सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

13.12.2018



खाटू वाले श्याम सरकार की यात्रा का पूरनपुर में हुआ भव्य स्वागत

पूरनपुर-पीलीभीत। श्रीश्याम सरकार यात्रा की शोभायात्रा का पूरनपुर में भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा 13 सितंबर से प्रारंभ होकर 13 सितंबर 2019 तक चलेगी। यात्रा के 366 दिन होने पर खाटू धाम से शुरू होकर वहीं पर विश्राम होगा।   
          इस यात्रा में बाबा श्याम की पावन ज्योति भक्तों को साक्षात दर्शन दे रही है एवं खाटू धाम मंदिर के नियमानुसार भक्त बाबा श्याम के धाम खाटू की तर्ज पर नित्य पांच आरतियां करते हैं और सायं काल सभी भक्त संकीर्तन में शामिल होते है। यह पड़ाव नित्य एक नए स्थान के लिए बढ़ जाता है, इसी क्रम में यात्रा नगर पूरनपुर के लोहा व्यवसाई संजय खंडेलवाल के घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया एवं पांच समय की आरती, संकीर्तन द्वितीय दिवस में आयोजित हुईं। श्याम बाबा की कथा का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। 
    यात्रा प्रमुख अनिल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से कलयुग के देव बाबा श्याम की दिव्य बाल लीलाओं से देशभर के श्याम भक्तों को परिचय कराकर  उनकी महिमा से मानव जाति का कल्याण करना मात्र है। सभी श्याम भक्तों को एक सूत्र में पिरोना इसका उद्देश्य है, यात्रा में शामिल ब्रजपाल भारद्वाज ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम की महिमा को सर्वोपरि बताते हुए उनके नाम की महिमा का गुणगान करना चाहये इससे इंसान को मोक्ष प्राप्त होता है। यात्रा पूरे देश में श्रीश्याम भक्तों के मध्य नगर नगर एवं प्रांत प्रांत जाकर श्याम महिमा का गुणगान कर रही है। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिवार संदीप खंडेलवाल ने बताया कि यह यात्रा पूरनपुर में सितारगंज से पहुंची है और अगले पड़ाव में मैलानी तक जाएगी।
--------------------------------------------------------------
मुक्तिधाम में अधूरे बने शौचालय और बजट साफ हो गया पूरा

                                                                                      ग्राम पंचायत पूरनपुर का मामला

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात की ओर वित्तीय धनराशि से तैयार कराये गए शौचालय आज भी अधूरे है, मजे की बात यह है कि अधूरे काम का पूरा बजट साफ हो चुका है।



विकास खण्ड पूरनपुर की सबसे बड़ी पंचायत में घपले भी उतने ही बड़े है जितनी बड़ी पंचायत है। वर्ष 2016-17 के बजट में मुक्तिधाम पर टीनसैड से साथ ही शौचालय निर्माण के लिए लाखों रूपयें आवंटित हुआ था। इस बजट से मुक्तिधाम में इण्टर लॉकिंग व दाह संस्कार स्थल निर्माण किया और सह शौचालय भी निर्माण कराये गए। लेकिन शौचालय आज भी अधूरे पड़े है। मुक्तिधाम के लिए आधा दर्जन शौचालय निर्माण का भारी भरकम बजट आने के बाद डकार लिया गया और शौचालय निर्माधीन बनकर रह गए है। इन शौचालयों में न तो दरबाजे है और लेटरीन सीट। मौके स्थिति देखकर यही लगता है कि मुक्तिधाम के शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं।

--------------------------

बिजली चोरी में आधा दर्जन से अधिक गांव वाले नामजद

पूरनपुर-पीलीभीत। विद्युत उपखण्ड शेरपुर कलां व पूरनपुर देहात के अवर अभियंता ने आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।



कथित बिजली चेकिंग अभियान में ग्रामीणों के कनेक्शन बिच्छेद होने के बाद भी विद्युत सप्लाई मिलने कार्रवाई की गयी है। शेरपुर कलां विद्युत उपखण्ड के अवर अभियंता पुष्पेन्द्र सिंह ने गांव खाता के रामपाल पुत्र पुत्तू लाल, रामऔतार पुत्र स्वामी दयाल, संतोष कुमार पुत्र प्यारे लाल, धर्मपाल यादव पुत्र रामेश्वर दयाल, नोखे लाल पुत्र कालिका प्रसाद के विरूद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, पूरनपुर देहात के अवर अभियंता हरिशंकर कुमार की ओर से बृजेन्द्र पाण्डेय पुत्र संकटादीन निवासी सबलपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया हैं।

------------------------------

मोबाईल पर बात कर रही युवती बंदर के आने पर छत से गिरी

पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवती छत से गिरकर बुरी तरह घायल हो गयी। परिजन युवती को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां हालत स्थिर न होने पर रेफर किया गया।



सीमेंट रोड पर स्थित मोहल्ला गणेशगंज में सुशील कुमार गुप्ता की पुत्री दीक्षा गुप्ता 18 छत पर मोबाईल पर बात कर रही थी। इस बीच वहां आये बंदर से भयभीत होकर वह नीचे गिरकर घायल हो गयी। छत से गिरने के बाद अफरा तफरी मच गयी और आनन फानन में घायल दीक्षा गुप्ता 18 को सीएचसी लाया गया। युवती की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर करना ही उचित समझा। बताया जा रहा है कि परिजन दीक्षा गुप्ता को लेकर बरेली रवाना हुए हैं।

------------------------------

पुलिस ने पकडे़ आधा दर्जन जुआरी

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया।



पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए छः ग्रामीणों को जुआ खेलते दबोचा लिया और मौके पर ताश पत्ते व नगदी बरामद होने पर जुआ अधिनियम की कार्रवाई की गयी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने जोगराजपुर में जुआ खेलते हुए मुकेश पुत्र बाबूराम, राकेश पुत्र बाबूराम, बेचेलाल पुत्र मुरली, सुनील पुत्र लालजीत, प्रमोद पुत्र बाबूराम व रामलड़ैते पुत्र रामप्रताप को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित गांव जोगराजपुर के रहने वाले है पुलिस ने इसके पास से 52 ताश पत्ते व रूपयें 4510 बरमाद किये है। उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

-------------------------

दहेज हत्या के मामले में पूरनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों को अजीवन कारावास

वर्ष 2015 में दर्ज हुआ था दहेज हत्या का मुकदमा, तीन साल बाद आये फैसले में सुनाई गयी सजा

पूरनपुर-पीलीभीत। तीन साल के लंबे समय बाद दहेज हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए जिला न्यायालय ने आरोपितों को दोषी करार देते हुए अजीवन कारावास का फैसला सुनाया है।



एक ही परिवार के चार स्त्री पुरूषों को सजा होने से जहां गम का आलम है वहीं दोषियों को सजा दिलाने के लिए तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले पिता को बेटी खोने का गम है तो उसके हत्यारों को सजा दिलाने की खुशी भी। 27 अप्रेल वर्ष 2015 में अनवार पुत्र जमालुद्दीन निवासी रजागंज ने पुत्री परवीन की मौत के बाद ढका निवासी दामाद नईमुद्दीन पुत्र रजा बक्श, देवर हशमुद्दीन, ससुर रजा बक्श व सास आफसा बेगम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। तीन साल तक चले मुकदमें के बाद 12 दिसंबर 2018 को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने चारों को दोषी करार देते हुए अजीवन कारावास की सजा सुना दी। इसके साथ ही 50-50 हजार रूपयें का अर्थदण्ड भी लगाया।

-----------------------------
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...