सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

15.05.2018

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मण्डी सचिव को सौपा पूरनपुर-पीलीभीत।   किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेे जिलाधिकारी को संबोेधित ज्ञापन मण्डी सचिव को सौपा है। भाकियू ने मांग पत्र में पांच बिन्दुओं पर समस्याओं के निदान कराने की मांग की है। मंगलवार को भाकियू के नेतृत्व मंे किसानों ने मण्डी सचिव सहदेव सिंह को लिखित ज्ञापन सौपा हैं। सरकारी क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों के माध्यम से गेंहू खरीद किया जा रहा है। मण्डी पूरनपुर में 15 दिनों से किसान गेंहू की फसल लेकर रूके हुए है उसके बाद भी इनका गेंहू तौला नहीं जा रहा है। जिन किसानों का गेंहू क्रय केन्द्र पर तुल चुका है उनके बैंक खातों में रूपये न भेजे जाने से समस्या बनी हुई है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मय ब्याज के कराने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई है। इसके साथ भाकियू ने जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र को भेजे ज्ञापन में चीलीमिल गन्ना सीओ पर किसानों के साथ र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर मंजीत सिंह वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, सुल्तान खान त0अध्यक्ष, बालकराम, रामकुमार प्रजापति, मनवीर सिंह, स्वराज सिंह आ...

14.05.2018

आंधी में विद्यालय पर गिरा पेड़ पूरनपुर.पीलीभीत।  गांव तकियादीनारपुर के परिषदीय स्कूल में रात्रि तेज आंधी से पेड़ भवन पर गिरने से भवन गिरताऊ हालत में होने से छात्रों पर खतरा मडराने लगा है।     तकियादीनारपुर के प्राथमिक विद्यालय में करीब 67 बच्चे शिक्षाग्रहण कर रहे है। रविवार की रात्रि में तेज आंधी आने से विद्यालय का पेड़ स्टोर रूम में धस गया है। पेड़ भवन पर धसने से उसके थमले एवं दीवारों में बड़ी दरारें आने से भवन गिरताऊ हालत में हो गया है। भवन में बड़ी दरारें आने से छात्रों पर खतरा मडराने लगा है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर काफी चिंतित होने लगे है।इधर कुछ अभिभावकों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर भवन पर धसे पेड़ को अतिशीघ्र हटाने की मांग की है।     इधर तकियादीनारपुर की प्रधान सुमित्रा देवी ने बताया कि विद्यालय भवन पर पेड़ धसने से भवन पर बड़ी.बड़ी दरारें आने की सूचना अभिभावकों एवं अध्यापकों से प्राप्त हुई है जिसके लिए शिक्षाविभाग के अधिकारियों   से सम्पर्क कर समस्या का समाधान अतिशीघ्र किया जाएगा। ------------------------------------ फूड इस्पेक्टर पर सपाईयों...

13.05.2018

आंधी तूफान ने मचाई तबाही पोल टूटे, रोड जाम अजान सहित वर्तन चारपाई बिस्तर और मवेशी हुए जलकर भस्म पूरनपुर-पीलीभीत। रात में तेज आंधी से बिजली के दो पोल टूटकर रोड के बीचों बीच गिर गए। जिससे रोड ब्लाक हो गया है। रविवार की रात अचानक तेज आंधी और पानी आने से ब्लाक रोड से सिमरिया को जाने वाले मार्ग पर दो बिजली के पोल टूटकर रास्ते के बीचांे बीच गिर जाने से दोनों तरफ के आने जाने वालों को काफी दिक्कत हुई। रात से अभी तक कोई भी बिजली विभाग से देखने नहीं पहुंचा है। क्षेत्रीय गांवो की बिजली अपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हैं। उधर, गांव पिपरिया दुलई में 12 परिवार अग्निकांड की चपेट में आ गए। इन ग्रामीणों के यहां लाखों रूपये का भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आये घर जलकर राख हो गए। किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के साथ ही गांव में अफरा तफरी मची रही। गांव के बाहर किसान नरई जला रहा था। अचानक तेज आंधी चलने से आग ने गांव को चपेट में ले लिया। कई मवेंशी भी जल गए हैं। आग पर गांव वालों ने बमुश्किल काबू पाया लेकिन नुकसान होने से नहीं बचा पाये। गांव चांट फिरोजपुर में चराग से लगी आग ने ...

12.05.2018

दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता को घर से निकाला पूरनपुर-पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण आरोपी ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शेरपुर निवासी नजमी खां ने आरोप लगाया है कि पांच अगस्त 2016 को निकाह हुआ था। आरोपी विवाहिता को हर रोज परेशान कर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि विवाहिता के पति ने दहेज में एक लाख रूपये और एक बाईक की मांग की। मांग पूरी न होने के कारण आरोपी ने विवाहिता को तंग करना शुरू कर दिया। 12 फरवरी 2018 को आरोपी ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नजमी ने कोतवाली जाकर फैजल खां, मां शफीक उर्फ मुन्नी बेगम व फुफुआ ससुर हबीबुल्ला खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ------------------------- आग से सात बीघा गन्ना जलकर खाक पूरनपुर-पीलीभीत। अचानक लगी आग से कई किसानों का गन्ना जलकर राख हो गया है। किसानों को काफी क्षति पहुंची है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक गन्ने में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और आस ...

11.05.2018

घटिया सामग्री पर भड़के ग्रामीण किया जोरदार प्रदर्शन पूरनपुर-पीलीभीत। एक माह पूर्व गांव में नाली का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री लगाने से नाली उखड़ गई है। ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया और निर्माणकार्य की जांच कराने की मांग की है। कोतवली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में एक माह पूर्व नाली का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि घटिया सामग्री लगाने से एक माह में ही नाली क्षतिग्रस्त़ हो गई है। सिमरिया में अभी तक विकास के नाम पर कोई भी कार्य नही हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान व रोजगार सेवक विकासकार्य कराने में पक्षपात करते है। पहले से नालियों पर पड़ी सिलेपों को उठाकर नई नाली पर डाला गया है। जिससे एक माह पीछे बनी नाली टूट गई। इसके चलते ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और नाली निर्माणकार्य की जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रामप्रसाद, रामसागर, निर्मल, क्षत्रपाल, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, सोनू, आसमा, वेगम, निशा, उधमा देवी, असलम आदि लोग मौजूद रहे। ----------------------- दुर्घटना के बाद भड़के युवा उद्योग व्यापार ...

10.05.2018

गुण्डाराज के विरोध में दहाड़े अधिवक्ता कोतवाली गेट किया जाम पूरनपुर-पीलीभीत। इलाहाबाद में गोली मारकर की गई अधिक्ता की हत्या के मामले में स्थानीय अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को  जमकर हंगामा किया और कोतवाली गेेट जाम कर दिया। गुरूवार को इलाहाबाद में अज्ञात सूटरों ने अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। अधिवक्ता के दिनदहाड़े मारे जाने की खबर वकीलों मंे आक्रोष बनकर फैल गई। गुस्साए वकीलों ने कोतवाली गेट पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। शुक्रवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय को सौपा। मांग पत्र में कालितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व आश्रित परिवार को 50 लाख रूपये की मुआवजा राशि की सिफारिश की गई है। इस मौके पर अधिवक्ता अधिवक्ता मो0यूनुस खां, रिफाकत अली खां, संजय पाण्डेय, नईम खां, इफ्तखार खां, कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, मुकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।...

09.05.2018

आदर्श गांव में आंगनवाड़ी केन्द्र का विधायक ने किया उद्घाटन पूरनपुर-पीलीभीत। आदर्श गांव गुलड़ियाभूप सिंह में स्थानीय बाबूराम पासवान ने आंगनवाड़ी केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव की आंगनवाड़ी/कार्यकत्री को केन्द्र की चाबी सौपी हैं। अभी तक घरों में संचालित किये जा रहे आंगनवाड़ी केन्द्र स्थाई किये जा रहे है।  इस क्रम में बुधवार को विकास खण्ड पूरनपुर के चार आंगनवाड़ी केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड पूरनपुर के संबंधित अधिकारी व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने दो आंगनवाड़ी केन्द्र आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह में व एक दिलावरपुर और चैथा केशौपुर में तैयार होने पर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्र पूरी तरह से सुसज्जिते है इससे गांव के बालक-बालिकाओं को पोषा आहार के साथ घर जैसे माहौल में शिक्षा उपलब्ध कराई जायेंगी। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, विधायक सचिव संतराम विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे। -------------------------- शारदा सागर डाम पर पलटी डग्गामार जीप दो की मौत, दर्जनों लोग हुए घायल ...