दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विवाहिता को घर से निकाला
पूरनपुर-पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण आरोपी ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शेरपुर निवासी नजमी खां ने आरोप लगाया है कि पांच अगस्त 2016 को निकाह हुआ था। आरोपी विवाहिता को हर रोज परेशान कर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि विवाहिता के पति ने दहेज में एक लाख रूपये और एक बाईक की मांग की। मांग पूरी न होने के कारण आरोपी ने विवाहिता को तंग करना शुरू कर दिया। 12 फरवरी 2018 को आरोपी ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। नजमी ने कोतवाली जाकर फैजल खां, मां शफीक उर्फ मुन्नी बेगम व फुफुआ ससुर हबीबुल्ला खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-------------------------
आग से सात बीघा गन्ना जलकर खाक
पूरनपुर-पीलीभीत। अचानक लगी आग से कई किसानों का गन्ना जलकर राख हो गया है। किसानों को काफी क्षति पहुंची है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में दोपहर करीब ढ़ाई बजे अचानक गन्ने में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया और आस पास के खेतों में खड़ा सात बीघा गन्ना उसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। हादसे में गांव के ही बाहिद खां का दो बीघा, शाहिद का 2 बीघा, आसिम अली का तीन बीघा कुल सात बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।
------------------------
वायरल हो रहा पुलिस का एक और आॅडियो मैजिक चालकों से वसूली का हैं जिक्र
पूरनपुर-पीलीभीत। सोशल मीडिया पर इस समय एक बार फिर कोतवाली पुलिस चर्चा में है, हालांकि यह पहला मामला नहीं हैं जब स्थानीय पुलिस कर्मियों का आॅडियों वायरल हुआ हो। इससे पहले भी कई आॅडियों सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं।
जनपद पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर पुलिस आये दिन चर्चा में बनी हुई है। इस बार सोशल साइट पर आये आधा दर्जन से अधिक आॅडियों पर पुलिस व मैजिक यूनियन के नामपर अवैध वसूली करने वालों की कलई खोल रहा है। विवाद इस लिए बढ़ा कि पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के चक्कर में कुछ गाड़ियों का चालान किया था और एक दो सीज कर दी थी। पुलिस कार्रवाई के बाद मैजिक चालकों ने रूपये देने से मना कर दिया तो एक पुलिस कर्मी और गाड़ियों का चालान करने की धमकी दे रहा है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए 10 मैजिक चालकों से रूपये वसूलकर पुलिस को दिये गए है। वायरल आॅडियों में ये भी बताया जा रहा है कि रूपये एक पान वाले के यहां रखे हुए है और वहां जाकर रूपये प्राप्त कर लें। एक ओर यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ईमानदारी का दम भरते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर उनके ही थाने में तैनात पुलिस कर्मी कुछ और ही गुल खिला रहे हैं।
-------------------------
भू-माफिया कर रहे सर्वजनिक रास्ते पर कब्जे का प्रयास
पूरनपुर-पीलीभीत। एक धार्मिक स्थल को जाने वाले मार्ग पर भू-माफियाओं की नजर है। आये दिन काट छांट करने एवं सर्वजनिक रास्ते को संकरा करने की शिकायत एसडीएम से की गई है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार देहात के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित लिखित शिकायती पत्र में भू-माफियाओं द्वारा रास्ता अवरूद्ध करने की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मदीना मस्जिद कुरेशियान को जाने वाले रास्तें पर कब्जे की नियत से कुछ दबंग अतिक्रमण कर रहे है। उक्त लोगों के खिलाफ जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में बन्टू खां, इमरान बली, रिप्पी कुरेशी, नाजिम हुसैन, चन्ना खां, दिलदार, यूसुफ, मो0 मोनीस, अकरम अली, आलोक कुमार, मुजीब अहमद आदि लोग शामिल है।
-------------------------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें