सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17.12.2018

ब्लाक प्रमुख पति ने ठेकेदार को पढ़ाया ईमानदारी का पाठ

पूरनपुर-पीलीभीत। क्षेत्र पंचायत में हो रहे विकास कार्य का निरीक्षण करने गए ब्लाक प्रमुख पति ने अनिमिताये देखकर ठेकेदार को तलब किया और गांव वालों के सामने फटकार लगायी। प्रमुख पति ने ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और सुधार करने की चेतावनी दी।

विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम सभा केसरपुर कलां में क्षेत्र पंचायत के कोटे से खड़न्जा लगाया जा रहा था। खण्डन्जे में घटिया क्वालिटी की ईट लगने की शिकायत पर गांव पहुंचे ब्लाक प्रमुख पति अतविन्दर पाल सिंह ने शिकायत की पुष्टि करते हुए मौके पर घटिया ईंटे उखड़वा दी और निर्माण प्रभारी की जमकर लताड़ लगायी। इसके साथ ही मौके पर उपस्थित मिले स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य की जमकर क्लास ली। निर्माण स्थल से करीब दो ट्राली पीला ईंट हटवायी गयी।
इंसेट-
विधायक ने उठाये थे सवाल
एक दिन पूर्व भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने इसी निर्माण कार्य पर सवाल खड़े किये थे। इसके बाद क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष मनप्रीत कौर के पति अतविन्दर पाल सिंह समर्थकों के साथ गांव पहुंचे और ठेकेदार की खबर ली। उक्त प्रकरण के बाद क्षेत्र पंचायत के निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों में ऊहपोह का माहौल पैदा हो गया है।
-----------------------------
धार्मिक स्थल पर अचेत अवस्था में मिले साधू को भिजवाया अस्पताल
पूरनपुर-पीलीभीत। एक धार्मिक स्थल पर अचेत अवस्था में मिले साधू को पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से पूरनपुर लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि साधू की शिनाख्त नहीं हुयी है।

थाना पूरनपुर के गांव घुंघचिहाई में धार्मिक स्थल दुग्धाधारी मंदिर पर सुबह तड़के एक साधू को अचेतावस्था में देखा गया। इसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे प्रधान पति विरेन्द्र प्रताप सिंह धु्रव ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही 108 एम्बुलेंस को कॉल की। बुर्जुग साधू ठंड से जकड़ा हुआ मंदिर के स्नान घर में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप उपरांत साधू को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।
-----------------------------
मोबाईल बरामद होने पर युवक को भेजा जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। चोरी का मोबाईल बरामद होने पर पुलिस ने एक युवक को जेल भेजा है। आरोपित पर घर से मोबाईल चोरी करने का आरोप था। जांच में चोरी गया मोबाईल मिलने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

नगर के मोहल्ला रजागंज देहात निवासी रफीक अहमद पुत्र मौ0 जमील अहमद के घर से करीब एक पखवाड़े पूर्व मोबाईल चोरी हो गया था। इसके बाद रफीक अहमद ने मोबाईल चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। विवेचना में नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश कुमार ने चोरी गया मोबाईल बड़े पुत्र रहीस खां निवासी खानकाह के पास बरामद कर लिया। चोरी का मोबाईल बरामद होने पर पुलिस ने बड़े को जेल भेज दिया।
-------------------------
अंहिप जिला महामंत्री को किया बर्खास्त
पूरनपुर-पीलीभीत। पिता की हत्या के बाद परेशान चल रहे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री की मुसकिलें और बढ़ गयी है। उनपर संगठन विरोध होने का आरोप लगाकर अंहिप से बाहर कर दिया गया है।

हिन्दूवादी संगठन अंहिप के जिला महामंत्री राजपाल वर्मा को जिलाध्यक्ष राम विनोद कुशवाहा ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए पद मुक्त कर दिया है। थाना पूरनपुर के गांव कढैर चौरा निवासी राजपाल वर्मा के पिता सुखलाल की विवाद में हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी उतार चढ़ाव का सामना कर रहे राजपाल वर्मा को सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष राम विनोद कुशवाहा ने जोर का झटका दे दिया। उनपर संगठन विरोधी होने का आरोप लगाकर जिला महामंत्री के पद से हटा दिया गया है।
------------------------------
गैंग रेप पीड़िता ने पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
कहा न्याय न मिलने पर कोतवाली परिसर में करेंगी आत्मदाह
पूरनपुर-पीलीभीत। एक गैंग रेप पीड़िता ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम देकर सनसनी फैला दी है। रेप पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिये मांग पत्र में आत्मदाह करने की धमकी दी है।

पिछले माह पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के रहने वाले दो युवकों के खिलाफ गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किया था। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में गैंग रेप की बात को स्वीकार करते हुए दो नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर पूरनपुर जाते समय आम के बाग में खीचकर दुराचार करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अभिरक्षा में युवती ने कोर्ट में बयान दर्ज कराये थे। उसके बाद भी सभी आरोपित खुलेआम घूम रहे है। ऐलानियां धमकी मिलने से भयभीत युवती ने परेशान होकर सीओ को संबोधित आत्मदाह का पत्र दिया है। इससे पुलिस विभाग में खलबली मची हुयी है। पीड़िता ने मांग पत्र में स्पष्ट कहा है कि अगर दो दिनों में बलात्कारियों की गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा गया तो वह कोतवाली परिसर में आत्मदाह कर लेगी।
--------------------------
पुलिस ने वांछित आरोपित को भेजा जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। एक मुकदमें वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर से आकर पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में रहे जमालुद्दीन पुत्र ननकू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबरी होने पर उपनिरीक्षक अब्दुल समीद ने आरोपित को घर से दबोचकर जेल भेजा हैं।
--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...