सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी।

माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखने के बाद मृतक के परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया और शव को सुपुर्दगी में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। उपनिरीक्षक दीपचन्द ने मृतक चौकीदार का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक मौत होने से मृतक के परिजनां का रो-रोकर बुराहाल हैं। 
---------------------------
मध्य प्रदेश में पार्टी की जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई
पूरनपुर-पीलीभीत। मध्य प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी छुड़ाई और मिष्ठान बांटे।

पूर्व विधायक अरशद खां की अध्यक्षता में हुयी मीटिंग में उन्होंने मध्य प्रदेश के मतदाताओं का अभार व्यक्त किया और कांग्रेस पार्टी की जीत को जनता की जीत बताया। इसके साथ ही सत्तारूढ पार्टी बीजेपी की गजत नीतियों पर हल्ला बोला। कार्यक्रम साबरी अहाते पर आयोजित किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाहिद खान संजय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरध्यक्ष इमरान बरकाती, दुजाराम, श्यामनाथ भारद्वाज, लियाकत मंसूरी आदि लोग मौजूद रहें। उधर, जिलाउपाध्यक्ष राधेश्याम सागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निज निवास पर बैठक कर कांग्रेस की जीत पर मिठाई वितरित की। इस मौके पर रमेश देवल, विकास सागर, राहुल सागर, प्रदीप सागर आदि उपस्थित रहें।
----------------------------------
विवादित मकान के मामले में पुलिस ने पांच को दबोचा
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने मोहल्ला साहूकारा में विवाद मकान पर दावा ठोक रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

काफी समय से विवादित मकान को लेकर मोहल्ला सहूकारा के प्रदीप व बीसलपुर के लोग दावा कर रहे है इसको लेकर पूर्व में कई बार झगड़ा फसाद हो चुका है। बुधवार को बीसलपुर से आये पांच लोगों ने मकान पर हक जताते हुए हंगामा करना शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वा दिया। उक्त मकान से संबंधित वाद सिविल कोर्ट विचाराधीन है उसके बाद भी जबरन कब्जे के प्रयास किये जा रहे है।
------------------------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से वाइक चालक गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। खुटार पीलीभीत हाइवे पर एक अज्ञात वाहन चालक वाइक सवार को टक्कर माकर फरार हो गया। सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रहे युवक को 108 एम्बुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को पीलीभीत रेफर कर दिया।

गांव सिहूरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामऔतार खुटार हाइवे से एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए वाइक से जा रहा था। गढवा के पास हाइवे पर पीछे से आये एक वाहन ने अरविंद कुमार की वाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया हैं।
----------------------------
पानी का पाइप फाड़ने के विवाद पर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक कृषक का दबंगों ने पाइप फाड़ दिया और विरोध करने पर बुरीतरह पीटा। 

मामला थाना पूरनपुर के गांव पिपरिया मझरा का है। सुलक्खन सिंह पुत्र जगत सिंह खेत में प्लाटिक के पाइप से गेंहू की सिचाई कर रहे थे इस बीच वहां से गुजरे गुरमीत सिंह, गुरूवेन्द्र सिंह व धर्मवीर सिंह पाइप फाड़ दिया। पानी की बर्बादी होने पर सुलक्खन सिंह ने विरोध किया तो उपरोक्त दबंगों ने एकराय होकर कृषक की जमकर पिटाई लगा दी। थाने पहुंचे पीड़ित ने तीनों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
--------------------------
गन्ना पर्चियों के लिए मुसिबत बना कम्प्यूटर
पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है आये दिन कोई न कोई नई दिक्कत आने से किसान काफी परेशान हैं।

गन्ना सोसाइटी में पर्ची वितरण व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। सैकड़ों किसान रोज गन्ना विकास सोसाइटी आकर लौट रहे है। संबंधित अधिकारियों का मौन गन्ना किसानों को भारी पड़ रहा है। बुधवार को कम्प्यूटर खराब होने की बात कहकर पर्ची के लिए भटक रहे किसानों को परेशान किया गया। गन्ना पर्चियों का शेड्यूल ठीक न होने से गेंहू की बुवाई में देरी व खेत में खड़ा गन्ना सूखने की कगार पर हैं। उधर, किसान गन्ना माफियाओं को लगातर पर्ची मिलने की शिकायत कर रहे हैं।
----------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...