सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

13.05.2018

आंधी तूफान ने मचाई तबाही पोल टूटे, रोड जाम

अजान सहित वर्तन चारपाई बिस्तर और मवेशी हुए जलकर भस्म
पूरनपुर-पीलीभीत। रात में तेज आंधी से बिजली के दो पोल टूटकर रोड के बीचों बीच गिर गए। जिससे रोड ब्लाक हो गया है।



रविवार की रात अचानक तेज आंधी और पानी आने से ब्लाक रोड से सिमरिया को जाने वाले मार्ग पर दो बिजली के पोल टूटकर रास्ते के बीचांे बीच गिर जाने से दोनों तरफ के आने जाने वालों को काफी दिक्कत हुई। रात से अभी तक कोई भी बिजली विभाग से देखने नहीं पहुंचा है। क्षेत्रीय गांवो की बिजली अपूर्ति भी पूरी तरह बाधित हैं। उधर, गांव पिपरिया दुलई में 12 परिवार अग्निकांड की चपेट में आ गए। इन ग्रामीणों के यहां लाखों रूपये का भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आये घर जलकर राख हो गए। किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के साथ ही गांव में अफरा तफरी मची रही। गांव के बाहर किसान नरई जला रहा था। अचानक तेज आंधी चलने से आग ने गांव को चपेट में ले लिया। कई मवेंशी भी जल गए हैं। आग पर गांव वालों ने बमुश्किल काबू पाया लेकिन नुकसान होने से नहीं बचा पाये। गांव चांट फिरोजपुर में चराग से लगी आग ने सबकुछ तबाह कर दिया। छप्परपोश घर में लगी आग की चपेट में आये मवंेशी भी जलकर मरे हैं। गांव चांट फिरोजपुर में माखन पुत्र द्वारिका प्रसाद के छप्परपोश घर में अचानक आग लग गई। आग में खानेपीने का सामान व मवेशी जले है। आग से गांव में हड़कम्प मचा रहा और ग्रामीणों ने मिट्टी पानी डालकर आग पर काबू किया गया।

इंसेट-

इन गांवों की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को की गई पे्रषित

आंधी तूफान से हुए नुकसान का अंकलन करने के लिए राजस्व कर्मचारी गांव गांव पहुंचे और रिपोर्ट तैयार करके तहसील कार्यालय में प्रेषित की हैं। सबसे बड़ा अग्निकांड पिपरिया दुलई का  है जहां ग्रामीण रामकुमार, रमेश कुमार, चोखेलाल, मुरारी लाल, रेखा देवी, रामनाथ, राम सिंह, रामगोपाल, बाबूराम, नेतराम, रामलली, रामकिशन के घरों का सारा सामान जलकर नष्ट हुआ है। उसके बाद कढ़ेरचैरा में प्रेमपाल के घर आग से छप्पर, रजाई, साईकिल, पंखा, मोबाइल व पांच हजार नगदी जली है। करीब पचास हजार का नुकसान होता बताया जा रहा है। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव दुर्जनपुर कलां उर्फ नजीरगंज में जैजैराम के घर छप्पर व पशुशाला में आग से नुकसान हुआ है। कोतवााली क्षेत्र के गांव डूण्डा जमुनिया जगतपुर में जसपाल सिंह यहां दस हजार नगदी सहित फ्रिज, टीवी, गेंहू चावल आग से नष्ट हुआ है। किसनपुर हरिपुर में हरदीप सिंह व गुरदीप सिंह के घर में कपड़े, विस्तर व चारपाई जलने की सूचना है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव प्रसादपुर में अजुद्दी लाल, माया देवी पत्नी सोहन, विनोद कुमार की दीवार गिरने से आर्थिक हानी हुई है।

------------------------------

शेरपुरकलां में बरसात से पूर्व कराई जा रही नालों की साफ-सफाई

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम पंचायत शेरपुरकलां में बरसात से पूर्व नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है।


ग्राम पंचायत शेरपुरकलां में धनाराघाट रोड पर नाले की सफाई चल रही है। प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खां के नेृत्तव में सफाई कार्य बेहतर तरीके से कराया जा रहा है। मेन रोड से लेकर किशवर जहां स्कूल के बड़े नाले तक सफाई अभियान शुरू किया गया है। माह रमजान में किसी प्रकार की सफाई व्यवस्था को लेकर किसी को परेशानी न हो इसके लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। हाजी रियाजत नूर खां ने कहा कि गांव की सफाई पर मेरा पूरा ध्यान है।

------------------------

दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हुआ फौजी

पूरनपुर-पीलीभीत। छुट्टी पर आया फौजी दिल्ली एयरपोर्ट से गायब हो गया है। पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर इतलाह कर दी है।


जम्मू में तैनात इंडोनेपाल बार्डर क्षेत्र के इब्राहिम कालोनी में रहने वाले फौजी धर्मवीर 15 दिन की छुट्टी लेकर घर आये थे। छुट्टी का समय पूरा होने से पहले वह डयूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। 6 मई को बलिया से दिल्ली जाने वाली रोडवेज से दिल्ली रवाना हुए। 7 मई को दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना होना था। एयरपोर्ट पहुंचकर धर्मवीर ने पत्नी माया भारद्वाज को फोन कर बताया कि वह पहुंच चुके है और 2ः00 बजे की फ्लाइट थी। इस बीच फौजी के एटीएम से पचास हजार रूपये निकाले गए। इसकी जानकारी उसकी पत्नी माया भारद्वाज को मैसेज से हुई। पत्नी को शंका हुई और उसने धर्मवीर को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। माया भारद्वाज के मुताबिक 08 तारीख को धर्मवीर के जम्मू न पहुचनें पर उसके पास फोन आया कि अभी तक धर्मवीर डियूटी पर नहीं पहुंचे हैं। यह सुनकर घर में हड़कंप मच गया और खोजबीन शुरू हो गई। लगातार तलाश करने पर भी कुछ नहीं पता चला। फौजी धर्मवीर की पत्नी माया भारद्वाज ने सपूंर्णानगर थाने में तहरीर देकर पति बरामद कराने की मांग की हंै।

-------------------------

टाफी समझकर खाया छिपकली का अंडा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक बच्चा टाफी समझकर छिपकली का अण्डा खा गया। अंडा खाते ही बच्चें की हालत बिगड़ गयी। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझाखुर्द कलां निवासी मंसूर खां के आठ वर्षीये बेटे मुशाहिद ने अपनी मां के पर्स से रूपये निकालने के लिए उनकी पर्स खोली पर्स में एक सफेद गोल चीज मिली वह उसे टाफी समझ कर खा गया। वह छिपकली का अंडा था। इसके खाने से बालक की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया। डाक्टरों का कहना है कि हालत में सुधार है।

------------------------------
15 से शुरू होगा हरिनाम कीर्तन मेला

पूरनपुर-पीलीभीत। 15 मई से हरिनाम कीर्तन मेला शुरू होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में तैयारियां चल रहीं हैं।



थाना हजारा क्षेत्र के चंदिया हजारा के बंगाली काॅलोनी में 15 मई से हरिनाम कीर्तन का मेला शुभारम्भ होने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में तैयारियां पूर्ण हो चुकी है आज से मेला प्रारम्भ हो जायंेगा। दूरदराज के लोग अपनी दुकानें सजाकर मेला की रौनक बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही मेले में मौत का कुंआ भी लग गया है। एसएचओ नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि मेला का आयोजन 15 से 20 मई तक चलंेगा।

-----------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...