सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

15.05.2018

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मण्डी सचिव को सौपा

पूरनपुर-पीलीभीत।  किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन नेे जिलाधिकारी को संबोेधित ज्ञापन मण्डी सचिव को सौपा है।



भाकियू ने मांग पत्र में पांच बिन्दुओं पर समस्याओं के निदान कराने की मांग की है। मंगलवार को भाकियू के नेतृत्व मंे किसानों ने मण्डी सचिव सहदेव सिंह को लिखित ज्ञापन सौपा हैं। सरकारी क्रय केन्द्रों पर बिचैलियों के माध्यम से गेंहू खरीद किया जा रहा है। मण्डी पूरनपुर में 15 दिनों से किसान गेंहू की फसल लेकर रूके हुए है उसके बाद भी इनका गेंहू तौला नहीं जा रहा है। जिन किसानों का गेंहू क्रय केन्द्र पर तुल चुका है उनके बैंक खातों में रूपये न भेजे जाने से समस्या बनी हुई है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मय ब्याज के कराने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई है। इसके साथ भाकियू ने जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र को भेजे ज्ञापन में चीलीमिल गन्ना सीओ पर किसानों के साथ र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मौके पर मंजीत सिंह वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, सुल्तान खान त0अध्यक्ष, बालकराम, रामकुमार प्रजापति, मनवीर सिंह, स्वराज सिंह आदि मौजूद रहे।

--------------------

रूम सिंह यादव बने विहिप जिला संगठन मंत्री

पूरनपुर-पीलीभीत। रूम सिंह यादव की एक बार फिर विश्व हिन्दू परिषद में जिला संगठन मंत्री पद पर वापसी हुई है। इससे हिन्दूवादी संगठन बजरंगदल व विहिप के कार्यकर्ता व पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं।



रूम सिंह अभी तक बजरंगदल में सेवाएं दे रहे थे। हालांकि विहिप में लगातार सेवाएं दे चुके है, गोरक्षा कार्यक्रम में पूरनपुर की सड़क पर धमाल मचा चुके है। इसके साथ ही युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ है।

---------------------

नरई जलाने के मामले में पुलिस ने दर्ज  किया नामजद मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। नरई जलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।



13 मई को आयीं आंधी बारिश के दौरान नरई में आग लगाने के आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पिपरिया दुलई सहित डूण्डा, जमुनिया जगतपुर में आग की चिंगारी से लाखों रूपये की आर्थिक हानी हुई थीं। इसके अलावा मवेशी जिंदा जलकर मरे थे। उक्त मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को तहसीलदार आनन्द प्रकाश राय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण रामकुमार पुत्र रामविलास निवासी पिपरिया दुलई की तहरीर पर पप्पू पुत्र मदन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, गांव डूण्डा में मलकीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मलकीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी जमुनिया जगतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट में गांव के अन्य परिवारों में हुए नुकसान का उल्लेख भी किया गया है। 

----------------------

प्रेमी के साथ फरार युवती का नही लगा सुराग

पूरनपुर-पीलीभीत। दो माह पहले पे्रमी के साथ भागी युवती का कोई सुराग नही लग रहा है। इसको लेकर परिजनों की चिन्ता बढ़ रही है।





घुंघचिहाई क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण की बेटी दो माह पूर्व खेत पर गई थी। बताया जाता है कि खेत से युवती पे्रमी के साथ भाग गई। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो घर में कोहराम मच गया। काफी तलाश करने पर भी युवती का कुछ पता नही चल सका हैं। पुलिस ने युवती की मां की और से मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों का कहना है कि दो माह बीत जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नही चल रहा है, आरोपी युवक युवती के साथ के किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते है।

---------------------------

युवक के साथ की मारपीट

पूरनपूर-पीलीभीत। एक युवक को दो लोगों ने मिलकर जमकर पीटा। पीड़ित ने दबंगो के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



मोहल्ला बमनपुरी निवासी एक युवक चाट का ठेला लगाता है। शाम को वह चाट का ठेला लगाकर चाट बिक्री कर रहा था। तभी चांटफिरोजपुर का कल्लू व उसका मामा ठेले पर आये। दोनों लोगों में किसी बात को लेकर बातचीत हो गई। जिसको लेकर कल्लू व उसके मामा ने मिलकर युवक को जमकर पीटा। युवक ने कोतवाली जाकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

------------------------

राधा माधव मंदिर में लगाया गया वाटर कूलर

पूरनपुर-पीलीभीत। सोमवार को आमावस्या के दिन राधा माधव मंदिर के पास स्व0 सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में उनके परिजनों ने वाटर कूलर स्थापित कराया है।



इस अवसर पर धार्मिक स्थल पर शर्बत का प्याऊ आयोजित हुआ। नवीन अग्रवाल पत्रकार व सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में बाटर कूलर लगाकर मीठे जल का शरबत वितरित कराया गया। शरबत से राहगीरों नेे गला तर किया। शाम तक धूप में आने जाने राहगीरों को शरबत वितरित हुआ। इस अवसर पर व्यापारी हंसराज गुलाटी, मनमोहन खन्ना, डा0 सुधकार पाण्डेय, विजयपाल विक्की, राकेश गुप्ता, नितिन दीक्षित, वेदप्रकाश गुप्ता, अशोक खण्डेलवाल, व राधा माधव सकीर्तन मंडल के लोग मौजूद रहे। 

--------------------------

सुकन्या समाज सेवा समिति ने शरबत का प्याऊ लगाया

पूरनपुर-पीलीभीत। सुकन्या समाज सेवा समिति ने जिला पंचायत बालिका इण्टर कालेज में मीठे शरबत का प्याऊ लगाया। शरबत वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ डा0 तेजबहादुर सिंह ने किया।


मंगलवार को सुकन्या समाज सेवा समिति के शरबत कार्यक्रम का डा0 तेजबहादुर सिंह उर्फ तेजू के नेृत्तव में मीठे जल का प्याऊ लगाया गया। जिसमें हजारों की सख्यां में महिलाओं व वच्चों ने शीतल मीठे जल का पान किया। इसमें मोहल्ले के लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर समिति परिवार के डा0 तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजू, अमन वर्मा, गोरव गुप्ता, राज कश्यप, पंकज खण्डेलवाल, रमेश पासवान, उमाशंकर शुक्ला, आदेश वर्मा, रामू गुप्ता, दीपक कश्यप, शिवम कपूर, रीतिक शर्मा, राजेश राजपूत सहित काफी सख्यां में लोग मौजूद रहे।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...