सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10.05.2018

गुण्डाराज के विरोध में दहाड़े अधिवक्ता कोतवाली गेट किया जाम

पूरनपुर-पीलीभीत। इलाहाबाद में गोली मारकर की गई अधिक्ता की हत्या के मामले में स्थानीय अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को  जमकर हंगामा किया और कोतवाली गेेट जाम कर दिया।

गुरूवार को इलाहाबाद में अज्ञात सूटरों ने अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। अधिवक्ता के दिनदहाड़े मारे जाने की खबर वकीलों मंे आक्रोष बनकर फैल गई। गुस्साए वकीलों ने कोतवाली गेट पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाये। शुक्रवार को प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनों वकीलों ने नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय को सौपा। मांग पत्र में कालितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व आश्रित परिवार को 50 लाख रूपये की मुआवजा राशि की सिफारिश की गई है। इस मौके पर अधिवक्ता अधिवक्ता मो0यूनुस खां, रिफाकत अली खां, संजय पाण्डेय, नईम खां, इफ्तखार खां, कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, मुकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
-------------------------
नायब तहसीलदार पर लगाये गंभीर आरोप
पूरनपुर-पीलीभीत। मोहल्ला गनेशगंज के रहने वाले वसीम बेग पुत्र खलीक बेग ने नायब तहसीदार पर गंभीर आरोप लगाकर सीएम को प्रार्थना भेजा है। 

वसीम बेग ने नायब तहसीलदार अनुराग सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शेरपुरकलां में स्थित गाटा संख्या 408 व 1254 को गैर कानूनी ढंग से दाखिल खारिज कर दिया है, जोकि नियम विरूद्ध है। उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। जिसमें दाखिल खारिज निरस्त करके आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई हैं।
-----------------------
भू-माफिया कर रहे सर्वजनिक रास्ते पर कब्जे का प्रयास
पूरनपुर-पीलीभीत। एक धार्मिक स्थल को जाने वाले मार्ग पर भू-माफियाओं की नजर है। आये दिन काट छांट करने एवं सर्वजनिक रास्ते को संकरा करने की शिकायत एसडीएम से की गई है।

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार देहात के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित लिखित शिकायती पत्र में भू-माफियाओं द्वारा रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मदीना मस्जिद कुरेशियान को जाने वाले रास्तें पर कब्जे की नियत से कुछ दबंग अतिक्रमण कर रहे है। उक्त लोगों के खिलाफ जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में बन्टू खां, इमरान बली, रिप्पी कुरेशी, नाजिम हुसैन, चन्ना खां, दिलदार, यूसुफ, मो0 मोनीस, अकरम अली, आलोक कुमार, मुजीब अहमद आदि लोग शामिल है।
-------------------------
किसान मजदूर संगठन ने सौपा तहसीदार को ज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत। किसान मजदूरों के लिए हक की लड़ाई लड़ रहे संगठन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में किसानों की समस्या से जुड़े बिल को राज्यसभा व लोकसभा में पारित करने की मांग की गई है।


किसान मजदूर संगठन के बैनर तलेे जुटे सैकड़ो किसानों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और किसानों के लिए अलग से बिल पास करने की मांग की। किसान मजदूर संगठन के सक्रिय सदस्य अनन्त अग्रवाल की अगुआई में जुटे किसानों ने विचार विमर्श के उपरांत संयुक्त रूप से स्पीक लोकसभा व चेयरमैन राज्यसभा को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय को सौपा है। इस मौके पर सुच्चा सिंह, रविन्द्र अग्रवाल, हरदेव सिंह लौहरिया, कुलविन्दर सिंह, सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
----------------------
भुगतान न मिलने पर किसानों ने किया चीनीमिल का घेराव
पूरनपुर.पीलीभीत। गन्ना मूल्य भुकतान न मिलने पर किसानों ने सम्पूर्णगर चीनीमिल का घेराव किया।

पीलीभीत एवं खीरी परिषद के संपूर्णानगर चीनीमिल द्वारा किसानों के गन्ना भुगतान ना होने पर खीरी पीलीभीत के किसानों ने  अमरजीत सिंह के नेतृत्व में इसका विरोध जताते हुए सम्पूर्णनगर चीनीमिल का घेराव करके बकाया भुगतान की मांग की। चीनीमिल घेराव करने के तकरीबन एक घण्टे बाद पहुचे जीएम ने किसानों से बात की। किसान इस वर्ष चीनीमिल को बेचे गए गन्ने का भुकतान न मिलने का कारण पूछने लगे। चीनीमिल के जीएम ने बताया कि चीनी का मूल्य बहुत ही कम होने के कारण कुछ दिक्कतें आ रहीं है इसके चलते किसानों को उनके गन्ने का भुकतान नही हो पाया है।  इसके बाद किसान चीनीमिल के अधिकारियों से भुकतान न मिलने से हो रही परेशानियों को बताते हुए निराश होकर लौट गए।
चीनीमिल के घेवराव करने वालों में किसान अमरजीत सिंहण् हरविंदर सिंहण् गुरमीत सिंहण् बलविंदर सिंहण् संधू बलजीत सिंहण् जताना बोग सिंहण् हरिंदर सिंह जटानाण् सुखवंत सिंहण् अरविंद सिंहण् रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
...........................................

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
पूरनपुर-पीलीभीत। मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्र्रुप द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का कैंप लगाया गया। जिसमें मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया।


लाइनपार दुर्गा मंदिर के पास चिकित्सा शिविर का केंप लगाया गया। जहां पर मरीजों का परिक्षण कर उनका उपचार किया गया। मरीजों का चेकअप कर संबंधित बीमारी की निःशुल्क में दवाईयां बितरित की गयी। उसके वाद मरीजों को आक्सीजन देने वाला तुलसी का पौधा भी दिया गया। दवाईयां प्राप्त कर मरीज दुआएं देते हुए घर चले गए। शिविर में डा0 सुधांशु मिश्र व डा0 विजय आनंद ने मरीजो का उपचार किया। इस अवसर पर आकाश आनंद गुप्ता, मंयक गुप्ता, शेखर गुप्ता, प्रतीक आनंद मौजूद रहे।
----------------------
आग से दो एकड़ गन्ना जलकर राख
पूरनपुर-पीलीभीत। हवा के चलते नरई में लगी आग ने धीरे धीरे गन्ने की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते किसान का दो एकड़ गन्ना जलकर राख हो गया।

जोगराजपुर क्षेत्र के एक गांव में किसान नरई जला रहा था। अचानक तेज हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ा गन्ना आग की चपेट में आकर जलने लगा। आग की सूचना पाकर गांव वाले भाग खड़े हुए और आग पर मिट्टी पानी डालकर बमुश्किल काबू किया। आग में किसान का दो एकड़ गन्ना जलकर खाक हो गया। किसान को काफी नुकसान हुआ है।
------------------------
सड़क हादसे में फोजी की मौत, एक घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। छुट्टी पर आये फोजी की सडंक दुर्घटना में मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बारी बुझिया के रहने वाले सरदार सोवरन सिंह के चार बेटे सुखदेव सिंह, वलदेव सिंह, सतनाम, गुरवचन सिंह है। सुखदेव सिंह असम में 14 वीं सिख रेजीमेंट में तैनात था। छुट्टी लेकर घर आया था। अपने दोस्त राकेश के साथ पूरनपुर किसी काम से आया था। मोहनपुर जप्ती चैराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेजगगति ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुखदेव सिंह की मौके पर मौत हो गयी। राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त मामले में पुलिस ने गुरूवचन सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
------------------------------
वायरल हो रहा पुलिस का एक और आॅडियो मैजिक चालकों से वसूली का हैं जिक्र
पूरनपुर-पीलीभीत। सोशल मीडिया पर इस समय एक बार फिर कोतवाली पुलिस चर्चा में है, हालांकि यह पहला मामला नहीं हैं जब स्थानीय पुलिस कर्मियों का आॅडियों वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई आॅडियों सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं।

जनपद पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर पुलिस आये दिन चर्चा में बनी हुई है। इस बार सोशल साइट पर आये आधा दर्जन से अधिक आॅडियों पर पुलिस व मैजिक यूनियन के नामपर अवैध वसूली करने वालों की कलई खोल रहा है। विवाद इस लिए बढ़ा कि पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के चक्कर में कुछ गाड़ियों का चालान किया था और एक दो सीज कर दी थी। पुलिस कार्रवाई के बाद मैजिक चालकों ने रूपये देने से मना कर दिया तो एक पुलिस कर्मी और गाड़ियों का चालान करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए 10 मैजिक चालकों से रूपये वसूलकर पुलिस को दिये गए है। वायरल आॅडियों में ये भी बताया जा रहा है कि रूपये एक पान वाले के यहां रखे हुए है और वहां जाकर रूपये प्राप्त कर लें। एक ओर यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ईमानदारी का दम भरते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर उनके ही थाने में तैनात पुलिस कर्मी कुछ और ही गुल खिला रहे हैं। 
-------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...