी।
थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में एक किशोरी को भगाने के मामले में दबिश देने गयी पुलिस दूसरे व्यक्ति के घर में दाखिल हो गयी। पुलिस को घर में देखकर अफरा तफरी मच गई तो हिन्दूवादी नेता ने उपनिरीक्षक से सवाल करने पर पता चला कि दूसरे के यहां दबिश देनी थी। इसके बाद व्यक्ति विशेष ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही। इसपर एक कास्टेबल से तीखी नोकझोक भी हुयी।
----------------------------
स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में मिल रही हर मर्ज की एक दवा
पूरनपुर-पीलीभीत। सभासद तौफीक अहमद कादरी ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर हल्ला बोला है, उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित बयान जारी किया है।
सपा नेता एवं सभासद तौफीक अहमद कादरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाये है, उन्होंने जारी बयान में कहा है कि अस्पताल में गंदगी का सामराज्य फैला हुआ है। चिकित्सक हर मर्ज की एक ही दवा दे रहे है। अस्पताल में एंटी रैबीज का टीका आये दिन खत्म हो जाता है। सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती न होना भी बड़ी समस्या है। प्रसव कक्ष से लेकर इमरजेंसी रूप में भयंकर गंदगी फैली हुयी है। गर्भवती टीकाकरण व जननी सुरक्षा योजना का बुरा हाल है। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में महिने लगते है। व्यवस्था में सुधार न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है। तौफीक अहमद कादरी की मांग का अहीद खां, अंग्रेज सिंह, कुलदीन सिंह, ओमकार गुप्ता, दानिश खान, नुसरत परवीन कादरी आदि ने समर्थन किया।
--------------------------------
वांछित आरोपित को पुलिस ने भेजा जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। बलात्कार के मुकदमें वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
पुलिस ने गांव मंहद खास निवासी युवक राजू पुत्र कामता प्रसाद को रविवार को मुखबिर की सूचना पर गांव से दबोच लिया। आरोपित काफी समय से पुलिस को गच्चा दे रहा था। पकड़े गए आरोपित युवक राजु पुत्र कामता प्रसाद का मेडिकल कराने के बाद उसका चालान कर दिया गया है।
--------------------------------
स्वास्थ्य शिविर में किये गए रजिस्ट्रेशन
पूरनपुर-पीलीभीत। बड़ा रोड पर स्थित एक चिकित्सक के यहां आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लिया। कैंप में कुल अस्सी लोगों ने पंजीकरण कराया है।
श्री अक्षय मौमोरियल हस्पिटल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डा0 दीपक शुक्ला ने मरीजों की जांच की। इस दौरान कैंप में अस्सी मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराये। इस मौके पर डा0 प्रवीन गुप्ता, नवीन, प्रीती आदि उपस्थित रहें।
-------------------------
शेरपुर कलां में हजारों की चोरी, जांच में पहुंची पुलिस
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां में बीती रात्रि चोरों ने एक घर से हजारों रूपयें साफ कर दिये। देर रात्रि आहट होने पर हंगामा मचा तो पुलिस को सूचना दी गयी।
थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में चोर एक ट्राले के सहारे घर में दाखिल हुए और करीब चालिस हजार रूपयें की नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस को ट्राला खड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गयी है। भूरा शाह पुत्र चमन शाह के मकान से चोरों ने ढाई तौला सोना व पच्चीस हजार नगदी व पन्द्राह सौ रूपयें पर्स से चोरी हुए है। चोरी की सूचना पर गांव पहुंचे उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने मौका मुआया किया। भूरा शाह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी तकी खां के खड़े किये गए ट्राले पर चढ़कर चोर घर में दाखिल हुए है। इसका वे लगातार विरोध कर रहे थे लेकिन तकी खां ने हठधर्मी दिखाते हुए ट्राला नहीं हटाया। इसके बाद ही उसके घर में चोरी की वारदात हुयी हैं।
------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें